आज 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं:सबसे गर्म प्रयागराज रहा, बारिश से होगी होली की शुरूआत

आज 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं:सबसे गर्म प्रयागराज रहा, बारिश से होगी होली की शुरूआत

यूपी के सभी जिलों में मौसम विभाग में ड्राई डे जारी किया है। पछुआ हवाओं के थमते ही पारा चढ़ गया है। आज शहरों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेंगी। वहीं, होली यानी 14 मार्च को बारिश की संभावना है। इसके अलावा पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है। इससे अधिकतम-न्यूनतम तापमान फिर से मामूली गिरावट दर्ज की जाएगी। सबसे गर्म प्रयागराज रहा
मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को सबसे गर्म शहर प्रयागराज रहा, जिसका अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान अयोध्या का रहा, जिसका तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा। 14 मार्च तक यूपी यूपी में बारिश का अलर्ट
मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव ने कहा-पछुआ हवाओं के कमजोर पड़ते ही तेज धूप के साथ गर्मी बढ़ने लगी है। अब दिन के साथ-साथ रात का तापमान भी बढ़ेगा। अगले दो दिनों में, दिन के तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़त देखने को मिलेगी। 14 मार्च तक एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने वाला है। इसके प्रभाव से पश्चिमी यूपी के कुछ जिले में शाम के समय बारिश भी हो सकती हैं। यूपी के सभी जिलों में मौसम विभाग में ड्राई डे जारी किया है। पछुआ हवाओं के थमते ही पारा चढ़ गया है। आज शहरों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेंगी। वहीं, होली यानी 14 मार्च को बारिश की संभावना है। इसके अलावा पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है। इससे अधिकतम-न्यूनतम तापमान फिर से मामूली गिरावट दर्ज की जाएगी। सबसे गर्म प्रयागराज रहा
मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को सबसे गर्म शहर प्रयागराज रहा, जिसका अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान अयोध्या का रहा, जिसका तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा। 14 मार्च तक यूपी यूपी में बारिश का अलर्ट
मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव ने कहा-पछुआ हवाओं के कमजोर पड़ते ही तेज धूप के साथ गर्मी बढ़ने लगी है। अब दिन के साथ-साथ रात का तापमान भी बढ़ेगा। अगले दो दिनों में, दिन के तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़त देखने को मिलेगी। 14 मार्च तक एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने वाला है। इसके प्रभाव से पश्चिमी यूपी के कुछ जिले में शाम के समय बारिश भी हो सकती हैं।   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर