जालंधर में रविवार सुबह 4 से 4.15 बजे के बीच सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर नवदीप सिंह संधू उर्फ रोजर संधू के घर पर हुआ ग्रेनेड हमला डिजिटल एक्सटॉर्शन से जुड़ा है। जालंधर ग्रामीण पुलिस की अब तक की जांच में यह बात सामने आई है। बता दें कि यह पहला मौका है जब पाकिस्तान से किसी ने पंजाब में हमला किया है। क्योंकि हमले की जिम्मेदारी और पूरे हमले का वीडियो पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी ने जारी किया था। भट्टी ने इसकी वजह भी बताई कि रोजर संधू ने इस्लाम को लेकर गलत टिप्पणियां की थीं, जिसके चलते उसने यह हमला करवाया। खालिस्तानी आतंकी हैप्पी पासियां और बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के मास्टरमाइंड जीशान अख्तर ने यह हमला करवाया है। SSP ने कहा- मामला डिजिटल जबरन वसूली से जुड़ा जालंधर ग्रामीण पुलिस के एसएसपी गुरमीत सिंह ने कहा- भट्टी और संधू दोस्त थे। संधू एक बहुत मशहूर इन्फ्लुएंसर है। संधू ने एक बार भट्टी को गिफ्ट (गेम के जरिए पैसे कमाने) दिलवाया था। लेकिन जब संधू ने दोबारा ऐसा करने से मना कर दिया तो दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। जिसके बाद संधू ने कुछ धार्मिक टिप्पणियां भी कीं। यह मामला डिजिटल जबरन वसूली से जुड़ा है। इसी वजह से इस वारदात को अंजाम दिया गया। इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि यह वारदात हुई है। एक बार सभी की गिरफ्तारी हो जाए तो यह साफ हो जाएगा कि उक्त वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी किस-किस से जुड़े थे। पंजाब पुलिस ने भट्टी का अकाउंट बैन करवाया मिली जानकारी के अनुसार पंजाब पुलिस को जब पता चला कि उक्त घटना हुई है तो तुरंत जिम्मेदारी लेने का सोर्स पता लाना शुरू किया गया। जिसमें पता चला कि उक्त जिम्मेदारी पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए ली है। जिसके बाद पुलिस उक्त अकाउंट भारत में बैन करने के लिए कंपनी को लिखा था। रात में भट्टी का अकाउंट पंजाब पुलिस की अर्जी पर भारत में बैन कर दिया गया। अब भट्टी का कोई भी सोशल मीडिया अकाउंट भारत में नहीं खुल रहा है। राजपुर में हुआ था हमला, मगर ग्रेनेड नहीं फटा जालंधर के रायपुर रसूलपुर इलाके के रहने वाले यूट्यूबर रॉजर संधू के घर अटैक हुआ था। जिस समय उसके घर ग्रेनेड फेंका गया, यूट्यूबर अंदर ही थी। हालांकि, इस हमले में कोई जनहानि नहीं हुई थी, क्योंकि ग्रेनेड फटा ही नहीं। वारदात का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें हमला करने 2 लोग आए थे। उन्होंने पिन खींचकर ग्रेनेड फेंका था। मगर वह किसी कारणों से फटा नहीं। जब ये घटना हुई तो रॉजर संधू घर के अंदर ही सो रहा था। जालंधर में रविवार सुबह 4 से 4.15 बजे के बीच सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर नवदीप सिंह संधू उर्फ रोजर संधू के घर पर हुआ ग्रेनेड हमला डिजिटल एक्सटॉर्शन से जुड़ा है। जालंधर ग्रामीण पुलिस की अब तक की जांच में यह बात सामने आई है। बता दें कि यह पहला मौका है जब पाकिस्तान से किसी ने पंजाब में हमला किया है। क्योंकि हमले की जिम्मेदारी और पूरे हमले का वीडियो पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी ने जारी किया था। भट्टी ने इसकी वजह भी बताई कि रोजर संधू ने इस्लाम को लेकर गलत टिप्पणियां की थीं, जिसके चलते उसने यह हमला करवाया। खालिस्तानी आतंकी हैप्पी पासियां और बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के मास्टरमाइंड जीशान अख्तर ने यह हमला करवाया है। SSP ने कहा- मामला डिजिटल जबरन वसूली से जुड़ा जालंधर ग्रामीण पुलिस के एसएसपी गुरमीत सिंह ने कहा- भट्टी और संधू दोस्त थे। संधू एक बहुत मशहूर इन्फ्लुएंसर है। संधू ने एक बार भट्टी को गिफ्ट (गेम के जरिए पैसे कमाने) दिलवाया था। लेकिन जब संधू ने दोबारा ऐसा करने से मना कर दिया तो दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। जिसके बाद संधू ने कुछ धार्मिक टिप्पणियां भी कीं। यह मामला डिजिटल जबरन वसूली से जुड़ा है। इसी वजह से इस वारदात को अंजाम दिया गया। इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि यह वारदात हुई है। एक बार सभी की गिरफ्तारी हो जाए तो यह साफ हो जाएगा कि उक्त वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी किस-किस से जुड़े थे। पंजाब पुलिस ने भट्टी का अकाउंट बैन करवाया मिली जानकारी के अनुसार पंजाब पुलिस को जब पता चला कि उक्त घटना हुई है तो तुरंत जिम्मेदारी लेने का सोर्स पता लाना शुरू किया गया। जिसमें पता चला कि उक्त जिम्मेदारी पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए ली है। जिसके बाद पुलिस उक्त अकाउंट भारत में बैन करने के लिए कंपनी को लिखा था। रात में भट्टी का अकाउंट पंजाब पुलिस की अर्जी पर भारत में बैन कर दिया गया। अब भट्टी का कोई भी सोशल मीडिया अकाउंट भारत में नहीं खुल रहा है। राजपुर में हुआ था हमला, मगर ग्रेनेड नहीं फटा जालंधर के रायपुर रसूलपुर इलाके के रहने वाले यूट्यूबर रॉजर संधू के घर अटैक हुआ था। जिस समय उसके घर ग्रेनेड फेंका गया, यूट्यूबर अंदर ही थी। हालांकि, इस हमले में कोई जनहानि नहीं हुई थी, क्योंकि ग्रेनेड फटा ही नहीं। वारदात का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें हमला करने 2 लोग आए थे। उन्होंने पिन खींचकर ग्रेनेड फेंका था। मगर वह किसी कारणों से फटा नहीं। जब ये घटना हुई तो रॉजर संधू घर के अंदर ही सो रहा था। पंजाब | दैनिक भास्कर
