यूपी में आज गरज-चमक के साथ 31 जिलों में बारिश का अलर्ट है। यहां बिजली भी गिर सकती है। वेस्ट यूपी के 7 जिलों में ओले गिर सकते हैं। यूपी में औसत अधिकतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। अगले 24 घंटे तक कई जिलों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। न्यूनतम तापमान में अगले 5 दिनों में कोई बदलाव नहीं होगा। प्रयागराज सबसे गर्म तो कुशीनगर ठंडा रहा
शनिवार शाम पिछले 24 घंटे की जारी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रयागराज सबसे गर्म जिला रहा। यहां पर अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। ये सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। यानी अधिकतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, कुशीनगर सबसे ठंडा रहा, यहां न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इन 31 जिलों में बारिश-बिजली का अलर्ट
श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, नोएडा, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं में बारिश का अलर्ट है। यहां तेज हवा और गरज-चमक के साथ बिजली भी गिर सकती है। अभी 24 घंटे और सक्रिय रहेगा पश्चिमी विक्षोभ
मौसम विज्ञानी डॉ. अतुल सिंह ने बताया- 24 घंटे तक अधिकतम तापमान में 2 से लेकर 3 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की जाएगी। वहीं, न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। जहां बारिश का अलर्ट है, वहां 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी। अभी पश्चिमी विक्षोभ 24 घंटे और एक्टिव रहेगा। शुक्रवार रात ओले गिरे और बारिश हुई थी
शुक्रवार रात वेस्ट यूपी में मौसम बदला था। बिजनौर के चांदपुर में करीब 10 मिनट तक ओले गिरे थे। मुजफ्फरनगर में भी बारिश और ओले गिरे। मथुरा में 30 मिनट तक आंधी और बारिश हुई। इसके चलते होली मनाने आए लाखों पर्यटक परेशान हुए। गाजियाबाद और नोएडा में भी हल्की बारिश हुई। हाथरस में इतनी तेज आंधी और बारिश हुई कि एक दीवार गिर गई। हादसे में 7 लोग घायल हो गए। गेहूं का दाना कमजोर और काला पड़ सकता है
कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि नवंबर से लेकर मार्च-अप्रैल तक होने वाली गेहूं की फसल में ये असमय बारिश नुकसानदायक है। इस समय गेहूं की बाली में दाना पड़ चुका है। ये दानों के पकने का सीजन है। बारिश, ओले और आंधी से गेहूं की फसल गिर जाएगी। इससे दाना मजबूत नहीं होगा। गेहूं की पैदावार पर असर पड़ेगा। गेहूं का दाना काला पड़ जाएगा और हल्का हो जाएगा। आगे बिजली से बचाव के टिप्स और बदलते मौसम में सेहत का ख्याल कैसे रखें… एक-एक कर बताते हैं- बिजली गिरती क्यों है?
बादलों में पानी के छोटे-छोटे कण मौजूद होते हैं। जब हवा और इन कणों के बीच फ्रेक्शन होता है तो ये इलेक्ट्रिकल चार्ज हो जाते हैं। जो कुछ बादलों पर पॉजिटिव चार्ज होते हैं तो कुछ पर निगेटिव। जब निगेटिव और पॉजिटिव दोनों बादल एक दूसरे से टकराते हैं तो बिजली उत्पन्न होती है। वैसे तो ये बिजली बादलों में ही टकराती रहती है लेकिन कई बार यह इतनी अधिक होती है कि धरती तक पहुंच जाती है। बेमौसम बारिश में बच्चों की सेहत का ख्याल रखें
बेमौसम बारिश का असर लोगों की सेहत पर पड़ सकता है। खांसी, जुकाम और बुखार से पीड़ित हो सकते हैं। डॉक्टर के मुताबिक, ऐसे मौसम में खानपान और रहन-सहन का खास ध्यान देने की जरूरत है। बारिश में भीगने से बचें। लगातार तापमान के उतार-चढ़ाव के कारण सबसे अधिक छोटे बच्चे प्रभावित होते हैं। बीमारियों से बचाने के लिए बच्चों के कपड़ों को साफ रखें। इसके साथ ही हरी सब्जियों को फ्रिज में अधिक देर तक न रखें और फ्रिज का ठंडा पानी न पीएं। पंखा और कूलर की हवा से भी बचें। छोटे बच्चों के गीले कपड़े समय पर बदलते रहें, जिससे बच्चों को सर्दी, जुकाम, खांसी से बचाया जा सके। ——————— ये खबर भी पढ़िए- कानपुर के युवक का कारनामा, ठग को ही ठगा: रो-रोकर ऐसी कहानी सुनाई कि ठग ने ही रुपए दे दिए कानपुर के एक युवक ने साइबर ठग को ही ठग लिया। ठग अब गिड़गिड़ा रहा है कि पैसा लौटा दो। भूपेंद्र सिंह को कॉल कर ठग ने कहा- तुम्हारे अश्लील वीडियो मेरे पास हैं। उसने मॉर्फ फोटो-वीडियो भेजे और कहा- तुम्हारे खिलाफ FIR दर्ज हो चुकी है। इससे बचना हो तो पैसे ट्रांसफर कर दो। भूपेंद्र समझ गया कि यह ठग है। उसने ऐसी स्क्रिप्ट तैयार की कि ठग ने उसे 10 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। ठग को जब पता चला कि भूपेंद्र ने उसे चूना लगा दिया है तो वह गिड़गिड़ाने लगा। बोला- तुम समझ नहीं रहे हो, अधिकारी मुझे हड़काता है। पैसा लौटा दो। पढ़ें पूरी खबर… यूपी में आज गरज-चमक के साथ 31 जिलों में बारिश का अलर्ट है। यहां बिजली भी गिर सकती है। वेस्ट यूपी के 7 जिलों में ओले गिर सकते हैं। यूपी में औसत अधिकतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। अगले 24 घंटे तक कई जिलों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। न्यूनतम तापमान में अगले 5 दिनों में कोई बदलाव नहीं होगा। प्रयागराज सबसे गर्म तो कुशीनगर ठंडा रहा
