पंजाब में तामपान 42 डिग्री के करीब पहुंचा:बठिंडा सबसे गर्म, आज 17 जिलों में लू का येलो अलर्ट, 10 को बारिश की संभावना

पंजाब में तामपान 42 डिग्री के करीब पहुंचा:बठिंडा सबसे गर्म, आज 17 जिलों में लू का येलो अलर्ट, 10 को बारिश की संभावना

पंजाब और चंडीगढ़ में भीषण गर्मी पड़ रही है। राज्य का तापमान 41.9 डिग्री पर पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे में तापमान में 1.2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। यह सामान्य से 6.2 डिग्री अधिक रहा है। वहीं, आज 17 जिलों में कुछ स्थानों पर मौसम विभाग ने हीट वेव चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। दूसरी तरफ चंडीगढ़ का तापमान भी 37.4 डिग्री पर पहुंच गया है। इसमें दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। ऐसे में लोगों को सीधे धूप के संपर्क में आने से बचने की कोशिश करनी चाहिए। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आज से होगा एक्टिव मौसम विभाग के मुताबिक आज मौसम गर्म बना रहेगा। इस दौरान मुख्य रूप से कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, मोगा, लुधियाना, मोहाली, रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा, मानसा, पटियाला व संगरूर में हीट वेव चलेगी। हालांकि आज से एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होगा। इससे हिमालय से लगते एरिया के मौसम पर असर देखने को मिलेगा। तीन दिन तापमान 3 डिग्री तक बढ़ेगा मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो-तीन दिन में तापमान में 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। हालांकि उसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। 8, 9 और 10 को हीट वेव चलेगी। जबकि 10 तारीख को कुछ बिजली और गर्जना भी रहेगी। वहीं, इस दौरान मौसम बदलेगा, बारिश की संभावना बनेगी। 11 तारीख के बाद मौसम फिर बदल जाएगा।

पंजाब के पांच बड़े शहरों का तापमान अमृतसर – आसमान साफ रहेगा। तापमान में बढ़ोतरी भी देखने को मिलेगी। तापमान 20°C से 37 °C के बीच रहने का अनुमान है।
जालंधर – आसमान साफ रहेगा। तापमान में बढ़ोतरी भी देखने को मिलेगी। तापमान 17 °C से 35 °C के बीच रहने का अनुमान है। लुधियाना – आसमान साफ रहेगा। तापमान में बढ़ोतरी भी देखने को मिलेगी। तापमान 20 °C से 39 °C के बीच रहने का अनुमान है। पटियाला – आसमान साफ रहेगा। तापमान में बढ़ोतरी भी देखने को मिलेगी। तापमान 22 °C से 40 °C के बीच रहने का अनुमान है।
मोहाली – आसमान साफ रहेगा। तापमान में बढ़ोतरी भी देखने को मिलेगी। तापमान 17 °C से 35 °C के बीच रहने का अनुमान है। पंजाब और चंडीगढ़ में भीषण गर्मी पड़ रही है। राज्य का तापमान 41.9 डिग्री पर पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे में तापमान में 1.2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। यह सामान्य से 6.2 डिग्री अधिक रहा है। वहीं, आज 17 जिलों में कुछ स्थानों पर मौसम विभाग ने हीट वेव चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। दूसरी तरफ चंडीगढ़ का तापमान भी 37.4 डिग्री पर पहुंच गया है। इसमें दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। ऐसे में लोगों को सीधे धूप के संपर्क में आने से बचने की कोशिश करनी चाहिए। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आज से होगा एक्टिव मौसम विभाग के मुताबिक आज मौसम गर्म बना रहेगा। इस दौरान मुख्य रूप से कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, मोगा, लुधियाना, मोहाली, रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा, मानसा, पटियाला व संगरूर में हीट वेव चलेगी। हालांकि आज से एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होगा। इससे हिमालय से लगते एरिया के मौसम पर असर देखने को मिलेगा। तीन दिन तापमान 3 डिग्री तक बढ़ेगा मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो-तीन दिन में तापमान में 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। हालांकि उसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। 8, 9 और 10 को हीट वेव चलेगी। जबकि 10 तारीख को कुछ बिजली और गर्जना भी रहेगी। वहीं, इस दौरान मौसम बदलेगा, बारिश की संभावना बनेगी। 11 तारीख के बाद मौसम फिर बदल जाएगा।

पंजाब के पांच बड़े शहरों का तापमान अमृतसर – आसमान साफ रहेगा। तापमान में बढ़ोतरी भी देखने को मिलेगी। तापमान 20°C से 37 °C के बीच रहने का अनुमान है।
जालंधर – आसमान साफ रहेगा। तापमान में बढ़ोतरी भी देखने को मिलेगी। तापमान 17 °C से 35 °C के बीच रहने का अनुमान है। लुधियाना – आसमान साफ रहेगा। तापमान में बढ़ोतरी भी देखने को मिलेगी। तापमान 20 °C से 39 °C के बीच रहने का अनुमान है। पटियाला – आसमान साफ रहेगा। तापमान में बढ़ोतरी भी देखने को मिलेगी। तापमान 22 °C से 40 °C के बीच रहने का अनुमान है।
मोहाली – आसमान साफ रहेगा। तापमान में बढ़ोतरी भी देखने को मिलेगी। तापमान 17 °C से 35 °C के बीच रहने का अनुमान है।   पंजाब | दैनिक भास्कर