गुरुग्राम में अभय चौटाला का दावा:कहा- भूपेंद्र हुड्‌डा के कारण वापस सत्ता में आई BJP; इनेलो कार्यकर्ताओं को वापस लाएंगे

गुरुग्राम में अभय चौटाला का दावा:कहा- भूपेंद्र हुड्‌डा के कारण वापस सत्ता में आई BJP; इनेलो कार्यकर्ताओं को वापस लाएंगे

गुरुग्राम में इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए दौरा किया। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने हरियाणा की सियासत पर तीखे तंज कसे। इस दौरान उनके निशाने पर भाजपा और कांग्रेस दोनों रही, जबकि इनेलो को मजबूत करने की उनकी रणनीति भी साफ झलकी। अभय चौटाला ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस की वजह से ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हरियाणा में तीसरी बार सत्ता में आई है। अभय चौटाला ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा और कहा कि भाजपा परिवारों को तोड़ने का काम करती है। क्योंकि इनका कोई परिवार नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने इनेलो से टूटकर गए कार्यकर्ताओं को वापस लाने का संकल्प जताया और कहा कि जो कार्यकर्ता हमसे अलग हुए हैं, उन्हें हर हाल में वापस लाएंगे। हालांकि दुष्यंत चौटाला को वापस लाने और जेजेपी को अपने साथ जोड़ने के सवाल पर उन्होंने इतना ही कहा कि घर में बर्तन होते हैं तो आवाज करते हैं। उन्होंने भाजपा की पन्ना प्रमुख की प्लानिंग को चौधरी ओमप्रकाश चौटाला के एक बूथ 10 यूथ से प्रेरित बताया। कांग्रेस को सलाह देने से इनकार कांग्रेस पर हमला बोलते हुए चौटाला ने कहा कि कांग्रेस को सलाह की जरूरत नहीं है और मैं कोई सलाह देना भी नहीं चाहता। जिस पार्टी में तालमेल नहीं होगा, वह लगातार कमजोर होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जब इंडिया गठबंधन बनाया था, तो लोगों ने उस पर भरोसा जताया था, लेकिन कांग्रेस इस भरोसे पर खरी नहीं उतरी, जिसके चलते वह कमजोर हो गई। गुरुग्राम में इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए दौरा किया। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने हरियाणा की सियासत पर तीखे तंज कसे। इस दौरान उनके निशाने पर भाजपा और कांग्रेस दोनों रही, जबकि इनेलो को मजबूत करने की उनकी रणनीति भी साफ झलकी। अभय चौटाला ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस की वजह से ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हरियाणा में तीसरी बार सत्ता में आई है। अभय चौटाला ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा और कहा कि भाजपा परिवारों को तोड़ने का काम करती है। क्योंकि इनका कोई परिवार नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने इनेलो से टूटकर गए कार्यकर्ताओं को वापस लाने का संकल्प जताया और कहा कि जो कार्यकर्ता हमसे अलग हुए हैं, उन्हें हर हाल में वापस लाएंगे। हालांकि दुष्यंत चौटाला को वापस लाने और जेजेपी को अपने साथ जोड़ने के सवाल पर उन्होंने इतना ही कहा कि घर में बर्तन होते हैं तो आवाज करते हैं। उन्होंने भाजपा की पन्ना प्रमुख की प्लानिंग को चौधरी ओमप्रकाश चौटाला के एक बूथ 10 यूथ से प्रेरित बताया। कांग्रेस को सलाह देने से इनकार कांग्रेस पर हमला बोलते हुए चौटाला ने कहा कि कांग्रेस को सलाह की जरूरत नहीं है और मैं कोई सलाह देना भी नहीं चाहता। जिस पार्टी में तालमेल नहीं होगा, वह लगातार कमजोर होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जब इंडिया गठबंधन बनाया था, तो लोगों ने उस पर भरोसा जताया था, लेकिन कांग्रेस इस भरोसे पर खरी नहीं उतरी, जिसके चलते वह कमजोर हो गई।   हरियाणा | दैनिक भास्कर