हिसार में लोगों ने सौतेली मां के परिवार को पीटा:परिजनों पर धक्का देने का आरोप, लड़की बोली-भाई ने अकाउंट पकड़ा, खुद कूदी

हिसार में लोगों ने सौतेली मां के परिवार को पीटा:परिजनों पर धक्का देने का आरोप, लड़की बोली-भाई ने अकाउंट पकड़ा, खुद कूदी

हरियाणा के हिसार में कैमरी रोड स्थित श्याम विहार कॉलोनी के लोगों ने एक सौतेली मां और पिता पर बेटी को छत से नीचे गिरने का आरोप लगाते हुए उनके घर के बाहर 2 घंटे जमकर हंगामा किया। इस दौरान काफी संख्या में महिलाएं और युवक लड़की प्रियंका के परिवार वालों पर आरोप लगाते हुए सौतेली मां के परिजनों के साथ मारपीट करने लगे। इसके बाद पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर रणबीर गंगवा के आवास के बाहर लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया। पुलिस के साथ लोगों की बहस इतना ही नहीं लोगों ने काफी देर तक पुलिस के साथ बहस भी की। घायल लड़की के माता-पिता पर कार्रवाई की मांग उठाई। इस दौरान आजाद नगर SHO प्रवीण कुमार मौजूद रहे। इसके बाद मोहल्ले के लोगों ने घायल लड़की के ताऊ के माध्यम से पुलिस को शिकायत दी। लोगों के आरोपों को घायल ने नकारा घायल प्रियंका का इलाज हिसार के निजी अस्पताल में चल रहा है। इस बारे में लड़की से बात की गई, तो घायल लड़की ने बताया कि बीते रविवार को वह खुद छत से गिरी थी। उसे किसी ने धक्का नहीं दिया था। इस दौरान उनके पिता राजकुमार भी घर पर नहीं थे। घायल लड़की ने बताया कि वह सोशल अकाउंट चलाती थी और इस बारे में भाई को पता लग गया था और वह डर गई थी। जिसके चलते वह छत पर गई और कूद गई। घटना कैमरे में कैद है। मां पार्लर में काम कर रही थी प्रियंका की मां उषा ने बताया कि मोहल्ले के लोग झूठा आरोप लगा रहे हैं। अपने ब्यूटी पार्लर में काम कर रही थी। इस दौरान उसके पास ग्राहक भी आए हुए थे। मंत्री के आवास पर किया प्रदर्शन प्रियंका के घर के बाहर सौतेली मां के परिवार वालों से मारपीट करने के बाद मंत्री रणबीर गंगवा के आवास पर मोहल्ले के लोग पहुंचे। मंत्री रणबीर गंगवा इस दौरान अपने आवास पर नहीं थे। उनके बेटे सुरेंद्र ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को आश्वासन दिया कि पुलिस के द्वारा निष्पक्ष जांच करवाई जाएगी। हमारा पूरा परिवार डरा हुआ वहीं लड़की के भाई अमित ने बताया कि मोहल्ले के लोगों ने उनके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की है और घर के बाहर जमकर हंगामा किया। हमारा पूरा परिवार डरा हुआ है। पड़ोस में रहने वाले युवक नशा करते हैं और आवारा किस्म के युवक हैं। जिन्होंने मोहल्ले के महिलाओं को उनके खिलाफ भड़काया है। लड़की के ताऊ ने दी शिकायत वहीं रणबीर गंगवा के आवास पर प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कार्रवाई की मांग उठाई। आजाद नगर थाना प्रभारी ने बताया कि लड़की ने भी बयान दिए हैं कि वह स्वयं छत से कूदी है। ऐसे में मामले में कोई कार्रवाई नहीं बनती है। इसके बाद मोहल्ले के लोगों के कहने पर प्रियंका के ताऊ बलबीर ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। हरियाणा के हिसार में कैमरी रोड स्थित श्याम विहार कॉलोनी के लोगों ने एक सौतेली मां और पिता पर बेटी को छत से नीचे गिरने का आरोप लगाते हुए उनके घर के बाहर 2 घंटे जमकर हंगामा किया। इस दौरान काफी संख्या में महिलाएं और युवक लड़की प्रियंका के परिवार वालों पर आरोप लगाते हुए सौतेली मां के परिजनों के साथ मारपीट करने लगे। इसके बाद पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर रणबीर गंगवा के आवास के बाहर लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया। पुलिस के साथ लोगों की बहस इतना ही नहीं लोगों ने काफी देर तक पुलिस के साथ बहस भी की। घायल लड़की के माता-पिता पर कार्रवाई की मांग उठाई। इस दौरान आजाद नगर SHO प्रवीण कुमार मौजूद रहे। इसके बाद मोहल्ले के लोगों ने घायल लड़की के ताऊ के माध्यम से पुलिस को शिकायत दी। लोगों के आरोपों को घायल ने नकारा घायल प्रियंका का इलाज हिसार के निजी अस्पताल में चल रहा है। इस बारे में लड़की से बात की गई, तो घायल लड़की ने बताया कि बीते रविवार को वह खुद छत से गिरी थी। उसे किसी ने धक्का नहीं दिया था। इस दौरान उनके पिता राजकुमार भी घर पर नहीं थे। घायल लड़की ने बताया कि वह सोशल अकाउंट चलाती थी और इस बारे में भाई को पता लग गया था और वह डर गई थी। जिसके चलते वह छत पर गई और कूद गई। घटना कैमरे में कैद है। मां पार्लर में काम कर रही थी प्रियंका की मां उषा ने बताया कि मोहल्ले के लोग झूठा आरोप लगा रहे हैं। अपने ब्यूटी पार्लर में काम कर रही थी। इस दौरान उसके पास ग्राहक भी आए हुए थे। मंत्री के आवास पर किया प्रदर्शन प्रियंका के घर के बाहर सौतेली मां के परिवार वालों से मारपीट करने के बाद मंत्री रणबीर गंगवा के आवास पर मोहल्ले के लोग पहुंचे। मंत्री रणबीर गंगवा इस दौरान अपने आवास पर नहीं थे। उनके बेटे सुरेंद्र ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को आश्वासन दिया कि पुलिस के द्वारा निष्पक्ष जांच करवाई जाएगी। हमारा पूरा परिवार डरा हुआ वहीं लड़की के भाई अमित ने बताया कि मोहल्ले के लोगों ने उनके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की है और घर के बाहर जमकर हंगामा किया। हमारा पूरा परिवार डरा हुआ है। पड़ोस में रहने वाले युवक नशा करते हैं और आवारा किस्म के युवक हैं। जिन्होंने मोहल्ले के महिलाओं को उनके खिलाफ भड़काया है। लड़की के ताऊ ने दी शिकायत वहीं रणबीर गंगवा के आवास पर प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कार्रवाई की मांग उठाई। आजाद नगर थाना प्रभारी ने बताया कि लड़की ने भी बयान दिए हैं कि वह स्वयं छत से कूदी है। ऐसे में मामले में कोई कार्रवाई नहीं बनती है। इसके बाद मोहल्ले के लोगों के कहने पर प्रियंका के ताऊ बलबीर ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।   हरियाणा | दैनिक भास्कर