देश की अमीर महिला के घर खुलेगा CSC सेंटर:हिसार में सावित्री जिंदल जन्मदिन पर शुभारंभ करेंगी, बोलीं-नागरिकों को सरकारी सेवाओं का लाभ मिलेगा

देश की अमीर महिला के घर खुलेगा CSC सेंटर:हिसार में सावित्री जिंदल जन्मदिन पर शुभारंभ करेंगी, बोलीं-नागरिकों को सरकारी सेवाओं का लाभ मिलेगा

देश की दूसरी सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल अपने घर CSC (कॉमन सर्विस सेंटर) सेंटर शुरू करने जा रही है। वह 20 मार्च को अपने जन्मदिन पर जिंदल हाउस में इस सेंटर का शुभारंभ करेंगी। इस सेंटर का मुख्य उद्देश्य आम जनता को सरकारी योजनाओं और सेवाओं तक आसान पहुंच प्रदान करना है। यहां पर लोगों को विभिन्न सरकारी विभागों से संबंधित फॉर्म भरने की सुविधाएं शुरू कर रहे हैं। यह सुविधा प्रति शनिवार उपलब्ध रहेगी। हिसार की सावित्री जिंदल का कहना है कि हमारा लक्ष्य है कि इस केंद्र के माध्यम से नागरिकों को सरकारी सेवाओं का लाभ उठाने में कोई परेशानी न हो और वे सशक्त हों। बता दें कि, कॉमन सर्विस सेंटर, भारत सरकार की डिजिटल इंडिया पहल का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो नागरिकों को सरकारी और गैर-सरकारी सेवाओं तक डिजिटल माध्यमों से पहुंच प्रदान करता है। वीआईपी विधायक का आमजन से जुड़ने का प्रयास
सावित्री जिंदल का CSC सेंटर के जरिए क्षेत्र के लोगों से जुड़ने का प्रयास कर रही हैं। बिजनेस वुमेन होने के कारण वह अकसर शहर से बाहर रहती हैं, ऐसे में लोगों से उनका संपर्क लगातार बना रहे और जिंदल हाउस लोगों का किसी ना किसी कारण से आना जाना बना रहे, इस कारण CSC सेंटर खोला जा रहा है। अकसर विरोधी विधायक पर शहर से बाहर रहने और लोगों को समय ना देने का आरोप लगाते रहे हैं। राजनीतिक विशेषज्ञों का भी मानना था कि पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता भी इसी कारण चुनाव हारे थे क्योंकि वह मंत्री बनने के बाद जनता से सीधा कट गए। वह जनता से कनेक्ट नहीं हो पाए, नतीजा यह हुआ कि विधानसभा चुनाव में उनकी जमानत जब्त हो गई। जिंदल ग्रुप की मालकिन हैं सावित्री जिंदल
हिसार से विधायक और जिंदल ग्रुप की चेयरपर्सन सावित्री जिंदल देश की दूसरी सबसे अमीर महिला है। सावित्री जिंदल के पास 2.63 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति है। सावित्री जिंदल देश की पांचवीं सबसे अमीर शख्सियत हैं। सावित्री जिंदल हरियाणा के हिसार निवासी दिवंगत स्टील किंग ओपी जिंदल की पत्नी हैं। उनके बेटे नवीन जिंदल कुरुक्षेत्र से बीजेपी सांसद हैं। सावित्री जिंदल 3 बार विधायक बनीं
सावित्री जिंदल ने पति की मौत के बाद 2005 में हिसार से उपचुनाव लड़ा और जीतकर राजनीति में एंट्री की। लगातार दो चुनाव जीतकर हरियाणा कैबिनेट में मंत्री बनी थी। 2014 में मोदी लहर में वह हिसार से चुनाव हार गईं।
इसके बाद 2019 में उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा। 2024 में वह हिसार से भाजपा की टिकट की दावेदार थी, मगर उनका टिकट काटकर पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता को भाजपा ने टिकट दे दिया। सावित्री जिंदल के समर्थकों की मांग पर निर्दलीय चुनाव में उतरीं और जीत हासिल की। सावित्री जिंदल ने हरियाणा में BJP सरकार को अपना समर्थन दिया हुआ है। देश की दूसरी सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल अपने घर CSC (कॉमन सर्विस सेंटर) सेंटर शुरू करने जा रही है। वह 20 मार्च को अपने जन्मदिन पर जिंदल हाउस में इस सेंटर का शुभारंभ करेंगी। इस सेंटर का मुख्य उद्देश्य आम जनता को सरकारी योजनाओं और सेवाओं तक आसान पहुंच प्रदान करना है। यहां पर लोगों को विभिन्न सरकारी विभागों से संबंधित फॉर्म भरने की सुविधाएं शुरू कर रहे हैं। यह सुविधा प्रति शनिवार उपलब्ध रहेगी। हिसार की सावित्री जिंदल का कहना है कि हमारा लक्ष्य है कि इस केंद्र के माध्यम से नागरिकों को सरकारी सेवाओं का लाभ उठाने में कोई परेशानी न हो और वे सशक्त हों। बता दें कि, कॉमन सर्विस सेंटर, भारत सरकार की डिजिटल इंडिया पहल का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो नागरिकों को सरकारी और गैर-सरकारी सेवाओं तक डिजिटल माध्यमों से पहुंच प्रदान करता है। वीआईपी विधायक का आमजन से जुड़ने का प्रयास
सावित्री जिंदल का CSC सेंटर के जरिए क्षेत्र के लोगों से जुड़ने का प्रयास कर रही हैं। बिजनेस वुमेन होने के कारण वह अकसर शहर से बाहर रहती हैं, ऐसे में लोगों से उनका संपर्क लगातार बना रहे और जिंदल हाउस लोगों का किसी ना किसी कारण से आना जाना बना रहे, इस कारण CSC सेंटर खोला जा रहा है। अकसर विरोधी विधायक पर शहर से बाहर रहने और लोगों को समय ना देने का आरोप लगाते रहे हैं। राजनीतिक विशेषज्ञों का भी मानना था कि पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता भी इसी कारण चुनाव हारे थे क्योंकि वह मंत्री बनने के बाद जनता से सीधा कट गए। वह जनता से कनेक्ट नहीं हो पाए, नतीजा यह हुआ कि विधानसभा चुनाव में उनकी जमानत जब्त हो गई। जिंदल ग्रुप की मालकिन हैं सावित्री जिंदल
हिसार से विधायक और जिंदल ग्रुप की चेयरपर्सन सावित्री जिंदल देश की दूसरी सबसे अमीर महिला है। सावित्री जिंदल के पास 2.63 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति है। सावित्री जिंदल देश की पांचवीं सबसे अमीर शख्सियत हैं। सावित्री जिंदल हरियाणा के हिसार निवासी दिवंगत स्टील किंग ओपी जिंदल की पत्नी हैं। उनके बेटे नवीन जिंदल कुरुक्षेत्र से बीजेपी सांसद हैं। सावित्री जिंदल 3 बार विधायक बनीं
सावित्री जिंदल ने पति की मौत के बाद 2005 में हिसार से उपचुनाव लड़ा और जीतकर राजनीति में एंट्री की। लगातार दो चुनाव जीतकर हरियाणा कैबिनेट में मंत्री बनी थी। 2014 में मोदी लहर में वह हिसार से चुनाव हार गईं।
इसके बाद 2019 में उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा। 2024 में वह हिसार से भाजपा की टिकट की दावेदार थी, मगर उनका टिकट काटकर पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता को भाजपा ने टिकट दे दिया। सावित्री जिंदल के समर्थकों की मांग पर निर्दलीय चुनाव में उतरीं और जीत हासिल की। सावित्री जिंदल ने हरियाणा में BJP सरकार को अपना समर्थन दिया हुआ है।   हरियाणा | दैनिक भास्कर