पंजाब की AAP सरकार को 3 साल पूरे:महिलाओं को ₹1000 महीने नहीं मिले, 36 हजार करोड़ बचाए; केजरीवाल-मान गोल्डन टेंपल में माथा टेकेंगे

पंजाब की AAP सरकार को 3 साल पूरे:महिलाओं को ₹1000 महीने नहीं मिले, 36 हजार करोड़ बचाए; केजरीवाल-मान गोल्डन टेंपल में माथा टेकेंगे

पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार को आज 16 मार्च को 3 साल पूरे हो रहे हैं। 2022 में राज्य की 117 में से 92 सीटें जीतकर AAP ने धमाकेदार जीत दर्ज की थी। इसके बाद भगवंत मान ने पंजाब में AAP के पहले मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। चुनाव के वक्त AAP ने पंजाबियों को कई गारंटियां दी थीं, जिनमें मुफ्त बिजली, नौकरी, भ्रष्टाचार मुक्ति और नशा खत्म करने के अलावा शिक्षा और सेहत को सुधारने के दावे थे। हालांकि, इन सबके बीच सबसे बड़ा मुद्दा 18 साल से बड़ी उम्र की हर महिला को प्रति महीने 1000 रुपए देने का था। 3 साल बीत चुके और 2 साल ही बचे, लेकिन AAP सरकार इसे शुरू नहीं कर पाई। इसका बड़ा असर लोकसभा चुनाव में दिखा, जब पंजाब की 13 लोकसभा सीटों में से AAP सिर्फ 3 ही सीटें जीत सकी। वहीं, आंकड़ों की बात करें तो 1 करोड़ से ज्यादा महिला वोटर हैं, जो एक हजार रुपए महीने के दायरे में आती हैं। अगर सरकार इन्हें 3 साल में रुपए देती तो करीब 36 हजार करोड़ रुपए मिलते। मगर, गारंटी पूरी न होने से सरकार की इतनी रकम बच गई। इसी बीच आज सरकार के 3 साल पूरे होने पर AAP के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और CM भगवंत मान अमृतसर पहुंचेंगे। यहां वह गोल्डन टेंपल, दुर्ग्याणा मंदिर और रामतीर्थ में माथा टेकेंगे। क्या थी अरविंद केजरीवाल की गारंटी
पंजाब के 2022 के विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल ने 10 गारंटियां दी थीं। इनमें पहली गारंटी यह थी कि 18 साल से ऊपर की हर महिला को ₹1000 हर महीने मिलेंगे। केजरीवाल ने इस गारंटी को देश का सबसे बड़ा महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम बताया था। केजरीवाल ने पूरा करने का क्या फॉर्मूला बताया
चुनाव से पहले केजरीवाल से जब पूछा गया कि महिलाओं को देने के लिए हर साल 12 हजार करोड़ रुपए कहां से आएंगे। इस पर केजरीवाल ने कहा था कि माइनिंग में बहुत भ्रष्टाचार हो रहा है। सरकार बनने पर हम रेत माफिया पर कार्रवाई करेंगे। भ्रष्टाचार रोकेंगे और उससे सरकार को 20 हजार करोड़ की कमाई होगी। इसी से महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपए देंगे। शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया ने कहा कि सरकार ने पहले दावा किया था कि रेत और बजरी व्यापार से 20 हजार करोड़ रुपए की आमदनी होगी, जिससे सरकारी खजाने को फायदा पहुंचेगा, लेकिन जमीनी हकीकत इसके उलट है। खनन माफियाओं की जेबें भर रही हैं। AAP की 10 गारंटियां… आप ने पंजाब में 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले कई गारंटियां दी थीं, जिन्हें “केजरीवाल की गारंटी” कहा गया था। इनमें से प्रमुख गारंटियां निम्नलिखित थीं- आज अरविंद केजरीवाल अमृतसर में
