सोनीपत के गोहाना के गांव जवाहरा में बीजेपी के मुंडलाना मंडल अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जमीनी विवाद के चलते हत्याकांड को अंजाम दिया गया।आरोपी मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। वहीं एफएसएल टीम ने नमूने एकत्रित किए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर खानपुर मेडिकल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। गोहाना के गांव जवाहरा गांव में होली के दिन गाँव के नंबरदार और बीजेपी पार्टी के मुंडलाना मंडल के अध्यक्ष सुरेंद्र की कई गोली मार कर हत्या कर दी गई। वह शाम के समय अपनी गली में मौजूद थे। इस दौरान गांव के ही मन्नू पुत्र जगदीश ने सुरेंद्र पर फायरिंग कर दी। एक गोली जब मारी गई, जब वह गांव की गली में थे। गोली लगने के बाद सुरेंद्र दुकान में भागा। दूसरी गोली दुकान में जाकर मारी है। जहां मौके पर ही मौत हो गई। 2 से 3 गोलियां चलाई गई। क्या था मामला जानकारी के मुताबिक सुरेंद्र के पड़ोसी ने हत्या वारदात को अंजाम दिया है। सुरेंद्र ने आरोपी की बुआ के नाम हुई जमीनी की खरीदारी की थी। आरोपी ने जमीन पर कदम न रखने की चेतावनी दी थी। सुरेंद्र द्वारा जमीन की जुताई करने पर गुस्साए पड़ोसी ने बीती रात गोलियां मारकर हत्या की। मामले को लेकर पुलिस जांच कर रही है। बता दें कि, सुरेंद्र पहले इनेलो में जुड़े रहे। उसके बाद उन्होंने भाजपा जॉइन कर ली थी। जनवरी 2021 में गांव जवाहरा के रहने वाले नंबरदार सुरेंद्र को भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया था। भाजपा नेता की हत्या के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने कई टीम गठित कर दी है और आरोपी की तलाश में जुटी है। 42 वर्षीय सुरेंद्र जॉइंट फैमिली में रह रहा था। उनका एक भाई विदेश में गया हुआ है। घर में माता-पिता है। जहां उसके भाई की पत्नी और बच्चे भी साथ रहते हैं। वहीं मृतक सुरेंद्र के तीन बच्चे हैं। दो लड़की और एक लड़का है। सुरेंद्र खेतीबाड़ी करके ही गुजारा करता था। हाल में ही बीजेपी पार्टी द्वारा मंडल अध्यक्ष की नई सूची में उन्हें मुड़लाना मंडल अध्यक्ष बनाया गया था। सोनीपत के गोहाना के गांव जवाहरा में बीजेपी के मुंडलाना मंडल अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जमीनी विवाद के चलते हत्याकांड को अंजाम दिया गया।आरोपी मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। वहीं एफएसएल टीम ने नमूने एकत्रित किए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर खानपुर मेडिकल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। गोहाना के गांव जवाहरा गांव में होली के दिन गाँव के नंबरदार और बीजेपी पार्टी के मुंडलाना मंडल के अध्यक्ष सुरेंद्र की कई गोली मार कर हत्या कर दी गई। वह शाम के समय अपनी गली में मौजूद थे। इस दौरान गांव के ही मन्नू पुत्र जगदीश ने सुरेंद्र पर फायरिंग कर दी। एक गोली जब मारी गई, जब वह गांव की गली में थे। गोली लगने के बाद सुरेंद्र दुकान में भागा। दूसरी गोली दुकान में जाकर मारी है। जहां मौके पर ही मौत हो गई। 2 से 3 गोलियां चलाई गई। क्या था मामला जानकारी के मुताबिक सुरेंद्र के पड़ोसी ने हत्या वारदात को अंजाम दिया है। सुरेंद्र ने आरोपी की बुआ के नाम हुई जमीनी की खरीदारी की थी। आरोपी ने जमीन पर कदम न रखने की चेतावनी दी थी। सुरेंद्र द्वारा जमीन की जुताई करने पर गुस्साए पड़ोसी ने बीती रात गोलियां मारकर हत्या की। मामले को लेकर पुलिस जांच कर रही है। बता दें कि, सुरेंद्र पहले इनेलो में जुड़े रहे। उसके बाद उन्होंने भाजपा जॉइन कर ली थी। जनवरी 2021 में गांव जवाहरा के रहने वाले नंबरदार सुरेंद्र को भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया था। भाजपा नेता की हत्या के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने कई टीम गठित कर दी है और आरोपी की तलाश में जुटी है। 42 वर्षीय सुरेंद्र जॉइंट फैमिली में रह रहा था। उनका एक भाई विदेश में गया हुआ है। घर में माता-पिता है। जहां उसके भाई की पत्नी और बच्चे भी साथ रहते हैं। वहीं मृतक सुरेंद्र के तीन बच्चे हैं। दो लड़की और एक लड़का है। सुरेंद्र खेतीबाड़ी करके ही गुजारा करता था। हाल में ही बीजेपी पार्टी द्वारा मंडल अध्यक्ष की नई सूची में उन्हें मुड़लाना मंडल अध्यक्ष बनाया गया था। हरियाणा | दैनिक भास्कर
