संभल में भाजपा नेता की जहरीला इंजेक्शन देकर हत्या कर दी गई। वारदात को बाइक से आए तीन युवकों ने अंजाम दिया। इंजेक्शन लगाने के बाद तड़पने लगा। इसके बाद उसे सीएचसी से ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर भाजपा नेता को अलीगढ़ रेफर किया गया था, लेकिन रास्ते में मौत हो गई। पूरा मामला तहसील गुन्नौर के थाना जुनावई क्षेत्र के गांव दबथरा हिमाचल का है। हत्या के बाद से पुलिस बाइक सवार तीन युवकों की तलाश में जुटी है। मृतक भाजपा नेता गुलफाम सिंह यादव ने 2004 के विधानसभा उपचुनाव में मुलायम सिंह यादव के खिलाफ गुन्नौर विधानसभा से चुनाव लड़ा था। अब जानिए पूरा मामला
परिजनों के मुताबिक, सोमवार दोपहर गुलफाम सिंह यादव अपने घर में बैठे हुए थे। जहां उनके पशु बंधे हुए थे। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन अज्ञात युवक आए। भाजपा नेता से बातचीत करने के दौरान उन्होंने जहरीला इंजेक्शन दिया और फरार हो गए। भाजपा नेता ने शोर मचाया तो लोग इकट्ठा हो गए, लेकिन उससे पहले बाइक पर आए तीन अज्ञात युवक फरार हो चुके थे। भाजपा नेता को इलाज के लिए पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। जहां गंभीर स्थिति होने के कारण उन्हें अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया। भाजपा नेता की रास्ते में ही मौत हो गई। अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व सदस्य रह चुके हैं। विधानसभा चुनाव 2022 में संभल विधानसभा के प्रभारी थे और पूर्व में लोकसभा प्रभारी भी रह चुके हैं। वहीं उनका बेटा वेदप्रकाश जुनावई ब्लॉक प्रमुख रहा है। वहीं पत्नी जावित्री लगातार तीन बार से ग्राम प्रधान है। भाजपा नेता की मौत की सूचना मिलने के बाद उनके समर्थकों का गांव पहुंचना शुरू हो गया है। वहीं मौत की सूचना से परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। खबर अपडेट की जा रही है। संभल में भाजपा नेता की जहरीला इंजेक्शन देकर हत्या कर दी गई। वारदात को बाइक से आए तीन युवकों ने अंजाम दिया। इंजेक्शन लगाने के बाद तड़पने लगा। इसके बाद उसे सीएचसी से ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर भाजपा नेता को अलीगढ़ रेफर किया गया था, लेकिन रास्ते में मौत हो गई। पूरा मामला तहसील गुन्नौर के थाना जुनावई क्षेत्र के गांव दबथरा हिमाचल का है। हत्या के बाद से पुलिस बाइक सवार तीन युवकों की तलाश में जुटी है। मृतक भाजपा नेता गुलफाम सिंह यादव ने 2004 के विधानसभा उपचुनाव में मुलायम सिंह यादव के खिलाफ गुन्नौर विधानसभा से चुनाव लड़ा था। अब जानिए पूरा मामला
परिजनों के मुताबिक, सोमवार दोपहर गुलफाम सिंह यादव अपने घर में बैठे हुए थे। जहां उनके पशु बंधे हुए थे। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन अज्ञात युवक आए। भाजपा नेता से बातचीत करने के दौरान उन्होंने जहरीला इंजेक्शन दिया और फरार हो गए। भाजपा नेता ने शोर मचाया तो लोग इकट्ठा हो गए, लेकिन उससे पहले बाइक पर आए तीन अज्ञात युवक फरार हो चुके थे। भाजपा नेता को इलाज के लिए पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। जहां गंभीर स्थिति होने के कारण उन्हें अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया। भाजपा नेता की रास्ते में ही मौत हो गई। अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व सदस्य रह चुके हैं। विधानसभा चुनाव 2022 में संभल विधानसभा के प्रभारी थे और पूर्व में लोकसभा प्रभारी भी रह चुके हैं। वहीं उनका बेटा वेदप्रकाश जुनावई ब्लॉक प्रमुख रहा है। वहीं पत्नी जावित्री लगातार तीन बार से ग्राम प्रधान है। भाजपा नेता की मौत की सूचना मिलने के बाद उनके समर्थकों का गांव पहुंचना शुरू हो गया है। वहीं मौत की सूचना से परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। खबर अपडेट की जा रही है। उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
संभल में भाजपा नेता की जहरीला इंजेक्शन देकर हत्या:बाइक सवार युवकों ने जबरन इंजेक्शन लगाया, मुलायम सिंह यादव के खिलाफ लड़े थे चुनाव
