इटावा में शनिवार शाम हुए सड़क हादसे में 8 साल के बच्चे समेत 2 लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार बाइक ट्रक में पीछे से जा घुसी। मरने वाले दोनों बाइक से जा रहे थे। हादसा आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर हुआ। मृतकों की पहचान परशूपुरा गांव में रहने वाले लालू (35) और 8 साल के सार्थक के रूप में हुई। हादसे के वक्त दोनों इकदिल कस्बे से अपने गांव लौट रहे थे। कहा जा रहा है कि 8 साल का बच्चा बाइक चला रहा था। वह बाइक पर कंट्रोल नहीं कर पाया। पहले 2 तस्वीरें… गुस्साए लोगों ने किया हंगामा, ट्रक में आग लगाने की कोशिश
थाना इकदिल क्षेत्र में हुए हादसे की खबर मिलते ही ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। गुस्साए लोगों ने वाहनों पर पथराव किया। इसमें एक बस और दो ट्रकों के शीशे टूट गए। एक पत्रकार संजीव कुमार के साथ भी मारपीट की गई। उनका मोबाइल छीन लिया गया। भीड़ ने ट्रक में आग लगाने का भी प्रयास किया। सूचना पर सीओ सिटी के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया। हादसे के बाद ट्रक चालक और कंडक्टर मौके से फरार हो गए। हाईवे पर करीब एक घंटे तक यातायात थमा रहा। घायल संजीव कुमार ने बताया कि सड़क हादसे की सूचना पर वे पहुंचे थे। तभी नशे में धुत कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया। उनके साथ मारपीट की गई और मोबाइल लूट लिया गया। इसके अलावा हाईवे से गुजर रहे एक राहगीर पर भी पथराव किया गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। हंगामा करने वालों पर दर्ज होगा मुकदमा
एक घायल राहगीर ने बताया कि हाईवे पर जाम लगा था। गुस्साए लोग पुलिस और आम लोगों पर पत्थर फेंक रहे थे। सीओ सिटी ने बताया कि बाइक तेज गति में थी। ट्रक से टकराने के कारण हादसा हुआ। गुस्साए लोगों ने हंगामा और पथराव किया। लेकिन, उन्हें समझाकर शांत करा दिया गया। जो लोग इस पथराव में घायल हुए हैं, उनकी शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। ———————- यह खबर भी पढ़ें… आगरा में महिला को न्यूड कर डंडे-बेल्ट से पीटा, होली पर DJ बजाने से मना करने पर दी सजा; पीड़िता बोली- थाने से भगा दिया आगरा में होली पर तेज आवाज में DJ बजाने का विरोध करने पर एक महिला को न्यूड कर जमकर पीटा गया। महिला का आरोप है कि गांव के दबंगों ने पहले कपड़े फाड़ दिए। फिर बेल्ट और डंडों से पीटा। डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर तो आई, लेकिन कोई कार्रवाई किए बिना ही लौट गई। महिला जब थाने पहुंची तो वहां से भी उसे भगा दिया गया। मामला खंदौली थाना क्षेत्र के गांव नाई की सराय का है। पढ़ें पूरी खबर इटावा में शनिवार शाम हुए सड़क हादसे में 8 साल के बच्चे समेत 2 लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार बाइक ट्रक में पीछे से जा घुसी। मरने वाले दोनों बाइक से जा रहे थे। हादसा आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर हुआ। मृतकों की पहचान परशूपुरा गांव में रहने वाले लालू (35) और 8 साल के सार्थक के रूप में हुई। हादसे के वक्त दोनों इकदिल कस्बे से अपने गांव लौट रहे थे। कहा जा रहा है कि 8 साल का बच्चा बाइक चला रहा था। वह बाइक पर कंट्रोल नहीं कर पाया। पहले 2 तस्वीरें… गुस्साए लोगों ने किया हंगामा, ट्रक में आग लगाने की कोशिश
थाना इकदिल क्षेत्र में हुए हादसे की खबर मिलते ही ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। गुस्साए लोगों ने वाहनों पर पथराव किया। इसमें एक बस और दो ट्रकों के शीशे टूट गए। एक पत्रकार संजीव कुमार के साथ भी मारपीट की गई। उनका मोबाइल छीन लिया गया। भीड़ ने ट्रक में आग लगाने का भी प्रयास किया। सूचना पर सीओ सिटी के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया। हादसे के बाद ट्रक चालक और कंडक्टर मौके से फरार हो गए। हाईवे पर करीब एक घंटे तक यातायात थमा रहा। घायल संजीव कुमार ने बताया कि सड़क हादसे की सूचना पर वे पहुंचे थे। तभी नशे में धुत कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया। उनके साथ मारपीट की गई और मोबाइल लूट लिया गया। इसके अलावा हाईवे से गुजर रहे एक राहगीर पर भी पथराव किया गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। हंगामा करने वालों पर दर्ज होगा मुकदमा
एक घायल राहगीर ने बताया कि हाईवे पर जाम लगा था। गुस्साए लोग पुलिस और आम लोगों पर पत्थर फेंक रहे थे। सीओ सिटी ने बताया कि बाइक तेज गति में थी। ट्रक से टकराने के कारण हादसा हुआ। गुस्साए लोगों ने हंगामा और पथराव किया। लेकिन, उन्हें समझाकर शांत करा दिया गया। जो लोग इस पथराव में घायल हुए हैं, उनकी शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। ———————- यह खबर भी पढ़ें… आगरा में महिला को न्यूड कर डंडे-बेल्ट से पीटा, होली पर DJ बजाने से मना करने पर दी सजा; पीड़िता बोली- थाने से भगा दिया आगरा में होली पर तेज आवाज में DJ बजाने का विरोध करने पर एक महिला को न्यूड कर जमकर पीटा गया। महिला का आरोप है कि गांव के दबंगों ने पहले कपड़े फाड़ दिए। फिर बेल्ट और डंडों से पीटा। डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर तो आई, लेकिन कोई कार्रवाई किए बिना ही लौट गई। महिला जब थाने पहुंची तो वहां से भी उसे भगा दिया गया। मामला खंदौली थाना क्षेत्र के गांव नाई की सराय का है। पढ़ें पूरी खबर उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
इटावा में ट्रक से टकराई बाइक, दो की मौत:गुस्साए लोगों ने किया पथराव, बस और ट्रक में की तोड़फोड़
