लखनऊ का शक्ति अपार्टमेंट, जहां मिलीं थाईलैंड की 10 लड़कियां:मालिक की बड़े नेताओं के साथ तस्वीरें; पुलिस खंगाल रही रैकेट का नेटवर्क

लखनऊ का शक्ति अपार्टमेंट, जहां मिलीं थाईलैंड की 10 लड़कियां:मालिक की बड़े नेताओं के साथ तस्वीरें; पुलिस खंगाल रही रैकेट का नेटवर्क

लखनऊ में 12 मार्च को शक्ति हाइट्स अपार्टमेंट के फ्लैट में थाईलैंड की 10 लड़कियां मिली थीं। अपार्टमेंट में लड़कियां क्यों रुकी थीं। लखनऊ कैसे और क्यों लाई गईं? इन पहलुओं की जांच के साथ पुलिस रैकेट का नेटवर्क खंगालने में जुटी है। पुलिस ने 11 मार्च को उज्बेकिस्तान की लड़की की संदिग्ध मौत के बाद कई जगह छापेमारी की थी। सवाल उठता है कि फ्लैट का मालिक शक्ति सिंह सिर्फ एक बिजनेसमैन है या फिर उसके फ्लैट में थाईलैंड की लड़कियां मिलने के पीछे कोई और कहानी है? सोशल मीडिया पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव, पूर्व मंत्री पवन पांडेय और सपा से बागी हुए विधायक राकेश प्रताप सिंह के साथ शक्ति सिंह की तस्वीरें हैं। नेताओं के साथ शक्ति सिंह की तस्वीरें देखिए… तस्वीर- 1. सपा के बागी MLA राकेश प्रताप सिंह के साथ। तस्वीर- 2. पूर्व मंत्री व सपा नेता पवन पांडेय और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ। तस्वीर- 3. राकेश प्रताप सिंह के साथ दूसरी फोटो, जिसमें बैकग्राउंड पर थाईलैंड है। पूर्व मंत्री बोले- शक्ति सिंह को जानता हूं शक्ति सिंह की तस्वीरें सपा के बागी MLA राकेश प्रताप सिंह समेत उत्तर प्रदेश के अन्य नेताओं के साथ हैं। शक्ति सिंह के बारे में दैनिक भास्कर से बातचीत में पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने कहा- मैं शक्ति सिंह को जानता हूं। वह फैजाबाद के रहने वाले हैं। उन पर FIR क्या हुई है इसकी मुझे जानकारी नहीं है। रैकेट के शक पर पुलिस ने की थी छापेमारी
पुलिस को शक है कि शक्ति के अपार्टमेंट का इस्तेमाल हाई-प्रोफाइल रैकेट के लिए किया जा रहा था। इस आशंका पर पुलिस ने छापेमारी की थी। शक्ति सिंह से संपर्क किया, तो उसने कोई ठोस जवाब नहीं दिया। पुलिस को यह भी आशंका है कि इस पूरे नेटवर्क में कई प्रभावशाली लोग शामिल हैं। दलाल ने किराए पर दिलाया था फ्लैट
पुलिस की पूछताछ में फ्लैट में मिलीं लड़कियों में से एक ने बताया कि अर्चित नाम का युवक उसका ब्वॉयफ्रेंड है। वही फ्लैट दिलाने में मदद करता है और किराया लेता है। पुलिस को एक लड़की के पास से किराए का एग्रीमेंट मिला, लेकिन बाकी किसी के पास कोई दस्तावेज नहीं मिला है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि क्या इन लड़कियों को किसी रैकेट के तहत लखनऊ लाया गया है। अपार्टमेंट मालिक और दलाल के खिलाफ केस दर्ज चिनहट थाना क्षेत्र के मल्हौर में छापेमारी के दौरान पुलिस को ये लड़कियां बिना किसी आधिकारिक सूचना के छह फ्लैटों में ठहरी मिलीं। पुलिस ने इनसे पूछताछ की तो कोई भी ठोस जवाब नहीं दे सकीं। इसके बाद अपार्टमेंट मालिक शक्ति सिंह, अर्चित और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 61, 318 (4), विदेशी अधिनियम 1946 की धारा 14ए, 7(1) और विदेशी पंजीकरण अधिनियम 1939 की धारा 5 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बॉडी वार्म कैमरा लगाकर छापेमारी की, FIR दर्ज कराई 11 मार्च को लखनऊ में उज्बेकिस्तान की एक लड़की मृत पाई गई थी। उसके बाद पुलिस ने 12 मार्च को बॉडी वार्म कैमरा लगाकर छापेमारी की थी। इस दौरान शक्ति हाइट्स अपार्टमेंट में थाईलैंड की 10 लड़कियां मिलीं। पूछताछ करने पर पता चला कि वे यहां अवैध रूप से रह रही हैं। उनके पास पासपोर्ट तो मिले पर रेंट एग्रीमेंट किसी के पास नहीं था। इस पर अपार्टमेंट के मालिक शक्ति सिंह से पुलिस ने फोन पर पूछताछ की तो वह भी कोई जवाब नहीं दे पाया। पुलिस की दर्ज कराई FIR की कॉपी देखिए… 11 मार्च को होटल में मिला था एक विदेशी महिला का शव ​​ पुलिस का कहना है कि लखनऊ के अतिथि इन होटल में 11 मार्च को उज्बेकिस्तान की एक लड़की का शव मिला था। इसके बाद लखनऊ पुलिस होटलों और अपार्टमेंटों में लगातार छापेमारी की थी। उज्बेकिस्तान की लड़की 2 मार्च को एक युवक के साथ होटल में रुकने आई थी। 