पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने कपूरथला जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कपूथला के गांव झल्ल बीबड़ी के पंचायत सचिव परमजीत सिंह 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि पंचायत सचिव परमजीत सिंह और बीडीपीओ हरदयाल सिंह ने गांव में सड़क निर्माण की लागत का भुगतान करने के लिए बैंक चेक जारी करने के एवज में 20 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। लेकिन 15 हजार रुपए में बात तय हुई। आज विजिलेंस की टीम ने दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में पंचायत सचिव को रिश्वत लेते पकड़ लिया। बीडीपीओ हरदयाल सिंह मौके से फरार हो गया। विजिलेंस ब्यूरो ने दोनों आरोपियों के खिलाफ जालंधर थाने में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार पंचायत सचिव को कल कोर्ट में पेश किया जाएगा। मामले की जांच जारी है। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने कपूरथला जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कपूथला के गांव झल्ल बीबड़ी के पंचायत सचिव परमजीत सिंह 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि पंचायत सचिव परमजीत सिंह और बीडीपीओ हरदयाल सिंह ने गांव में सड़क निर्माण की लागत का भुगतान करने के लिए बैंक चेक जारी करने के एवज में 20 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। लेकिन 15 हजार रुपए में बात तय हुई। आज विजिलेंस की टीम ने दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में पंचायत सचिव को रिश्वत लेते पकड़ लिया। बीडीपीओ हरदयाल सिंह मौके से फरार हो गया। विजिलेंस ब्यूरो ने दोनों आरोपियों के खिलाफ जालंधर थाने में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार पंचायत सचिव को कल कोर्ट में पेश किया जाएगा। मामले की जांच जारी है। पंजाब | दैनिक भास्कर
