जींद में होली पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट:एमरजेंसी में रहेगी डॉक्टरों की स्पेशल ड्यूटी; शहर से बाहर नहीं जा सकेंगे डॉक्टर

जींद में होली पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट:एमरजेंसी में रहेगी डॉक्टरों की स्पेशल ड्यूटी; शहर से बाहर नहीं जा सकेंगे डॉक्टर

जींद में आज होली पर्व को लेकर स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड पर है। होली पर्व पर कई जगह हुडदंग की घटनाएं हो जाती हैं। ऐसे में होली पर कोई अनहोनी नहीं हो, इसके लिए एमरजेंसी वार्ड को पूरी तरह तैयार किया गया है। यहां डॉक्टरों की स्पेशल ड्यूटी लगाई गई है, तो वहीं बाकी डॉक्टर्स भी ऑन कॉल ड्यूटी पर रहेंगे। ये डॉक्टर कभी भी बुलाए जा सकते हैं। इसे लेकर सिविल सर्जन द्वारा पत्र जारी किया गया है। सिविल अस्पताल में छुट्टी के दिन एमरजेंसी वार्ड में तीन शिफ्टों में काम होता है। यहां पर हर 8 घंटे में एक डॉक्टर की ड्यूटी रहती है। साधारण दिनों में भी इमरजेंसी वार्ड में 1 डॉक्टर हमेशा रहता है। एमरजेंसी वार्ड में सभी प्रकार की जीवनरक्षक दवाइयों का विशेष स्टॉक रखा गया है ताकि जरूरत पडऩे पर मरीजों को तुरंत इनकी सुविधा मिल सके। 24 घंटे एमरजेंसी ड्यूटी पर रहेंगे डॉक्टर एमरजेंसी वार्ड में आज डा. शुभम सुबह 8 बजे से दोपहर बाद दो बजे तक, डा. योगेश कुमार दो बजे से रात्रि 8 बजे तक तथा डा. अमित 8 बजे से 15 मार्च सुबह 8 बजे तक डयूटी पर रहेंगे। कोई भी डॉक्टर शहर से बाहर नहीं जा सकेगा। अस्पताल से कॉल आने पर उसे तुरंत अस्पताल पहुंचना जरूरी होगा। इसके अलावा सभी पीएचसी, सीएचसी व अन्य स्वस्थ्य केंद्रों के लिए भी इसी प्रकार के आदेश जारी किए गए हैं। कार्यवाहक सिविल सर्जन डा. पालेराम कटारिया ने बताया कि अस्पताल के सभी चिकित्सक ऑन कॉल ड्यूटी पर मौजूद रहेंगे। कोई भी चिकित्सक शहर से बाहर नहीं जा सकता। इसके लिए विशेष कारणों में अनुमति की आवश्यकता होगी। जिले के सभी स्वस्थ्य केंद्रों के लिए यह आदेश जारी किए गए हैं। होली को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने दो-दो चिकित्सकों की ड्यूटी इमरजेंसी वार्ड में लगाई गई है। मिलावटी रंगों से बचें, पानी की वेस्टेज न करें – डा. राजेश भोला सिविल अस्पताल के डिप्टी एमएस डा. राजेश भोला ने बताया कि होली पर्व को लेकर महानिदेशक द्वारा एडवाइजरी जारी की गई है। जिसमें सभी को ध्यान रखना है कि समय-समय पर पानी पीते रहें। सिर्फ तिलक लगाएं और पानी की वेस्टेज न करें। आजकल मिलावटी रंग आ रहे हैं। जिससे त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में इन रंगों से सांस के रोगियों को परेशानी हो सकती है। होली पर्व पर नशा बिल्कुल न करें। यह स्वस्थ्य के लिए बहुत नुकसानदायक है। होली खुशियों का त्योहार है। ऐसा कोई काम न करें, जिससे कोई दुर्घटना घटित हो। जींद में आज होली पर्व को लेकर स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड पर है। होली पर्व पर कई जगह हुडदंग की घटनाएं हो जाती हैं। ऐसे में होली पर कोई अनहोनी नहीं हो, इसके लिए एमरजेंसी वार्ड को पूरी तरह तैयार किया गया है। यहां डॉक्टरों की स्पेशल ड्यूटी लगाई गई है, तो वहीं बाकी डॉक्टर्स भी ऑन कॉल ड्यूटी पर रहेंगे। ये डॉक्टर कभी भी बुलाए जा सकते हैं। इसे लेकर सिविल सर्जन द्वारा पत्र जारी किया गया है। सिविल अस्पताल में छुट्टी के दिन एमरजेंसी वार्ड में तीन शिफ्टों में काम होता है। यहां पर हर 8 घंटे में एक डॉक्टर की ड्यूटी रहती है। साधारण दिनों में भी इमरजेंसी वार्ड में 1 डॉक्टर हमेशा रहता है। एमरजेंसी वार्ड में सभी प्रकार की जीवनरक्षक दवाइयों का विशेष स्टॉक रखा गया है ताकि जरूरत पडऩे पर मरीजों को तुरंत इनकी सुविधा मिल सके। 24 घंटे एमरजेंसी ड्यूटी पर रहेंगे डॉक्टर एमरजेंसी वार्ड में आज डा. शुभम सुबह 8 बजे से दोपहर बाद दो बजे तक, डा. योगेश कुमार दो बजे से रात्रि 8 बजे तक तथा डा. अमित 8 बजे से 15 मार्च सुबह 8 बजे तक डयूटी पर रहेंगे। कोई भी डॉक्टर शहर से बाहर नहीं जा सकेगा। अस्पताल से कॉल आने पर उसे तुरंत अस्पताल पहुंचना जरूरी होगा। इसके अलावा सभी पीएचसी, सीएचसी व अन्य स्वस्थ्य केंद्रों के लिए भी इसी प्रकार के आदेश जारी किए गए हैं। कार्यवाहक सिविल सर्जन डा. पालेराम कटारिया ने बताया कि अस्पताल के सभी चिकित्सक ऑन कॉल ड्यूटी पर मौजूद रहेंगे। कोई भी चिकित्सक शहर से बाहर नहीं जा सकता। इसके लिए विशेष कारणों में अनुमति की आवश्यकता होगी। जिले के सभी स्वस्थ्य केंद्रों के लिए यह आदेश जारी किए गए हैं। होली को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने दो-दो चिकित्सकों की ड्यूटी इमरजेंसी वार्ड में लगाई गई है। मिलावटी रंगों से बचें, पानी की वेस्टेज न करें – डा. राजेश भोला सिविल अस्पताल के डिप्टी एमएस डा. राजेश भोला ने बताया कि होली पर्व को लेकर महानिदेशक द्वारा एडवाइजरी जारी की गई है। जिसमें सभी को ध्यान रखना है कि समय-समय पर पानी पीते रहें। सिर्फ तिलक लगाएं और पानी की वेस्टेज न करें। आजकल मिलावटी रंग आ रहे हैं। जिससे त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में इन रंगों से सांस के रोगियों को परेशानी हो सकती है। होली पर्व पर नशा बिल्कुल न करें। यह स्वस्थ्य के लिए बहुत नुकसानदायक है। होली खुशियों का त्योहार है। ऐसा कोई काम न करें, जिससे कोई दुर्घटना घटित हो।   हरियाणा | दैनिक भास्कर