गुरुग्राम में शिवसेना नेता की दुकान में चोरी,VIDEO:सेल्सगर्ल को चकमा देकर महिला गैंग सूट-साड़ी ले गई; CCTV में दिखी वारदात

गुरुग्राम में कपड़े के एक शोरूम से महिला चोर गिरोह ने सेल्स गर्ल को चकमा देकर 30 हजार के महंगे सूट और साड़ी चोरी करके ले गए। चार महिलाएं अपने एक पुरुष साथी के साथ शोरूम में पहुंची और चोरी को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपी एक-एक करके वहां से खिसक लिए। चोरों की यह करतूत शोरूम में लगे CCTV में कैद हो गई है। खास बात ये है कि कपड़े का यह शोरूम शिव सेना युवा के प्रदेशाध्यक्ष ऋतुराज का है। उन्होंने पुलिस पर भी केस में लापरवाही बरतने और टाल मटोल का रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। आरोपियों में चार महिलाएं और एक पुरुष
पुलिस को दी शिकायत में न्यू पालम विहार फेस एक में रहने वाले ऋतुराज अग्रवाल ने बताया कि उसकी न्यू पालम विहार मार्केट में प्रेमी प्रॉपर्टी के सामने द अर्बन के नाम से कपड़े का शोरूम है। सात अप्रैल को शाम के सात बजे चार महिलाएं और एक पुरुष दुकान में पहुंचे। वे सेल्सगर्ल कंचन की मौजूदगी में वे खुद को अलग अलग ग्राहक दिखाते हुए आए थे। उन्होंने आते ही कपड़े देखने शुरू कर दिए। खासकर महंगे सूट और साडियां देखने में उन्होंने दिलचस्पी दिखाई। अकेली थी सेल्सगर्ल
कंचन अकेली थी तो उससे वे बार बार कपड़े दिखाने को कहने लगी। पुरुष तो खुद ही रैक में रखे सूट और साड़ी निकालने लगा। इसी दौरान एक महिला बार बार अंदर-बाहर आती-जाती रही। दरअसल ग्राहक बनकर आया पुरुष कंचन की नजर बचाकर उस महिला को सूट और साड़ी देता रहा। जो बाहर कहीं पर इन सूट और साड़ी को रखकर वापस दुकान में आ जाती थी। सेल्सगर्ल ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया और चोरों की टोली शोरूम से कपड़े चोरी करती रही। दूसरी दुकान में नहीं कर पाए चोरी
ऋतुराज ने बताया कि उनकी दुकान में आने से पहले चोरों की यह टोली मार्केट की एक अन्य दुकान में भी पहुंची थी, लेकिन वहां दुकानदार और स्टाफ की सतर्कता से वारदात नहीं कर पाएं। उनके शोरूम पर अकेली लड़की को देखकर उन्होंने चोरी की घटना को अंजाम दिया। उनके जाने के बाद कंचन को सामान कम होने का एहसास हुआ तो मालिक को कॉल किया। इसके बाद मालिक ने आकर देखा तो करीब 30 हजार का सामान गायब मिला। उन्होंने दुकान में लगे सीसीटीवी को खंगाला तो चोरों की टोली की करतूत पता चली। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की मांग की। फरवरी में पकड़ी थी 8 महिलाएं
गुरुग्राम में दुकानदार की आंखों में धूल झोंक चोरी की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी इस तरह की कई वारदात हो चुकी हैं। पुलिस ने 22 फरवरी को सेक्टर-14 के बाजार में चोरी करने के आरोप में मध्य प्रदेश के कडिया गिरोह की आठ महिला सदस्यों को गिरफ्तार किया था। जांच में खुलासा हुआ था कि ये महिलाएं गुरुग्राम और उत्तर प्रदेश में कई चोरी की वारदातों में शामिल थीं। पुलिस ने उनके कब्जे से 3,790 रुपए नकद बरामद किए थे। पहले टाल मटोल कर रही थी पुलिस: ऋतुराज
शिव सेना युवा के प्रदेशाध्यक्ष ऋतुराज ने बताया कि घटना के बाद वे थाने में गए तो पुलिसवाले टाल मटोल करने लगे। उन्होंने हमसे ही कहा कि गलती तुम्हारी है, जो तुमने ध्यान नहीं दिया। इसके बाद उन्होंने कहा कि केस दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए अन्यथा वे उच्चाधिकारियों को कंप्लेंट करेंगे। बाद में पुलिस ने केस दर्ज किया। उन्होंने कहा कि जब जनप्रतिनिधियों के साथ ऐसा होता है तो आम पब्लिक के साथ कैसा व्यवहार किया जाता होगा। हालांकि पुलिस ने केस रजिस्टर्ड कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। इस बारे में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि केस रजिस्टर्ड करके जांच शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज में चोर गिरोह के सदस्यों के चेहरे दिखाई दे रहे