नूंह जिले में शौचालय का गड्ढा खोदने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें 4 लोग घायल हो गए थे। घटना के 8 दिन बाद 58 वर्षीय बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भतीजे की शिकायत के आधार 12 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया हैं। आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। घटना बिछौर थाना क्षेत्र गांव सिंगार की है। पुलिस के मुताबिक, 2 मार्च को मजीद अपने घर से बाहर बनी मस्जिद के समीप शौचालय का गड्ढा खोदने के लिए गया था। जहां पर उनके पड़ोसी आमिर,साबिर, हुसैन, साजिद सहित अन्य लोग आ गए और गड्ढा खोदने के लिए मना करने लगे। आरोपियों ने कहा कि उन्हें यहां गड्ढा खोदना है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। झगड़ा इतना बढ़ गया कि आरोपी अपने हाथों में लाठी,डंडा,फरसा और कुल्हाड़ी लेकर आ गए। जिन्होंने मजीद के सिर पर हमला कर उसे घायल कर दिया। मजीद को बचाने गए परिवार के अन्य लोगों पर भी हमला मृतक के भतीजे साहाबू ने बताया कि जब मजीद को परिवार के अन्य लोग बचाने गए, तो आरोपियों ने उनके ऊपर भी हमला कर दिया। जिसमें उनके तीन अन्य 3 अन्य लोग भी घायल हो गए। आरोपी घायलों को बेहोश अवस्था में मरा हुआ छोड़कर भाग गए। जिसके बाद सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस हमले में मजीद को काफी चोट आई थी। जिसे डॉक्टरों ने दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। इलाज के दौरान हुई मजीद की मौत 2 मार्च को हुए झगड़े में घायल मजीद का इलाज दिल्ली एम्स में चल रहा था। जहां रविवार की रात इलाज के दौरान मजीद की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी पक्ष गांव से फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मजीद के शव का पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 3 टीमें बनाई बिछोर थाना प्रभारी जगबीर सिंह का कहना है कि मृतक के भतीजे की शिकायत पर 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें बनाई गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। नूंह जिले में शौचालय का गड्ढा खोदने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें 4 लोग घायल हो गए थे। घटना के 8 दिन बाद 58 वर्षीय बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भतीजे की शिकायत के आधार 12 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया हैं। आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। घटना बिछौर थाना क्षेत्र गांव सिंगार की है। पुलिस के मुताबिक, 2 मार्च को मजीद अपने घर से बाहर बनी मस्जिद के समीप शौचालय का गड्ढा खोदने के लिए गया था। जहां पर उनके पड़ोसी आमिर,साबिर, हुसैन, साजिद सहित अन्य लोग आ गए और गड्ढा खोदने के लिए मना करने लगे। आरोपियों ने कहा कि उन्हें यहां गड्ढा खोदना है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। झगड़ा इतना बढ़ गया कि आरोपी अपने हाथों में लाठी,डंडा,फरसा और कुल्हाड़ी लेकर आ गए। जिन्होंने मजीद के सिर पर हमला कर उसे घायल कर दिया। मजीद को बचाने गए परिवार के अन्य लोगों पर भी हमला मृतक के भतीजे साहाबू ने बताया कि जब मजीद को परिवार के अन्य लोग बचाने गए, तो आरोपियों ने उनके ऊपर भी हमला कर दिया। जिसमें उनके तीन अन्य 3 अन्य लोग भी घायल हो गए। आरोपी घायलों को बेहोश अवस्था में मरा हुआ छोड़कर भाग गए। जिसके बाद सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस हमले में मजीद को काफी चोट आई थी। जिसे डॉक्टरों ने दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। इलाज के दौरान हुई मजीद की मौत 2 मार्च को हुए झगड़े में घायल मजीद का इलाज दिल्ली एम्स में चल रहा था। जहां रविवार की रात इलाज के दौरान मजीद की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी पक्ष गांव से फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मजीद के शव का पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 3 टीमें बनाई बिछोर थाना प्रभारी जगबीर सिंह का कहना है कि मृतक के भतीजे की शिकायत पर 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें बनाई गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हरियाणा | दैनिक भास्कर
