कुरुक्षेत्र में साइलेंसर पर सिर पटककर व्यक्ति की हत्या:14 दिन बाद अस्पताल में मौत; दसूटन में गया था, पड़ोसी-जीजा ने की वारदात

कुरुक्षेत्र में साइलेंसर पर सिर पटककर व्यक्ति की हत्या:14 दिन बाद अस्पताल में मौत; दसूटन में गया था, पड़ोसी-जीजा ने की वारदात

कुरुक्षेत्र के लाडवा में बाइक के साइलेंसर पर व्यक्ति का सिर पटक-पटक कर उसकी हत्या कर दी। दसूटन के कार्यक्रम में पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी हुई थी, जिसमें पड़ोसी ने अपने बहनोई के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गादली गांव की हरदीप कौर के मुताबिक, वह अपने पति कृष्ण कुमार और बेटे हिमांक के साथ 5 मार्च को पड़ोस में ही बच्चे के दसूटन पर गई हुई थी। यहां दोपहर करीब 3 बजे गांव के ही रवि प्रकाश उर्फ संजू ने अपने जीजा व अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके पति कृष्ण कुमार पर पहले से चली आ रही रंजिश के चलते हमला कर दिया। उन्होंने बेरहमी से उसके पति का सिर बाइक के साइलैंसर में कई बार मारा, जिससे वह बुरी तरह जख्मी होकर बेसुध हो गया। 18 मार्च को हुई मौत हरदीप कौर ने तुरंत कृष्ण कुमार को लाडवा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे रेफर कर दिया गया। वे उसे शाहाबाद के आदेश अस्पताल लेकर गए। सिर में लगी गहरी चोट के कारण 18 मार्च की रात करीब 11 बजे कृष्ण कुमार ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने हरदीप कौर की शिकायत पर आरोपी संजू को नामजद करते हुए अन्य के खिलाफ BNS की धारा 110, 115 और 3 (5) के तहत FIR दर्ज की थी। FIR में जोड़ी हत्या की धारा लाडवा थाने के SHO कमल कुमार ने बताया कि पुलिस ने 10 मार्च को FIR दर्ज की थी। इसमें आरोपी रवि प्रकाश की गिरफ्तारी हो चुकी है। उसे कोर्ट के आदेश से जेल भेज दिया गया है। रात को अस्पताल से कृष्ण कुमार की मौत की सूचना मिली, जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। मामले में हत्या की धारा जोड़ दी गई है। खेती करता था कृष्ण कुमार शांति नगर कुरड़ी के रहने वाले गुरदीप सिंह ने बताया कि उसका जीजा कृष्ण कुमार खेती बाड़ी का काम करता था। घटना के वक्त उसका भांजा भी मौके पर मौजूद था। कृष्ण अपने पीछे पत्नी हरदीप कौर और अपने 10 साल के बेटे हिमांक को छोड़ गया। हिमांक 6th क्लास में पढ़ता है। घर में उसका जीजा अकेला कमाने वाला था। कुरुक्षेत्र के लाडवा में बाइक के साइलेंसर पर व्यक्ति का सिर पटक-पटक कर उसकी हत्या कर दी। दसूटन के कार्यक्रम में पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी हुई थी, जिसमें पड़ोसी ने अपने बहनोई के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गादली गांव की हरदीप कौर के मुताबिक, वह अपने पति कृष्ण कुमार और बेटे हिमांक के साथ 5 मार्च को पड़ोस में ही बच्चे के दसूटन पर गई हुई थी। यहां दोपहर करीब 3 बजे गांव के ही रवि प्रकाश उर्फ संजू ने अपने जीजा व अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके पति कृष्ण कुमार पर पहले से चली आ रही रंजिश के चलते हमला कर दिया। उन्होंने बेरहमी से उसके पति का सिर बाइक के साइलैंसर में कई बार मारा, जिससे वह बुरी तरह जख्मी होकर बेसुध हो गया। 18 मार्च को हुई मौत हरदीप कौर ने तुरंत कृष्ण कुमार को लाडवा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे रेफर कर दिया गया। वे उसे शाहाबाद के आदेश अस्पताल लेकर गए। सिर में लगी गहरी चोट के कारण 18 मार्च की रात करीब 11 बजे कृष्ण कुमार ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने हरदीप कौर की शिकायत पर आरोपी संजू को नामजद करते हुए अन्य के खिलाफ BNS की धारा 110, 115 और 3 (5) के तहत FIR दर्ज की थी। FIR में जोड़ी हत्या की धारा लाडवा थाने के SHO कमल कुमार ने बताया कि पुलिस ने 10 मार्च को FIR दर्ज की थी। इसमें आरोपी रवि प्रकाश की गिरफ्तारी हो चुकी है। उसे कोर्ट के आदेश से जेल भेज दिया गया है। रात को अस्पताल से कृष्ण कुमार की मौत की सूचना मिली, जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। मामले में हत्या की धारा जोड़ दी गई है। खेती करता था कृष्ण कुमार शांति नगर कुरड़ी के रहने वाले गुरदीप सिंह ने बताया कि उसका जीजा कृष्ण कुमार खेती बाड़ी का काम करता था। घटना के वक्त उसका भांजा भी मौके पर मौजूद था। कृष्ण अपने पीछे पत्नी हरदीप कौर और अपने 10 साल के बेटे हिमांक को छोड़ गया। हिमांक 6th क्लास में पढ़ता है। घर में उसका जीजा अकेला कमाने वाला था।   हरियाणा | दैनिक भास्कर