10 दिन विपश्यना में रहने के बाद बीते दिन ही अरविंद केजरीवाल अमृतसर पहुंचे थे। यहां उन्होंने पूर्व मंत्री रहे इंद्रबीर सिंह निज्जर के घर पहुंच उनसे मुलाकात की थी। वहीं आज केजरीवाल पंजाब के विधायकों से भी बैठक करने वाले हैं। इतना ही नहीं, पंजाब के सीएम भगवंत मान भी अमृतसर पहुंच रहे हैं। आज सीएम के साथ अरविंद केजरीवाल राज्य में तीन साल सरकार चलाने के बाद गुरुओं का आशीर्वाद लेने के लिए गोल्डन टेंपल में नतमस्तक होंगे। इसके अलावा वे अमृतसर दुर्ग्याणा मंदिर और श्री रामतीर्थ भी पहुंचेंगे। सोमवार अरविंद केजरीवाल लुधियाना पहुंच रहे हैं, जहां वह रैली निकालेंगे। पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार को आज 16 मार्च को 3 साल पूरे हो रहे हैं। 2022 में राज्य की 117 में से 92 सीटें जीतकर AAP ने धमाकेदार जीत दर्ज की थी। इसके बाद भगवंत मान ने पंजाब में AAP के पहले मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। चुनाव के वक्त AAP ने पंजाबियों को कई गारंटियां दी थीं, जिनमें मुफ्त बिजली, नौकरी, भ्रष्टाचार मुक्ति और नशा खत्म करने के अलावा शिक्षा और सेहत को सुधारने के दावे थे। हालांकि, इन सबके बीच सबसे बड़ा मुद्दा 18 साल से बड़ी उम्र की हर महिला को प्रति महीने 1000 रुपए देने का था। 3 साल बीत चुके और 2 साल ही बचे, लेकिन AAP सरकार इसे शुरू नहीं कर पाई। इसका बड़ा असर लोकसभा चुनाव में दिखा, जब पंजाब की 13 लोकसभा सीटों में से AAP सिर्फ 3 ही सीटें जीत सकी। वहीं, आंकड़ों की बात करें तो 1 करोड़ से ज्यादा महिला वोटर हैं, जो एक हजार रुपए महीने के दायरे में आती हैं। अगर सरकार इन्हें 3 साल में रुपए देती तो करीब 36 हजार करोड़ रुपए मिलते। मगर, गारंटी पूरी न होने से सरकार की इतनी रकम बच गई। इसी बीच आज सरकार के 3 साल पूरे होने पर AAP के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और CM भगवंत मान अमृतसर पहुंचेंगे। यहां वह गोल्डन टेंपल, दुर्ग्याणा मंदिर और रामतीर्थ में माथा टेकेंगे। क्या थी अरविंद केजरीवाल की गारंटी
पंजाब के 2022 के विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल ने 10 गारंटियां दी थीं। इनमें पहली गारंटी यह थी कि 18 साल से ऊपर की हर महिला को ₹1000 हर महीने मिलेंगे। केजरीवाल ने इस गारंटी को देश का सबसे बड़ा महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम बताया था। केजरीवाल ने पूरा करने का क्या फॉर्मूला बताया
चुनाव से पहले केजरीवाल से जब पूछा गया कि महिलाओं को देने के लिए हर साल 12 हजार करोड़ रुपए कहां से आएंगे। इस पर केजरीवाल ने कहा था कि माइनिंग में बहुत भ्रष्टाचार हो रहा है। सरकार बनने पर हम रेत माफिया पर कार्रवाई करेंगे। भ्रष्टाचार रोकेंगे और उससे सरकार को 20 हजार करोड़ की कमाई होगी। इसी से महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपए देंगे। शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया ने कहा कि सरकार ने पहले दावा किया था कि रेत और बजरी व्यापार से 20 हजार करोड़ रुपए की आमदनी होगी, जिससे सरकारी खजाने को फायदा पहुंचेगा, लेकिन जमीनी हकीकत इसके उलट है। खनन माफियाओं की जेबें भर रही हैं। AAP की 10 गारंटियां… आप ने पंजाब में 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले कई गारंटियां दी थीं, जिन्हें “केजरीवाल की गारंटी” कहा गया था। इनमें से प्रमुख गारंटियां निम्नलिखित थीं- आज अरविंद केजरीवाल अमृतसर में
10 दिन विपश्यना में रहने के बाद बीते दिन ही अरविंद केजरीवाल अमृतसर पहुंचे थे। यहां उन्होंने पूर्व मंत्री रहे इंद्रबीर सिंह निज्जर के घर पहुंच उनसे मुलाकात की थी। वहीं आज केजरीवाल पंजाब के विधायकों से भी बैठक करने वाले हैं। इतना ही नहीं, पंजाब के सीएम भगवंत मान भी अमृतसर पहुंच रहे हैं। आज सीएम के साथ अरविंद केजरीवाल राज्य में तीन साल सरकार चलाने के बाद गुरुओं का आशीर्वाद लेने के लिए गोल्डन टेंपल में नतमस्तक होंगे। इसके अलावा वे अमृतसर दुर्ग्याणा मंदिर और श्री रामतीर्थ भी पहुंचेंगे। सोमवार अरविंद केजरीवाल लुधियाना पहुंच रहे हैं, जहां वह रैली निकालेंगे।   पंजाब | दैनिक भास्कर