3 दिन बाद युवक उसे होटल छोड़कर चला गया। इसके बाद वह कमरे में अकेले थी। होटलकर्मियों ने पुलिस को बताया कि महिला ने कुछ सामान मंगवाया था। मंगलवार सुबह जब सफाई वाला गया तो कमरे की बेल बजाई। काफी देर बाद दरवाजा न खुलने पर गेट मास्टर चाबी से खोला गया। जहां महिला अचेत अवस्था में मिली। ये खबरें भी पढ़ें… लखनऊ के अपार्टमेंट में बिना एग्रीमेंट के ठहरीं विदेशी महिलाएं : 6 फ्लैटों पर पुलिस की दबिश; संदिग्ध गतिविधियों में सक्रिय; मकान मालिक पर FIR पुलिस का कहना है कि विदेशी महिलाएं संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त हैं। शिकायत पर जब चिनहट स्थित शक्ति हाईट अपार्टमेंट के फ्लैट नं 304-A में चेकिंग की तो यहां थाईलैंड की महिला मिली। उसने अपना नाम कमोनवन बताया। पूछताछ में अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ रुकने की बात कही। पूरी खबर पढ़ें… लखनऊ के होटल से मिला विदेशी महिला का शव : उज्बेकिस्तान से आकर युवक संग होटल में रुकी, 6 दिन से अकेली; कमरे से मिली शराब पुलिस की जांच में विदेशी महिला के पहले दिल्ली आने की पुष्टि हुई है। इसके बाद महिला वहां से सतनाम के साथ लखनऊ पहुंची। सूत्रों के मुताबिक, लड़की प्रोस्टीट्यूशन से जुड़ी है। सतनाम इसी वजह से उसे दिल्ली से बाई रोड लखनऊ लेकर आया था। वह 5 मार्च को यहां से काम बताकर निकल गया। महिला के पासपोर्ट से उसके पहले 2024 में नेपाल व कई अन्य जगहों पर जाने की भी जानकारी हुई है। पूरी खबर पढ़ें… लखनऊ में 12 मार्च को शक्ति हाइट्स अपार्टमेंट के फ्लैट में थाईलैंड की 10 लड़कियां मिली थीं। अपार्टमेंट में लड़कियां क्यों रुकी थीं। लखनऊ कैसे और क्यों लाई गईं? इन पहलुओं की जांच के साथ पुलिस रैकेट का नेटवर्क खंगालने में जुटी है। पुलिस ने 11 मार्च को उज्बेकिस्तान की लड़की की संदिग्ध मौत के बाद कई जगह छापेमारी की थी। सवाल उठता है कि फ्लैट का मालिक शक्ति सिंह सिर्फ एक बिजनेसमैन है या फिर उसके फ्लैट में थाईलैंड की लड़कियां मिलने के पीछे कोई और कहानी है? सोशल मीडिया पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव, पूर्व मंत्री पवन पांडेय और सपा से बागी हुए विधायक राकेश प्रताप सिंह के साथ शक्ति सिंह की तस्वीरें हैं। नेताओं के साथ शक्ति सिंह की तस्वीरें देखिए… तस्वीर- 1. सपा के बागी MLA राकेश प्रताप सिंह के साथ। तस्वीर- 2. पूर्व मंत्री व सपा नेता पवन पांडेय और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ। तस्वीर- 3. राकेश प्रताप सिंह के साथ दूसरी फोटो, जिसमें बैकग्राउंड पर थाईलैंड है। पूर्व मंत्री बोले- शक्ति सिंह को जानता हूं शक्ति सिंह की तस्वीरें सपा के बागी MLA राकेश प्रताप सिंह समेत उत्तर प्रदेश के अन्य नेताओं के साथ हैं। शक्ति सिंह के बारे में दैनिक भास्कर से बातचीत में पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने कहा- मैं शक्ति सिंह को जानता हूं। वह फैजाबाद के रहने वाले हैं। उन पर FIR क्या हुई है इसकी मुझे जानकारी नहीं है। रैकेट के शक पर पुलिस ने की थी छापेमारी
