शिरोमणि अकाली दल को बैसाखी तक नया अध्यक्ष मिल सकता है। इस संबंध में पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी ने 8 अप्रैल को चंडीगढ़ मुख्यालय में कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है। बैठक की अध्यक्षता कार्यकारी प्रधान बलविंदर सिंह भूंदड़ करेंगे। बैठक की जानकारी डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर पोस्ट करके इस संबंध में जानकारी दी है। मैसेज में लिखा है यह संदेश डॉ. दलजीत सिंह चीमा द्वारा शेयर की गई पोस्ट में लिखा है- शिरोमणि अकाली दल ने नए अध्यक्ष और पदाधिकारियों के चुनाव के लिए आम प्रतिनिधि सत्र की तिथियां तय करने के लिए 8 अप्रैल को दोपहर 2 बजे चंडीगढ़ स्थित पार्टी मुख्यालय में कार्यसमिति की बैठक बुलाई है। बैठक की अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष एस. बलविंदर सिंह भूंदड़ करेंगे। ऐसे चलेगी चुनाव की प्रक्रिया श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा तनखाहिया घोषित किए जाने के बाद सुखबीर बादल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद बलविंदर सिंह भूंदड़ को कार्यकारी प्रधान बनाया गया था। लेकिन अकाली दल का एक नियम है। इसमें पहली शर्त है कि पहले पार्टी में भर्ती हो। इसके बाद 543 के करीब डेलीगेट प्रधान चुनते हैं। ऐसे में डेलीगेट्स द्वारा प्रधान चुना जाना है। हालांकि चर्चा है कि सुखबीर बादल भी प्रधान बन सकते हैं, क्योंकि कई नेता उनके प्रधान चुने जाने के पक्ष में हैं। हालांकि पहले 20 जनवरी से 20 फरवरी तक सदस्यता अभियान शुरू किया जाना था। 25 लाख सदस्यता का लक्ष्य रखा गया है। लेकिन बाद में तिथियों को बढ़ाया गया था। 1992 के बाद नहीं लड़ेगा चुनाव जैसे ही सुखबीर बादल को श्री अकाल तख्त ने तनखाहिया घोषित किया था, उसके बाद उन्होंने पार्टी की गतिविधियों से दूरी बना ली थी। इसके बाद चार सीटों – बरनाला, गिद्दड़बाहा, डेरा बाबा नानक और होशियारपुर में हुए उपचुनाव में पार्टी ने उम्मीदवार नहीं उतारा था। 1992 के बाद पहली बार यह स्थिति बनी थी, जब पार्टी ने कोई उम्मीदवार नहीं घोषित किया था। साथ ही, पार्टी ने किसी के साथ गठबंधन भी नहीं किया था। शिरोमणि अकाली दल को बैसाखी तक नया अध्यक्ष मिल सकता है। इस संबंध में पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी ने 8 अप्रैल को चंडीगढ़ मुख्यालय में कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है। बैठक की अध्यक्षता कार्यकारी प्रधान बलविंदर सिंह भूंदड़ करेंगे। बैठक की जानकारी डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर पोस्ट करके इस संबंध में जानकारी दी है। मैसेज में लिखा है यह संदेश डॉ. दलजीत सिंह चीमा द्वारा शेयर की गई पोस्ट में लिखा है- शिरोमणि अकाली दल ने नए अध्यक्ष और पदाधिकारियों के चुनाव के लिए आम प्रतिनिधि सत्र की तिथियां तय करने के लिए 8 अप्रैल को दोपहर 2 बजे चंडीगढ़ स्थित पार्टी मुख्यालय में कार्यसमिति की बैठक बुलाई है। बैठक की अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष एस. बलविंदर सिंह भूंदड़ करेंगे। ऐसे चलेगी चुनाव की प्रक्रिया श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा तनखाहिया घोषित किए जाने के बाद सुखबीर बादल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद बलविंदर सिंह भूंदड़ को कार्यकारी प्रधान बनाया गया था। लेकिन अकाली दल का एक नियम है। इसमें पहली शर्त है कि पहले पार्टी में भर्ती हो। इसके बाद 543 के करीब डेलीगेट प्रधान चुनते हैं। ऐसे में डेलीगेट्स द्वारा प्रधान चुना जाना है। हालांकि चर्चा है कि सुखबीर बादल भी प्रधान बन सकते हैं, क्योंकि कई नेता उनके प्रधान चुने जाने के पक्ष में हैं। हालांकि पहले 20 जनवरी से 20 फरवरी तक सदस्यता अभियान शुरू किया जाना था। 25 लाख सदस्यता का लक्ष्य रखा गया है। लेकिन बाद में तिथियों को बढ़ाया गया था। 1992 के बाद नहीं लड़ेगा चुनाव जैसे ही सुखबीर बादल को श्री अकाल तख्त ने तनखाहिया घोषित किया था, उसके बाद उन्होंने पार्टी की गतिविधियों से दूरी बना ली थी। इसके बाद चार सीटों – बरनाला, गिद्दड़बाहा, डेरा बाबा नानक और होशियारपुर में हुए उपचुनाव में पार्टी ने उम्मीदवार नहीं उतारा था। 1992 के बाद पहली बार यह स्थिति बनी थी, जब पार्टी ने कोई उम्मीदवार नहीं घोषित किया था। साथ ही, पार्टी ने किसी के साथ गठबंधन भी नहीं किया था। पंजाब | दैनिक भास्कर
