फरीदाबाद में आगरा नहर के ऊपर से गुजर रहे सीवरेज लाइन के पाइपों पर पैदल चलकर लोग जान जोखिम में डालकर नहर को पार कर रहे हैं। यहां से गुजरने वालों के लिए खतरा इतना बड़ा है कि अगर पैर फिसला तो सीधे गहरे पानी में गिर जाएंगे। लेकिन इतने खतरे के बाद भी लोग घर जाने के लिए इस शॉर्टकट का प्रयोग करते हैं। फरीदाबाद के हरकेश नगर में आगरा नहर के ऊपर से सीवरेज लाइन के दो बड़े पाइप गुजर रहे हैं। जिनसे शहर का सीवरेज का गंदा पानी प्लांट तक जाता है। लोगों ने इस पाइप लाइन को ही नहर पार करने के लिए आने-जाने का शॉर्टकट रास्ता बना लिया है। लेकिन यहां से निकलने मे जान को जोखिम सबसे ज्यादा है। उसके बाद भी लोग जान की परवाह किए बगैर इन पाइपों पर चलकर नहर को पार करते हैं। आगरा नहर में पानी की गहराई बहुत ज्यादा है, लेकिन लोगों ने इन पाइल लाइनों को नहर पार करने का शॉर्टकट बना दिया है। रोजाना हजारों लोगों का आना-जाना आगरा नहर पर बने इन सीवरेज पाइप लाइनों से रोजाना एक या दो लोग नहीं, बल्कि हजारों लोग गुजरते हैं। इनमें युवा, बुजुर्ग, महिलाएं भी शामिल हैं। सबसे ज्यादा यहां से कपंनियों में काम करने वाले लोग निकलते है। कंपनी में जाने के लिए वो आगरा नहर पार करके बाईपास रोड़ जाने के लिए इन पाइपों का प्रयोग करते हैं। सुबह और शाम के समय में यहां से गुजरने वाले लोगों का संख्या काफी बढ़ जाती है। पुल से जाकर नहीं करते नहर पार आगरा नहर पर इस पाइल लाइन के दोनों तरफ आने -जाने के लिए पुल बनाए गए है। लेकिन सीवरेज पाइप लाइन से दोनों पुलों को दूरी करीब आधा किलोमीटर है। ऐसे में लोग उस आधा किलोमीटर की दूरी बचाने के लिए इस शॉर्टकट रास्ते का प्रयोग करते हैं। यहां से गुजरने वालों को भी खतरे का भली – भांति अंदाजा है। लेकिन उसके बाद भी लोगों इस जोखिम को उठा रहे है। नहर पर हो चुके हैं कई हादसे नहर के ऊपर से गुजर रही पाइपों पर रोजाना पैदल चलकर आने-जाने वाले राजकुमार ने बताया कि वह कंपनी में सहायक का काम करते हैं और रोजाना सुबह-शाम यहीं से आते जाते हैं। उन्होंने बताया कि अब तक कई लोग यहां से गुजरते समय हादसे का शिकार हो चुके हैं और गुजरते समय पैर फिसलने से पानी में गिरकर अपनी जान गंवा चुके हैं। लेकिन समय बचाने के चक्कर में आज भी लोग इस रास्ते से गुजरते हैं। सिंचाई विभाग के SDO बोले फरीदाबाद सिंचाई विभाग के SDO राकेश ने बताया कि, आगरा नहर पर बने इस रास्ते को जाली लगाकर कई बार बंद चुके हैं। लेकिन लोग इस रास्ते से गुजरने के लिए जालियों को हटा देते हैं, चोर यहां से जाली को चोरी करके ले जाते हैं। लोग खुद भी समझना चाहिए कि यहां से गुजरने में कितना खतरा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही वो इस मामले को उच्च अधिकारियों की जानकारी में लेकर आएंगे। फरीदाबाद में आगरा नहर के ऊपर से गुजर रहे सीवरेज लाइन के पाइपों पर पैदल चलकर लोग जान जोखिम में डालकर नहर को पार कर रहे हैं। यहां से गुजरने वालों के लिए खतरा इतना बड़ा है कि अगर पैर फिसला तो सीधे गहरे पानी में गिर जाएंगे। लेकिन इतने खतरे के बाद भी लोग घर जाने के लिए इस शॉर्टकट का प्रयोग करते हैं। फरीदाबाद के हरकेश नगर में आगरा नहर के ऊपर से सीवरेज लाइन के दो बड़े पाइप गुजर रहे हैं। जिनसे शहर का सीवरेज का गंदा पानी प्लांट तक जाता है। लोगों ने इस पाइप लाइन को ही नहर पार करने के लिए आने-जाने का शॉर्टकट रास्ता बना लिया है। लेकिन यहां से निकलने मे जान को जोखिम सबसे ज्यादा है। उसके बाद भी लोग जान की परवाह किए बगैर इन पाइपों पर चलकर नहर को पार करते हैं। आगरा नहर में पानी की गहराई बहुत ज्यादा है, लेकिन लोगों ने इन पाइल लाइनों को नहर पार करने का शॉर्टकट बना दिया है। रोजाना हजारों लोगों का आना-जाना आगरा नहर पर बने इन सीवरेज पाइप लाइनों से रोजाना एक या दो लोग नहीं, बल्कि हजारों लोग गुजरते हैं। इनमें युवा, बुजुर्ग, महिलाएं भी शामिल हैं। सबसे ज्यादा यहां से कपंनियों में काम करने वाले लोग निकलते है। कंपनी में जाने के लिए वो आगरा नहर पार करके बाईपास रोड़ जाने के लिए इन पाइपों का प्रयोग करते हैं। सुबह और शाम के समय में यहां से गुजरने वाले लोगों का संख्या काफी बढ़ जाती है। पुल से जाकर नहीं करते नहर पार आगरा नहर पर इस पाइल लाइन के दोनों तरफ आने -जाने के लिए पुल बनाए गए है। लेकिन सीवरेज पाइप लाइन से दोनों पुलों को दूरी करीब आधा किलोमीटर है। ऐसे में लोग उस आधा किलोमीटर की दूरी बचाने के लिए इस शॉर्टकट रास्ते का प्रयोग करते हैं। यहां से गुजरने वालों को भी खतरे का भली – भांति अंदाजा है। लेकिन उसके बाद भी लोगों इस जोखिम को उठा रहे है। नहर पर हो चुके हैं कई हादसे नहर के ऊपर से गुजर रही पाइपों पर रोजाना पैदल चलकर आने-जाने वाले राजकुमार ने बताया कि वह कंपनी में सहायक का काम करते हैं और रोजाना सुबह-शाम यहीं से आते जाते हैं। उन्होंने बताया कि अब तक कई लोग यहां से गुजरते समय हादसे का शिकार हो चुके हैं और गुजरते समय पैर फिसलने से पानी में गिरकर अपनी जान गंवा चुके हैं। लेकिन समय बचाने के चक्कर में आज भी लोग इस रास्ते से गुजरते हैं। सिंचाई विभाग के SDO बोले फरीदाबाद सिंचाई विभाग के SDO राकेश ने बताया कि, आगरा नहर पर बने इस रास्ते को जाली लगाकर कई बार बंद चुके हैं। लेकिन लोग इस रास्ते से गुजरने के लिए जालियों को हटा देते हैं, चोर यहां से जाली को चोरी करके ले जाते हैं। लोग खुद भी समझना चाहिए कि यहां से गुजरने में कितना खतरा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही वो इस मामले को उच्च अधिकारियों की जानकारी में लेकर आएंगे। हरियाणा | दैनिक भास्कर
