कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में रात 1 बजे CIA-1 और 2 बदमाशों के बीच लिंक रोड पर मुठभेड़ हो गई। क्रॉस फायरिंग में दोनों बदमाशों की टांगों में गोलियां लगीं हैं। घायल अवस्था में दोनों को पहले CHC शाहाबाद और फिर LNJP अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाशों की पहचान पटियाला के सोनू राम और कुरुक्षेत्र के गांव किरमिच के अभिजोत के रूप में हुई है। दोनों बदमाश फिरौती के इरादे से दोनों बदमाश शहर में दाखिल हुए थे। दोनों काका राणा गैंग के शूटर हैं। उनको शहर में किसी व्यापारी के घर फायरिंग करने का टास्क मिला था। पुलिस को इनपुट मिला CIA-1 की टीम को शरीफगढ़ के पास सर्विस रोड पर 2 संदिग्धों के बाइक पर घूमने का इनपुट मिला था। CIA-1 की टीम ने मौके पर पहुंची और बाइक को रुकवाने की कोशिश की तो खुद घिरता देख बदमाशों ने टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी क्रॉस फायरिंग की और दोनों को घायल कर दबोच लिया। दोनों बदमाश LNJP अस्पताल में रेफर टीम ने दोनों बदमाशों को काबू कर CHC शाहाबाद पहुंचाया, जहां से उनको LNJP अस्पताल रेफर कर दिया है। यहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस की टीम बदमाशों पर नजर रखे हुए है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी है। आरोपियों से पूछताछ के बाद मामले का खुलासा होगा। देसी कट्टा और पिस्टल बरामद CIA-1 के इंचार्ज सुरेंद्र पाल ने बताया कि आरोपियों ने कुल 3 राउंड फायरिंग की। उनके कब्जे से देसी कट्टा और पिस्टल बरामद हुआ। अभी उनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। कोर्ट में पेश कर आरोपियों का रिमांड लिया जाएगा। आरोपी शहर में किसी कारोबारी के घर फायरिंग करने की नीयत से आए थे। कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में रात 1 बजे CIA-1 और 2 बदमाशों के बीच लिंक रोड पर मुठभेड़ हो गई। क्रॉस फायरिंग में दोनों बदमाशों की टांगों में गोलियां लगीं हैं। घायल अवस्था में दोनों को पहले CHC शाहाबाद और फिर LNJP अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाशों की पहचान पटियाला के सोनू राम और कुरुक्षेत्र के गांव किरमिच के अभिजोत के रूप में हुई है। दोनों बदमाश फिरौती के इरादे से दोनों बदमाश शहर में दाखिल हुए थे। दोनों काका राणा गैंग के शूटर हैं। उनको शहर में किसी व्यापारी के घर फायरिंग करने का टास्क मिला था। पुलिस को इनपुट मिला CIA-1 की टीम को शरीफगढ़ के पास सर्विस रोड पर 2 संदिग्धों के बाइक पर घूमने का इनपुट मिला था। CIA-1 की टीम ने मौके पर पहुंची और बाइक को रुकवाने की कोशिश की तो खुद घिरता देख बदमाशों ने टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी क्रॉस फायरिंग की और दोनों को घायल कर दबोच लिया। दोनों बदमाश LNJP अस्पताल में रेफर टीम ने दोनों बदमाशों को काबू कर CHC शाहाबाद पहुंचाया, जहां से उनको LNJP अस्पताल रेफर कर दिया है। यहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस की टीम बदमाशों पर नजर रखे हुए है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी है। आरोपियों से पूछताछ के बाद मामले का खुलासा होगा। देसी कट्टा और पिस्टल बरामद CIA-1 के इंचार्ज सुरेंद्र पाल ने बताया कि आरोपियों ने कुल 3 राउंड फायरिंग की। उनके कब्जे से देसी कट्टा और पिस्टल बरामद हुआ। अभी उनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। कोर्ट में पेश कर आरोपियों का रिमांड लिया जाएगा। आरोपी शहर में किसी कारोबारी के घर फायरिंग करने की नीयत से आए थे। पंजाब | दैनिक भास्कर