शनिवार शाम पिछले 24 घंटे की जारी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रयागराज सबसे गर्म जिला रहा। यहां पर अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। ये सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। यानी अधिकतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, कुशीनगर सबसे ठंडा रहा, यहां न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इन 31 जिलों में बारिश-बिजली का अलर्ट
श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, नोएडा, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं में बारिश का अलर्ट है। यहां तेज हवा और गरज-चमक के साथ बिजली भी गिर सकती है। अभी 24 घंटे और सक्रिय रहेगा पश्चिमी विक्षोभ
मौसम विज्ञानी डॉ. अतुल सिंह ने बताया- 24 घंटे तक अधिकतम तापमान में 2 से लेकर 3 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की जाएगी। वहीं, न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। जहां बारिश का अलर्ट है, वहां 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी। अभी पश्चिमी विक्षोभ 24 घंटे और एक्टिव रहेगा। शुक्रवार रात ओले गिरे और बारिश हुई थी
शुक्रवार रात वेस्ट यूपी में मौसम बदला था। बिजनौर के चांदपुर में करीब 10 मिनट तक ओले गिरे थे। मुजफ्फरनगर में भी बारिश और ओले गिरे। मथुरा में 30 मिनट तक आंधी और बारिश हुई। इसके चलते होली मनाने आए लाखों पर्यटक परेशान हुए। गाजियाबाद और नोएडा में भी हल्की बारिश हुई। हाथरस में इतनी तेज आंधी और बारिश हुई कि एक दीवार गिर गई। हादसे में 7 लोग घायल हो गए। गेहूं का दाना कमजोर और काला पड़ सकता है
कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि नवंबर से लेकर मार्च-अप्रैल तक होने वाली गेहूं की फसल में ये असमय बारिश नुकसानदायक है। इस समय गेहूं की बाली में दाना पड़ चुका है। ये दानों के पकने का सीजन है। बारिश, ओले और आंधी से गेहूं की फसल गिर जाएगी। इससे दाना मजबूत नहीं होगा। गेहूं की पैदावार पर असर पड़ेगा। गेहूं का दाना काला पड़ जाएगा और हल्का हो जाएगा। आगे बिजली से बचाव के टिप्स और बदलते मौसम में सेहत का ख्याल कैसे रखें… एक-एक कर बताते हैं- बिजली गिरती क्यों है?
बादलों में पानी के छोटे-छोटे कण मौजूद होते हैं। जब हवा और इन कणों के बीच फ्रेक्शन होता है तो ये इलेक्ट्रिकल चार्ज हो जाते हैं। जो कुछ बादलों पर पॉजिटिव चार्ज होते हैं तो कुछ पर निगेटिव। जब निगेटिव और पॉजिटिव दोनों बादल एक दूसरे से टकराते हैं तो बिजली उत्पन्न होती है। वैसे तो ये बिजली बादलों में ही टकराती रहती है लेकिन कई बार यह इतनी अधिक होती है कि धरती तक पहुंच जाती है। बेमौसम बारिश में बच्चों की सेहत का ख्याल रखें
बेमौसम बारिश का असर लोगों की सेहत पर पड़ सकता है। खांसी, जुकाम और बुखार से पीड़ित हो सकते हैं। डॉक्टर के मुताबिक, ऐसे मौसम में खानपान और रहन-सहन का खास ध्यान देने की जरूरत है। बारिश में भीगने से बचें। लगातार तापमान के उतार-चढ़ाव के कारण सबसे अधिक छोटे बच्चे प्रभावित होते हैं। बीमारियों से बचाने के लिए बच्चों के कपड़ों को साफ रखें। इसके साथ ही हरी सब्जियों को फ्रिज में अधिक देर तक न रखें और फ्रिज का ठंडा पानी न पीएं। पंखा और कूलर की हवा से भी बचें। छोटे बच्चों के गीले कपड़े समय पर बदलते रहें, जिससे बच्चों को सर्दी, जुकाम, खांसी से बचाया जा सके। ——————— ये खबर भी पढ़िए- कानपुर के युवक का कारनामा, ठग को ही ठगा: रो-रोकर ऐसी कहानी सुनाई कि ठग ने ही रुपए दे दिए कानपुर के एक युवक ने साइबर ठग को ही ठग लिया। ठग अब गिड़गिड़ा रहा है कि पैसा लौटा दो। भूपेंद्र सिंह को कॉल कर ठग ने कहा- तुम्हारे अश्लील वीडियो मेरे पास हैं। उसने मॉर्फ फोटो-वीडियो भेजे और कहा- तुम्हारे खिलाफ FIR दर्ज हो चुकी है। इससे बचना हो तो पैसे ट्रांसफर कर दो। भूपेंद्र समझ गया कि यह ठग है। उसने ऐसी स्क्रिप्ट तैयार की कि ठग ने उसे 10 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। ठग को जब पता चला कि भूपेंद्र ने उसे चूना लगा दिया है तो वह गिड़गिड़ाने लगा। बोला- तुम समझ नहीं रहे हो, अधिकारी मुझे हड़काता है। पैसा लौटा दो। पढ़ें पूरी खबर… उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
यूपी के 31 जिलों में गरज-चमक के साथ आज बारिश:7 शहरों में ओले गिरेंगे; प्रयागराज में सबसे ज्यादा गर्मी, पारा 39 डिग्री के पार
