सपा सांसद का घर घेरने निकली करणी सेना:बोले- हर ईंट पर राणा सांगा लिख देंगे, आगरा में बुलडोजर पर चढ़कर नारे लगा रहे

सपा सांसद का घर घेरने निकली करणी सेना:बोले- हर ईंट पर राणा सांगा लिख देंगे, आगरा में बुलडोजर पर चढ़कर नारे लगा रहे

सपा सांसद रामजी लाल सुमन के राणा सांगा पर दिए गए बयान के बाद आगरा में विरोध तेज हो गया है। बुधवार को करणी सेना के कार्यकर्ता बुलडोजर लेकर राज्यसभा सांसद के घर का घेराव करने के लिए निकल गए हैं। रास्ते में करीब 1000 समर्थक जयश्री राम के नारे लगाते हुए चल रहे हैं। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रास्ते में रोकने की कोशिश की। लेकिन करणी सेना के कार्यकर्ता एक्सप्रेसवे से शहर के अंदर घुस गए। उधर, सुरक्षा को देखते हुए सपा सांसद की सोसाइटी के दोनों गेट बंद करा दिए गए हैं। पुलिस ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि कोई भी घर से बाहर नहीं निकलेगा। पहले दो तस्वीरें देखिए… ओकेंद्र राणा बोले- सांसद के आवास की हर ईंट पर राणा सांगा लिखना है
करणी सेना के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष ओकेंद्र राणा ने एक वीडियो भी जारी किया है। उन्होंने कहा कि सांसद रामजीलाल सुमन ने क्षत्रिय समाज के महापुरुष के खिलाफ ओछी बात कही है। हमारे महापुरुष और पूर्वजों को कोई भी गाली दे जाता है। सांसद के आवास की हर ईंट पर राणा सांगा लिखना है। इस बार हम माफ नहीं करेंगे। अगर माफी मांगनी है तो रुपवास में महाराणा सांगा के स्मारक पर नाक रगड़कर माफी मांगनी पडे़गी। राजपूत और क्षत्रिय समाज एकजुट होकर दिखा दे कि कोई भी हमारे महापुरुषों के लिए कुछ बोलने से पहले सोचे। अब पढ़िए सपा सांसद ने राज्यसभा में क्या कहा था… सपा सांसद ने बोला था- हिंदू गद्दार राणा सांगा की औलाद
सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने शुक्रवार को राज्यसभा में कहा- भाजपा वालों का तकिया कलाम हो गया कि मुसलमानों में बाबर का डीएनए है। फिर हिंदुओं में किसका डीएनए है? बाबर को कौन लाया? बाबर को भारत में इब्राहीम लोदी को हराने के लिए राणा सांगा लाया था। मुसलमान बाबर की औलाद हैं तो तुम (हिंदू) गद्दार राणा सांगा की औलाद हो। यह हिंदुस्तान में तय हो जाना चाहिए। बाबर की आलोचना करते हैं, राणा सांगा की नहीं। देश की आजादी की लड़ाई में इन्होंने अंग्रेजों की गुलामी की थी। हिंदुस्तान का मुसलमान बाबर को अपना आदर्श नहीं मानता है। वो मोहम्मद साहब और सूफी परंपरा को आदर्श मानता है। क्या यह देश किसी के बाप का
सपा सांसद ने कहा था- क्या यह देश किसी के बाप का है? हिंदुस्तान में विभिन्न धर्मों के लोग रहते हैं। हिंदुस्तान की धरती पर जितना अधिकार हिंदू का है, उतना ही मुसलमान का भी है। राष्ट्रीय आंदोलन में सभी जातियों ने तिरंगे के नीचे एक कौम बनाई। आखिरी मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर के बेटे का अंग्रेजों ने सिर कलम कर दिया गया था। कटे सिर को बादशाह जफर के पास भेज दिया गया। अंग्रेजों ने कहा- दमदमे में दम नहीं है, खैर मांगो जान की…ऐ जफर, ठंडी हुई अब तेग हिंदुस्तान की। इस पर बूढ़े बादशाह जफर ने कहा था- गाजियों में बू रहेगी, जब तक ईमान की… तख्त ऐ लंदन तक चलेगी, तेग हिंदुस्तान की। देश में कानून का राज है या जंगलराज?
सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने कहा था- अलीगढ़ यूनिवर्सिटी में पहले होली की अनुमति नहीं मिली थी, हालांकि बाद में मिल गई। इस दौरान एक जनप्रतिनिधि ने कहा था कि जो होली का विरोध करेगा, उसे ऊपर पहुंचा दूंगा। लेकिन बीजेपी का कोई बड़ा नेता इसका विरोध नहीं करता है। इसका मतलब यह है कि इस प्रकार के बयान को सरकारी संरक्षण प्राप्त है, या इनको ये भाषा अच्छी लगती है। ऐसी भाषा किसी भी देश की सेहत के लिए ठीक नहीं है। देश में कानून का राज है या जंगलराज? सपा सांसद का जीभ काटकर लाने वाले को एक लाख इनाम सपा सांसद रामजी लाल के बयान के बाद आगरा में अखिल भारतीय हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। सपा सांसद का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान हिंदू महासभा के महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मीरा राठौर ने नोटों की गड्डियां दिखाकर कहा- जो भी रामजी लाल सुमन की जीभ काटकर लाएगा, उसे 1 लाख रुपए कैश दिए जाएंगे। सांसद का भी डीएनए टेस्ट होना चाहिए। ———————————– ये खबर भी पढ़ें… UP में किस विधायक को जनता दोबारा नहीं चाहती, किसे कितने नंबर मिले; देखिए 403 विधायकों का रिपोर्ट कार्ड 25 मार्च को यूपी के विधायकों के 3 साल पूरे हो रहे हैं। इसको लेकर दैनिक भास्कर ने विधायकों का सर्वे किया। 16 से 20 मार्च तक चले इस सर्वे में लोगों से 4 तरह के सवाल पूछे गए। इनके जवाब में लोगों ने राय दी। UP में किस विधायक को जनता दोबारा नहीं चाहती, किसे सबसे ज्यादा और किसे सबसे कम नंबर मिले? 403 विधायकों का रिपोर्ट कार्ड देखने के लिए क्लिक कीजिए… सपा सांसद रामजी लाल सुमन के राणा सांगा पर दिए गए बयान के बाद आगरा में विरोध तेज हो गया है। बुधवार को करणी सेना के कार्यकर्ता बुलडोजर लेकर राज्यसभा सांसद के घर का घेराव करने के लिए निकल गए हैं। रास्ते में करीब 1000 समर्थक जयश्री राम के नारे लगाते हुए चल रहे हैं। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रास्ते में रोकने की कोशिश की। लेकिन करणी सेना के कार्यकर्ता एक्सप्रेसवे से शहर के अंदर घुस गए। उधर, सुरक्षा को देखते हुए सपा सांसद की सोसाइटी के दोनों गेट बंद करा दिए गए हैं। पुलिस ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि कोई भी घर से बाहर नहीं निकलेगा। पहले दो तस्वीरें देखिए… ओकेंद्र राणा बोले- सांसद के आवास की हर ईंट पर राणा सांगा लिखना है
करणी सेना के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष ओकेंद्र राणा ने एक वीडियो भी जारी किया है। उन्होंने कहा कि सांसद रामजीलाल सुमन ने क्षत्रिय समाज के महापुरुष के खिलाफ ओछी बात कही है। हमारे महापुरुष और पूर्वजों को कोई भी गाली दे जाता है। सांसद के आवास की हर ईंट पर राणा सांगा लिखना है। इस बार हम माफ नहीं करेंगे। अगर माफी मांगनी है तो रुपवास में महाराणा सांगा के स्मारक पर नाक रगड़कर माफी मांगनी पडे़गी। राजपूत और क्षत्रिय समाज एकजुट होकर दिखा दे कि कोई भी हमारे महापुरुषों के लिए कुछ बोलने से पहले सोचे। अब पढ़िए सपा सांसद ने राज्यसभा में क्या कहा था… सपा सांसद ने बोला था- हिंदू गद्दार राणा सांगा की औलाद
सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने शुक्रवार को राज्यसभा में कहा- भाजपा वालों का तकिया कलाम हो गया कि मुसलमानों में बाबर का डीएनए है। फिर हिंदुओं में किसका डीएनए है? बाबर को कौन लाया? बाबर को भारत में इब्राहीम लोदी को हराने के लिए राणा सांगा लाया था। मुसलमान बाबर की औलाद हैं तो तुम (हिंदू) गद्दार राणा सांगा की औलाद हो। यह हिंदुस्तान में तय हो जाना चाहिए। बाबर की आलोचना करते हैं, राणा सांगा की नहीं। देश की आजादी की लड़ाई में इन्होंने अंग्रेजों की गुलामी की थी। हिंदुस्तान का मुसलमान बाबर को अपना आदर्श नहीं मानता है। वो मोहम्मद साहब और सूफी परंपरा को आदर्श मानता है। क्या यह देश किसी के बाप का
सपा सांसद ने कहा था- क्या यह देश किसी के बाप का है? हिंदुस्तान में विभिन्न धर्मों के लोग रहते हैं। हिंदुस्तान की धरती पर जितना अधिकार हिंदू का है, उतना ही मुसलमान का भी है। राष्ट्रीय आंदोलन में सभी जातियों ने तिरंगे के नीचे एक कौम बनाई। आखिरी मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर के बेटे का अंग्रेजों ने सिर कलम कर दिया गया था। कटे सिर को बादशाह जफर के पास भेज दिया गया। अंग्रेजों ने कहा- दमदमे में दम नहीं है, खैर मांगो जान की…ऐ जफर, ठंडी हुई अब तेग हिंदुस्तान की। इस पर बूढ़े बादशाह जफर ने कहा था- गाजियों में बू रहेगी, जब तक ईमान की… तख्त ऐ लंदन तक चलेगी, तेग हिंदुस्तान की। देश में कानून का राज है या जंगलराज?
सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने कहा था- अलीगढ़ यूनिवर्सिटी में पहले होली की अनुमति नहीं मिली थी, हालांकि बाद में मिल गई। इस दौरान एक जनप्रतिनिधि ने कहा था कि जो होली का विरोध करेगा, उसे ऊपर पहुंचा दूंगा। लेकिन बीजेपी का कोई बड़ा नेता इसका विरोध नहीं करता है। इसका मतलब यह है कि इस प्रकार के बयान को सरकारी संरक्षण प्राप्त है, या इनको ये भाषा अच्छी लगती है। ऐसी भाषा किसी भी देश की सेहत के लिए ठीक नहीं है। देश में कानून का राज है या जंगलराज? सपा सांसद का जीभ काटकर लाने वाले को एक लाख इनाम सपा सांसद रामजी लाल के बयान के बाद आगरा में अखिल भारतीय हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। सपा सांसद का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान हिंदू महासभा के महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मीरा राठौर ने नोटों की गड्डियां दिखाकर कहा- जो भी रामजी लाल सुमन की जीभ काटकर लाएगा, उसे 1 लाख रुपए कैश दिए जाएंगे। सांसद का भी डीएनए टेस्ट होना चाहिए। ———————————– ये खबर भी पढ़ें… UP में किस विधायक को जनता दोबारा नहीं चाहती, किसे कितने नंबर मिले; देखिए 403 विधायकों का रिपोर्ट कार्ड 25 मार्च को यूपी के विधायकों के 3 साल पूरे हो रहे हैं। इसको लेकर दैनिक भास्कर ने विधायकों का सर्वे किया। 16 से 20 मार्च तक चले इस सर्वे में लोगों से 4 तरह के सवाल पूछे गए। इनके जवाब में लोगों ने राय दी। UP में किस विधायक को जनता दोबारा नहीं चाहती, किसे सबसे ज्यादा और किसे सबसे कम नंबर मिले? 403 विधायकों का रिपोर्ट कार्ड देखने के लिए क्लिक कीजिए…   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर