इंटीग्रल हॉस्पिटल में किशोरी से रेप:लखनऊ की पीड़िता के गर्भवती होने पर हुआ खुलासा, बाराबंकी का आरोपी वार्ड बॉय गिरफ्तार

इंटीग्रल हॉस्पिटल में किशोरी से रेप:लखनऊ की पीड़िता के गर्भवती होने पर हुआ खुलासा, बाराबंकी का आरोपी वार्ड बॉय गिरफ्तार

लखनऊ में कुर्सी रोड स्थित इंटीग्रल हॉस्पिटल में किशोरी के साथ एक वार्ड बॉय ने रेप किया। किशोरी डर और लोकलाज के चलते चुप रही। गर्भवती होने पर घटना का खुलासा हुआ। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस बाराबंकी देवां के रहने वाले आरोपी रेहान को गिरफ्तार कर लिया। 20 सप्ताह की गर्भवती है पीड़िता परिजनों के मुताबिक, पीड़िता अस्पातल से लौटने के बाद गुमसुम रहने लगी। आए दिन पेट में दर्द की बात कहने लगी। परिजनों के डॉक्टर को दिखाने की बात कहने पर टाल जाती। पिछले दिनों घर वालों को शक हुआ। जिसके बाद डॉक्टर को दिखाया गया। अल्ट्रासाउंड में जानकारी हुई कि 20 सप्ताह की गर्भ पेट में पल रहा है। जिसके बाद पीड़िता ने बताया कि वार्ड बॉय रेहान ने अस्पताल में भर्ती ताऊ को देखने जाने के दौरान उसके साथ रेप किया। अक्टूबर 2024 में हॉस्पिटल में भर्ती हुई थी इंदिरानगर इलाके की पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि बेटी की तबीयत खराब होने पर 9 अक्टूबर 2024 को इंटीग्रल हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। इसी दिन बड़े भाई को भी भर्ती कराया था। 10 अक्टूबर को बेटी को इमरजेंसी वार्ड से महिला वार्ड में और भाई को पुरुष वार्ड में शिफ्ट किया गया। बेटी को 15 अक्टूबर को डिस्चार्ज कर दिया गया। जहां उसको वार्ड बॉय रेहान दवाइयां और इंजेक्शन देता था। बाथरूम जाते समय जबरदस्ती ले गया स्टडी रूम बताया कि घुटने के ऑपरेशन के चलते भाई भर्ती थे। 21 अक्टूबर को घुटने का ऑपरेशन के दौरान सभी लोग हॉस्पिटल में थे। रात नौ बजे के करीब बेटी के वॉशरूम जाने के दौरान रेहान जबरदस्ती स्टडी रूम ले गया। जहां उसके साथ रेप किया। गुडंबा इंस्पेक्टर प्रभातेश कुमार का कहना है कि पीड़िता और उसके पिता की शिकायत पर आरोपी रेहान को गिरफ्तार किया गया है। घटना से जुड़े साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। लखनऊ में कुर्सी रोड स्थित इंटीग्रल हॉस्पिटल में किशोरी के साथ एक वार्ड बॉय ने रेप किया। किशोरी डर और लोकलाज के चलते चुप रही। गर्भवती होने पर घटना का खुलासा हुआ। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस बाराबंकी देवां के रहने वाले आरोपी रेहान को गिरफ्तार कर लिया। 20 सप्ताह की गर्भवती है पीड़िता परिजनों के मुताबिक, पीड़िता अस्पातल से लौटने के बाद गुमसुम रहने लगी। आए दिन पेट में दर्द की बात कहने लगी। परिजनों के डॉक्टर को दिखाने की बात कहने पर टाल जाती। पिछले दिनों घर वालों को शक हुआ। जिसके बाद डॉक्टर को दिखाया गया। अल्ट्रासाउंड में जानकारी हुई कि 20 सप्ताह की गर्भ पेट में पल रहा है। जिसके बाद पीड़िता ने बताया कि वार्ड बॉय रेहान ने अस्पताल में भर्ती ताऊ को देखने जाने के दौरान उसके साथ रेप किया। अक्टूबर 2024 में हॉस्पिटल में भर्ती हुई थी इंदिरानगर इलाके की पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि बेटी की तबीयत खराब होने पर 9 अक्टूबर 2024 को इंटीग्रल हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। इसी दिन बड़े भाई को भी भर्ती कराया था। 10 अक्टूबर को बेटी को इमरजेंसी वार्ड से महिला वार्ड में और भाई को पुरुष वार्ड में शिफ्ट किया गया। बेटी को 15 अक्टूबर को डिस्चार्ज कर दिया गया। जहां उसको वार्ड बॉय रेहान दवाइयां और इंजेक्शन देता था। बाथरूम जाते समय जबरदस्ती ले गया स्टडी रूम बताया कि घुटने के ऑपरेशन के चलते भाई भर्ती थे। 21 अक्टूबर को घुटने का ऑपरेशन के दौरान सभी लोग हॉस्पिटल में थे। रात नौ बजे के करीब बेटी के वॉशरूम जाने के दौरान रेहान जबरदस्ती स्टडी रूम ले गया। जहां उसके साथ रेप किया। गुडंबा इंस्पेक्टर प्रभातेश कुमार का कहना है कि पीड़िता और उसके पिता की शिकायत पर आरोपी रेहान को गिरफ्तार किया गया है। घटना से जुड़े साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं।   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर