लुधियाना में विवाहिता ने किया सुसाइड:खाना खाने आए पति ने फंदे से लटका देखा शव, 8 साल पहले हुई थी शादी

लुधियाना में विवाहिता ने किया सुसाइड:खाना खाने आए पति ने फंदे से लटका देखा शव, 8 साल पहले हुई थी शादी

लुधियाना में विवाहिता ने फंदा लगाकर संदिग्ध परिस्थितियों में सुसाइड कर लिया है। महिला ने क्यों सुसाइड किया, इसकी जांच की जा रही है। महिला की करीब 8 साल पहले शादी हुई है। मृतक महिला आजमगढ़ की रहने वाली है। मृतका की पहचान प्रतिभा निवासी आजमगढ़ के रुप में हुई है। पोस्टमॉर्टम के बाद उसकी मौत के असल कारणों का पता चल पाएगा। जानकारी देते हुए मृतक प्रतिभा के पति सरवेश यादव ने कहा कि वह कासाबाद चौक थाना मेहरबार के इलाके में रहते है। सरवेश ने कहा कि 8 साल पहले उसकी शादी हुई है। उसके दो बच्चे है। कल उसकी पत्नी ने किसी के जन्म दिन पार्टी पर जाना था। वह उससे 100 रुपए लेकर गई थी। घर पर किसी तरह का कोई विवाद नहीं था। आज जब वह दोपहर को घर पर खाना खाने आया तो उसने देखा प्रतिभा का शव पंखे से चुन्नी के सहारे लटक रहा था। उसने तुरंत शोर मचाया। प्रतिभा को लोगों की मदद से नीचे उतारा। उसे प्राथमिक उपचार देने की कोशिश की। उसे डॉक्टर के पास लेकर गए लेकिन डॉक्टर ने उसे मृतक करार दे दिया। घटना स्थल पर पुलिस ने पहुंच जांच शुरू की। प्रतिभा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। लुधियाना में विवाहिता ने फंदा लगाकर संदिग्ध परिस्थितियों में सुसाइड कर लिया है। महिला ने क्यों सुसाइड किया, इसकी जांच की जा रही है। महिला की करीब 8 साल पहले शादी हुई है। मृतक महिला आजमगढ़ की रहने वाली है। मृतका की पहचान प्रतिभा निवासी आजमगढ़ के रुप में हुई है। पोस्टमॉर्टम के बाद उसकी मौत के असल कारणों का पता चल पाएगा। जानकारी देते हुए मृतक प्रतिभा के पति सरवेश यादव ने कहा कि वह कासाबाद चौक थाना मेहरबार के इलाके में रहते है। सरवेश ने कहा कि 8 साल पहले उसकी शादी हुई है। उसके दो बच्चे है। कल उसकी पत्नी ने किसी के जन्म दिन पार्टी पर जाना था। वह उससे 100 रुपए लेकर गई थी। घर पर किसी तरह का कोई विवाद नहीं था। आज जब वह दोपहर को घर पर खाना खाने आया तो उसने देखा प्रतिभा का शव पंखे से चुन्नी के सहारे लटक रहा था। उसने तुरंत शोर मचाया। प्रतिभा को लोगों की मदद से नीचे उतारा। उसे प्राथमिक उपचार देने की कोशिश की। उसे डॉक्टर के पास लेकर गए लेकिन डॉक्टर ने उसे मृतक करार दे दिया। घटना स्थल पर पुलिस ने पहुंच जांच शुरू की। प्रतिभा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है।   पंजाब | दैनिक भास्कर