पुलिस को शक है कि शक्ति के अपार्टमेंट का इस्तेमाल हाई-प्रोफाइल रैकेट के लिए किया जा रहा था। इस आशंका पर पुलिस ने छापेमारी की थी। शक्ति सिंह से संपर्क किया, तो उसने कोई ठोस जवाब नहीं दिया। पुलिस को यह भी आशंका है कि इस पूरे नेटवर्क में कई प्रभावशाली लोग शामिल हैं। दलाल ने किराए पर दिलाया था फ्लैट
पुलिस की पूछताछ में फ्लैट में मिलीं लड़कियों में से एक ने बताया कि अर्चित नाम का युवक उसका ब्वॉयफ्रेंड है। वही फ्लैट दिलाने में मदद करता है और किराया लेता है। पुलिस को एक लड़की के पास से किराए का एग्रीमेंट मिला, लेकिन बाकी किसी के पास कोई दस्तावेज नहीं मिला है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि क्या इन लड़कियों को किसी रैकेट के तहत लखनऊ लाया गया है। अपार्टमेंट मालिक और दलाल के खिलाफ केस दर्ज चिनहट थाना क्षेत्र के मल्हौर में छापेमारी के दौरान पुलिस को ये लड़कियां बिना किसी आधिकारिक सूचना के छह फ्लैटों में ठहरी मिलीं। पुलिस ने इनसे पूछताछ की तो कोई भी ठोस जवाब नहीं दे सकीं। इसके बाद अपार्टमेंट मालिक शक्ति सिंह, अर्चित और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 61, 318 (4), विदेशी अधिनियम 1946 की धारा 14ए, 7(1) और विदेशी पंजीकरण अधिनियम 1939 की धारा 5 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बॉडी वार्म कैमरा लगाकर छापेमारी की, FIR दर्ज कराई 11 मार्च को लखनऊ में उज्बेकिस्तान की एक लड़की मृत पाई गई थी। उसके बाद पुलिस ने 12 मार्च को बॉडी वार्म कैमरा लगाकर छापेमारी की थी। इस दौरान शक्ति हाइट्स अपार्टमेंट में थाईलैंड की 10 लड़कियां मिलीं। पूछताछ करने पर पता चला कि वे यहां अवैध रूप से रह रही हैं। उनके पास पासपोर्ट तो मिले पर रेंट एग्रीमेंट किसी के पास नहीं था। इस पर अपार्टमेंट के मालिक शक्ति सिंह से पुलिस ने फोन पर पूछताछ की तो वह भी कोई जवाब नहीं दे पाया। पुलिस की दर्ज कराई FIR की कॉपी देखिए… 11 मार्च को होटल में मिला था एक विदेशी महिला का शव ​​ पुलिस का कहना है कि लखनऊ के अतिथि इन होटल में 11 मार्च को उज्बेकिस्तान की एक लड़की का शव मिला था। इसके बाद लखनऊ पुलिस होटलों और अपार्टमेंटों में लगातार छापेमारी की थी। उज्बेकिस्तान की लड़की 2 मार्च को एक युवक के साथ होटल में रुकने आई थी। 3 दिन बाद युवक उसे होटल छोड़कर चला गया। इसके बाद वह कमरे में अकेले थी। होटलकर्मियों ने पुलिस को बताया कि महिला ने कुछ सामान मंगवाया था। मंगलवार सुबह जब सफाई वाला गया तो कमरे की बेल बजाई। काफी देर बाद दरवाजा न खुलने पर गेट मास्टर चाबी से खोला गया। जहां महिला अचेत अवस्था में मिली। ये खबरें भी पढ़ें… लखनऊ के अपार्टमेंट में बिना एग्रीमेंट के ठहरीं विदेशी महिलाएं : 6 फ्लैटों पर पुलिस की दबिश; संदिग्ध गतिविधियों में सक्रिय; मकान मालिक पर FIR पुलिस का कहना है कि विदेशी महिलाएं संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त हैं। शिकायत पर जब चिनहट स्थित शक्ति हाईट अपार्टमेंट के फ्लैट नं 304-A में चेकिंग की तो यहां थाईलैंड की महिला मिली। उसने अपना नाम कमोनवन बताया। पूछताछ में अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ रुकने की बात कही। पूरी खबर पढ़ें… लखनऊ के होटल से मिला विदेशी महिला का शव : उज्बेकिस्तान से आकर युवक संग होटल में रुकी, 6 दिन से अकेली; कमरे से मिली शराब पुलिस की जांच में विदेशी महिला के पहले दिल्ली आने की पुष्टि हुई है। इसके बाद महिला वहां से सतनाम के साथ लखनऊ पहुंची। सूत्रों के मुताबिक, लड़की प्रोस्टीट्यूशन से जुड़ी है। सतनाम इसी वजह से उसे दिल्ली से बाई रोड लखनऊ लेकर आया था। वह 5 मार्च को यहां से काम बताकर निकल गया। महिला के पासपोर्ट से उसके पहले 2024 में नेपाल व कई अन्य जगहों पर जाने की भी जानकारी हुई है। पूरी खबर पढ़ें…   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर