लुधियाना पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह:बोले-पंजाब में मस्जिदों को मिल रहा प्रोत्साहन; दबाव में हिंदुओं पर अत्याचार, प्रदेश में परचम लहराएगी भाजपा

लुधियाना पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह:बोले-पंजाब में मस्जिदों को मिल रहा प्रोत्साहन; दबाव में हिंदुओं पर अत्याचार, प्रदेश में परचम लहराएगी भाजपा

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह आज लुधियाना पहुंचे। मंत्री गिरिराज सिंह ने सर्किट हाउस में जिला भाजपा लीडरशिप के साथ बैठक की। उन्होंने पत्रकारों से भी बातचीत की। गिरिराज सिंह ने कहा कि पंजाब में मस्जिदों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रदेश में परचम लहराएगी। होली के त्योहार मौके बिहारी कालोनी में दो समुदायों के बीच झड़प हुई। इसमें प्रशासन ने दबाव में हिंदुओं पर अत्याचार किया है। सरकार को इस तुष्टीकरण को बंद करना चाहिए। इस मामले की निष्पक्षता से जांच होनी चाहिए। सभी धर्मों का हमें सम्मान करना चाहिए। पंजाब सरकार के मोहल्ला क्लिनिक हुए फेल केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, पंजाब सरकार द्वारा जो मोहल्ला क्लिनिक बनाए गए, वह बुरी तरह से फेल साबित हुए है। पंजाब का स्वास्थ्य मॉडल और शिक्षा माडल फेल साबित हुआ है। महिलाओं को प्रदेश सरकार 1 हजार रुपए देने का जो वादा किया था, वह अभी तक पूरा नहीं किया। गिरिराज ने कहा कि उनसे मिलने के लिए इंडस्ट्री के कुछ लोग आए थे। इंडस्ट्रीयलिस्ट कह रहे हैं कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान तो किसी से मिलते ही नहीं है। गिरिराज ने कहा कि, वह मुख्यमंत्री से मीटिंग या बातचीत करने की कोशिश जरूर करेंगे, ताकि कारोबारियों की समस्याओं का सही से समाधान किया जा सके। भाजपा आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेशभर में परचम लहराएगी। भाजपा ने हमेशा लोगों के हित में काम किया है। आज दिल्ली की जनता भाजपा के राज से खुश है। अब अगली बारी पंजाब की है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह आज लुधियाना पहुंचे। मंत्री गिरिराज सिंह ने सर्किट हाउस में जिला भाजपा लीडरशिप के साथ बैठक की। उन्होंने पत्रकारों से भी बातचीत की। गिरिराज सिंह ने कहा कि पंजाब में मस्जिदों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रदेश में परचम लहराएगी। होली के त्योहार मौके बिहारी कालोनी में दो समुदायों के बीच झड़प हुई। इसमें प्रशासन ने दबाव में हिंदुओं पर अत्याचार किया है। सरकार को इस तुष्टीकरण को बंद करना चाहिए। इस मामले की निष्पक्षता से जांच होनी चाहिए। सभी धर्मों का हमें सम्मान करना चाहिए। पंजाब सरकार के मोहल्ला क्लिनिक हुए फेल केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, पंजाब सरकार द्वारा जो मोहल्ला क्लिनिक बनाए गए, वह बुरी तरह से फेल साबित हुए है। पंजाब का स्वास्थ्य मॉडल और शिक्षा माडल फेल साबित हुआ है। महिलाओं को प्रदेश सरकार 1 हजार रुपए देने का जो वादा किया था, वह अभी तक पूरा नहीं किया। गिरिराज ने कहा कि उनसे मिलने के लिए इंडस्ट्री के कुछ लोग आए थे। इंडस्ट्रीयलिस्ट कह रहे हैं कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान तो किसी से मिलते ही नहीं है। गिरिराज ने कहा कि, वह मुख्यमंत्री से मीटिंग या बातचीत करने की कोशिश जरूर करेंगे, ताकि कारोबारियों की समस्याओं का सही से समाधान किया जा सके। भाजपा आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेशभर में परचम लहराएगी। भाजपा ने हमेशा लोगों के हित में काम किया है। आज दिल्ली की जनता भाजपा के राज से खुश है। अब अगली बारी पंजाब की है।   पंजाब | दैनिक भास्कर