हैं। उनकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। गुरुग्राम में कपड़े के एक शोरूम से महिला चोर गिरोह ने सेल्स गर्ल को चकमा देकर 30 हजार के महंगे सूट और साड़ी चोरी करके ले गए। चार महिलाएं अपने एक पुरुष साथी के साथ शोरूम में पहुंची और चोरी को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपी एक-एक करके वहां से खिसक लिए। चोरों की यह करतूत शोरूम में लगे CCTV में कैद हो गई है। खास बात ये है कि कपड़े का यह शोरूम शिव सेना युवा के प्रदेशाध्यक्ष ऋतुराज का है। उन्होंने पुलिस पर भी केस में लापरवाही बरतने और टाल मटोल का रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। आरोपियों में चार महिलाएं और एक पुरुष
पुलिस को दी शिकायत में न्यू पालम विहार फेस एक में रहने वाले ऋतुराज अग्रवाल ने बताया कि उसकी न्यू पालम विहार मार्केट में प्रेमी प्रॉपर्टी के सामने द अर्बन के नाम से कपड़े का शोरूम है। सात अप्रैल को शाम के सात बजे चार महिलाएं और एक पुरुष दुकान में पहुंचे। वे सेल्सगर्ल कंचन की मौजूदगी में वे खुद को अलग अलग ग्राहक दिखाते हुए आए थे। उन्होंने आते ही कपड़े देखने शुरू कर दिए। खासकर महंगे सूट और साडियां देखने में उन्होंने दिलचस्पी दिखाई। अकेली थी सेल्सगर्ल
कंचन अकेली थी तो उससे वे बार बार कपड़े दिखाने को कहने लगी। पुरुष तो खुद ही रैक में रखे सूट और साड़ी निकालने लगा। इसी दौरान एक महिला बार बार अंदर-बाहर आती-जाती रही। दरअसल ग्राहक बनकर आया पुरुष कंचन की नजर बचाकर उस महिला को सूट और साड़ी देता रहा। जो बाहर कहीं पर इन सूट और साड़ी को रखकर वापस दुकान में आ जाती थी। सेल्सगर्ल ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया और चोरों की टोली शोरूम से कपड़े चोरी करती रही। दूसरी दुकान में नहीं कर पाए चोरी
ऋतुराज ने बताया कि उनकी दुकान में आने से पहले चोरों की यह टोली मार्केट की एक अन्य दुकान में भी पहुंची थी, लेकिन वहां दुकानदार और स्टाफ की सतर्कता से वारदात नहीं कर पाएं। उनके शोरूम पर अकेली लड़की को देखकर उन्होंने चोरी की घटना को अंजाम दिया। उनके जाने के बाद कंचन को सामान कम होने का एहसास हुआ तो मालिक को कॉल किया। इसके बाद मालिक ने आकर देखा तो करीब 30 हजार का सामान गायब मिला। उन्होंने दुकान में लगे सीसीटीवी को खंगाला तो चोरों की टोली की करतूत पता चली। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की मांग की। फरवरी में पकड़ी थी 8 महिलाएं
गुरुग्राम में दुकानदार की आंखों में धूल झोंक चोरी की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी इस तरह की कई वारदात हो चुकी हैं। पुलिस ने 22 फरवरी को सेक्टर-14 के बाजार में चोरी करने के आरोप में मध्य प्रदेश के कडिया गिरोह की आठ महिला सदस्यों को गिरफ्तार किया था। जांच में खुलासा हुआ था कि ये महिलाएं गुरुग्राम और उत्तर प्रदेश में कई चोरी की वारदातों में शामिल थीं। पुलिस ने उनके कब्जे से 3,790 रुपए नकद बरामद किए थे। पहले टाल मटोल कर रही थी पुलिस: ऋतुराज
शिव सेना युवा के प्रदेशाध्यक्ष ऋतुराज ने बताया कि घटना के बाद वे थाने में गए तो पुलिसवाले टाल मटोल करने लगे। उन्होंने हमसे ही कहा कि गलती तुम्हारी है, जो तुमने ध्यान नहीं दिया। इसके बाद उन्होंने कहा कि केस दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए अन्यथा वे उच्चाधिकारियों को कंप्लेंट करेंगे। बाद में पुलिस ने केस दर्ज किया। उन्होंने कहा कि जब जनप्रतिनिधियों के साथ ऐसा होता है तो आम पब्लिक के साथ कैसा व्यवहार किया जाता होगा। हालांकि पुलिस ने केस रजिस्टर्ड कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। इस बारे में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि केस रजिस्टर्ड करके जांच शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज में चोर गिरोह के सदस्यों के चेहरे दिखाई दे रहे हैं। उनकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।   हरियाणा | दैनिक भास्कर