यूपी एटीएस ने आगरा से ISI एजेंट को गिरफ्तार किया है। रवींद्र कुमार पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहा था। यह फिरोजाबाद के हजरतपुर की आर्डिनेंस फैक्ट्री में चार्जमैन के पद पर तैनात है। रवींद्र पाकिस्तान से ऑपरेट होने वाले सोशल मीडिया एकाउंट पर जानकारी दे रहा था। जो कि नेहा शर्मा नाम से बना हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, संदिग्ध काफी समय से खुफिया सूचनाएं लीक कर रहा था। एटीएस को इसके पास से कई अहम पुख्ता सबूत मिले हैं। खुफिया एजेंसियों के रडार पर था आरोपी गिरफ्तार संदिग्ध पाकिस्तान की एजेंसियों के लिए जासूसी कर रहा था। खुफिया एजेंसियां उसकी गतिविधियों पर लंबे समय से नजर रखे हुए थीं। एटीएस ने संदिग्ध के बारे में पुख्ता जानकारी मिलते ही उसे गिरफ्तार कर लिया। संदिग्ध आतंकी का नेटवर्क खंगालने में जुटी ATS एटीएस अधिकारी संदिग्ध से गहनता से पूछताछ कर रहे हैं। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इसके संपर्क में और कौन-कौन लोग थे। इसने किन-किन जानकारियों को लीक किया है। एटीएस अब पकड़े गए संदिग्ध आतंकी का पूरा नेटवर्क खंगालने में जुटी है। जल्द ही इस मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। इस खबर को अपडेट किया जा रहा है… यूपी एटीएस ने आगरा से ISI एजेंट को गिरफ्तार किया है। रवींद्र कुमार पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहा था। यह फिरोजाबाद के हजरतपुर की आर्डिनेंस फैक्ट्री में चार्जमैन के पद पर तैनात है। रवींद्र पाकिस्तान से ऑपरेट होने वाले सोशल मीडिया एकाउंट पर जानकारी दे रहा था। जो कि नेहा शर्मा नाम से बना हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, संदिग्ध काफी समय से खुफिया सूचनाएं लीक कर रहा था। एटीएस को इसके पास से कई अहम पुख्ता सबूत मिले हैं। खुफिया एजेंसियों के रडार पर था आरोपी गिरफ्तार संदिग्ध पाकिस्तान की एजेंसियों के लिए जासूसी कर रहा था। खुफिया एजेंसियां उसकी गतिविधियों पर लंबे समय से नजर रखे हुए थीं। एटीएस ने संदिग्ध के बारे में पुख्ता जानकारी मिलते ही उसे गिरफ्तार कर लिया। संदिग्ध आतंकी का नेटवर्क खंगालने में जुटी ATS एटीएस अधिकारी संदिग्ध से गहनता से पूछताछ कर रहे हैं। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इसके संपर्क में और कौन-कौन लोग थे। इसने किन-किन जानकारियों को लीक किया है। एटीएस अब पकड़े गए संदिग्ध आतंकी का पूरा नेटवर्क खंगालने में जुटी है। जल्द ही इस मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। इस खबर को अपडेट किया जा रहा है… उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
होली पर ATS ने पकड़ा पाकिस्तान का जासूस:आगरा से किया गिरफ्तार, खुफिया एजेंसी ISI के लिए काम करता था
