लुधियाना में आज आप की रैली:केजरीवाल और सीएम मान पहुंचेंगे; उप-चुनाव को लेकर मांगेगे वोट, अस्पताल का करेंगे दौरा

लुधियाना में आज आप की रैली:केजरीवाल और सीएम मान पहुंचेंगे; उप-चुनाव को लेकर मांगेगे वोट, अस्पताल का करेंगे दौरा

पंजाब के लुधियाना में आज आम आदमी पार्टी की रैली है। AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान इसमें शामिल होंगे। इससे पहले वे सिविल अस्पताल के अपग्रेडेशन कार्य का उद्घाटन करेंगे। सिविल अस्पताल में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध पुलिस प्रशासन द्वारा किए है। मान और केजरीवाल अस्पताल के वार्डों का भी दौरा करेंगे। अस्पताल में भर्ती मरीजों से भी वह रूबरू होंगे। इनडोर स्टेडियम में करेंगे रैली वहीं वह आज इनडोर स्टेडियम में रैली भी करेंगे। फिलहाल अभी रैली की समयसारिणी पार्टी ने जारी नहीं की है। केजरीवाल और भगवंत मान बीते दिन भी लुधियाना में ही थे। उन्होंने जवाहर नगर कैंप और हैबोवाल में लोगों के साथ मुलाकात की थी। मान और केजरीवाल ने हल्का पश्चमी में होने वाले उप-चुनाव को लेकर राज्य सभा सदस्य संजीव अरोड़ा के पक्ष में लोगों से वोट भी मांगे। केजरीवाल ने बीते दिन कारोबारियों के साथ रेडीसन होटल में बैठक भी की थी। बैठक में उन्होंने कारोबारियों के समस्याओं को सुना और हल करने का भरोसा भी दिया। पंजाब के लुधियाना में आज आम आदमी पार्टी की रैली है। AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान इसमें शामिल होंगे। इससे पहले वे सिविल अस्पताल के अपग्रेडेशन कार्य का उद्घाटन करेंगे। सिविल अस्पताल में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध पुलिस प्रशासन द्वारा किए है। मान और केजरीवाल अस्पताल के वार्डों का भी दौरा करेंगे। अस्पताल में भर्ती मरीजों से भी वह रूबरू होंगे। इनडोर स्टेडियम में करेंगे रैली वहीं वह आज इनडोर स्टेडियम में रैली भी करेंगे। फिलहाल अभी रैली की समयसारिणी पार्टी ने जारी नहीं की है। केजरीवाल और भगवंत मान बीते दिन भी लुधियाना में ही थे। उन्होंने जवाहर नगर कैंप और हैबोवाल में लोगों के साथ मुलाकात की थी। मान और केजरीवाल ने हल्का पश्चमी में होने वाले उप-चुनाव को लेकर राज्य सभा सदस्य संजीव अरोड़ा के पक्ष में लोगों से वोट भी मांगे। केजरीवाल ने बीते दिन कारोबारियों के साथ रेडीसन होटल में बैठक भी की थी। बैठक में उन्होंने कारोबारियों के समस्याओं को सुना और हल करने का भरोसा भी दिया।   पंजाब | दैनिक भास्कर