सिरसा में घग्गर नदी के ओवरब्रिज में उद्घाटन से पहले सेंध लगा दी और स्पोर्टिंग प्लेट-रोलिंग टायर चोरी कर लीं। इसकी सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने भी अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आज ओवरब्रिज घटना वाली जगह पर पुलिस मुआयना करेगी। दरअसल यह पब्लिक हेल्थ का करीब सवा तीन करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट था। इसी के जरिए सिरसा शहर में पेयजल सप्लाई के लिए पाइप लाइन जा रही थी। अब प्रोजेक्ट बीच में ही अटक गया। यहां हिसार के ठेकेदार पर काम का ठेका था। इस ओवरब्रिज के उद्घाटन का इंतजार था। इसके लिए मुख्य अतिथि के लिए नाम तय किया जाना था। इससे पहले ही चोरों ने रात्रि को सेंध लगा दी। इस पुल की स्पोर्ट के लिए लगाई स्पोर्टिंग प्लेटें और रोलिंग टायर चोरी हो गए। खास बात है कि यह 25 एमएम मोटी स्पोर्टिंग प्लेटें भी काफी भारी भरकम थी और इस पर मजबूत लोहे के नट लगाए हुए थे। फिर भी चोर इन नटों को खोलकर सीरिया हटाकर प्लेटें और रोलिंग टायर चोरी कर ले गए। अब यह मामला चर्चाओं का विषय बना हुआ है। इसी पुल के जरिए शहर में पेयजल लाइन आनी है। अब यह स्पोर्टिंग प्लेटें लुधियाना से मंगाई जाएगी। इसके बाद ही पुल का काम दोबारा शुरू कर पूरा हो पाएगा। वहीं सदर थाना पुलिस का कहना है कि मामले में ठेकेदार की ओर से शिकायत मिली है। अभी चोरों का पता नहीं लग पाया है। जल्द ही पता लगाया जाएगा। सिरसा में रहती है पेयजल समस्या जानकारी के अनुसार सिरसा शहर में पेयजल की काफी समस्या रहती है। ऐसे में जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से शहर में पेयजल आपूर्ति के लिए पंजुआना जलघर से पाइप लाइन लाई जा रही है। इसलिए खेरकां गांव में यह लोहे का ओवरब्रिज बनाया गया है। इसके लिए सवा तीन करोड़ की लागत आएगी। पंजुआना जलघर से खेरकां होकर सिरसा आनी है लाइन इस पंजुआना जलघर से खेरकां पुल से होते हुए पाइप लाइन शहर में आएगी। इस पुल के बनने से खेरकां गांव व आसपास के लोगों को भी फायदा होगा। पुल के ऊपर से पाइप लाइन तो गुजरेगी। साथ ही आमजन को भी पुल से आवागमन में आसानी होगी। वर्ना उनको लगभग 1500 मीटर दूर डबवाली रोड से होकर आना पड़ता था। पुल स्पोर्ट के लिए लगती हैं प्लेटें
ओवरब्रिज स्पोर्ट के लिए यह स्पोर्टिंग प्लेटें लगाई जाती हैं, ताकि पुल जंप न लें। यह पिलर के दोनों साइड में लगती हैं। एक साइड की प्लेट का वजन करीब 250 किलो होता है। रोलिंग टायर भी इसके साथ लगते हैं। ठेकेदार बोले- यहां नहीं मिलती इतनी मोटी प्लेटें आदमपुर के कालीरावण निवासी ठेकेदार कर्ण सिंह ने बताया कि ओवरब्रिज का काम लगभग पूरा हो गया था। अब पुल का उद्घाटन होना था। रात को किसी ने स्पोर्टिंग प्लेटें और रोलिंग टायर चुरा लिए। यह प्लेटें यहां आसपास में मिलती नहीं है। ऐसे में सदर थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने कार्रवाई कर चोरों का पता लगाने का आश्वासन दिया है। चोरी में गिरोह की आशंका उन्हें शक है कि पहले चोरों ने रेकी की है। तभी इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। इसमें कई लोगों के या गिरोह के शामिल होने की आशंका है। उनकी ओर से पुलिस को पूरा सहयोग किया जाएगा। सिरसा में घग्गर नदी के ओवरब्रिज में उद्घाटन से पहले सेंध लगा दी और स्पोर्टिंग प्लेट-रोलिंग टायर चोरी कर लीं। इसकी सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने भी अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आज ओवरब्रिज घटना वाली जगह पर पुलिस मुआयना करेगी। दरअसल यह पब्लिक हेल्थ का करीब सवा तीन करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट था। इसी के जरिए सिरसा शहर में पेयजल सप्लाई के लिए पाइप लाइन जा रही थी। अब प्रोजेक्ट बीच में ही अटक गया। यहां हिसार के ठेकेदार पर काम का ठेका था। इस ओवरब्रिज के उद्घाटन का इंतजार था। इसके लिए मुख्य अतिथि के लिए नाम तय किया जाना था। इससे पहले ही चोरों ने रात्रि को सेंध लगा दी। इस पुल की स्पोर्ट के लिए लगाई स्पोर्टिंग प्लेटें और रोलिंग टायर चोरी हो गए। खास बात है कि यह 25 एमएम मोटी स्पोर्टिंग प्लेटें भी काफी भारी भरकम थी और इस पर मजबूत लोहे के नट लगाए हुए थे। फिर भी चोर इन नटों को खोलकर सीरिया हटाकर प्लेटें और रोलिंग टायर चोरी कर ले गए। अब यह मामला चर्चाओं का विषय बना हुआ है। इसी पुल के जरिए शहर में पेयजल लाइन आनी है। अब यह स्पोर्टिंग प्लेटें लुधियाना से मंगाई जाएगी। इसके बाद ही पुल का काम दोबारा शुरू कर पूरा हो पाएगा। वहीं सदर थाना पुलिस का कहना है कि मामले में ठेकेदार की ओर से शिकायत मिली है। अभी चोरों का पता नहीं लग पाया है। जल्द ही पता लगाया जाएगा। सिरसा में रहती है पेयजल समस्या जानकारी के अनुसार सिरसा शहर में पेयजल की काफी समस्या रहती है। ऐसे में जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से शहर में पेयजल आपूर्ति के लिए पंजुआना जलघर से पाइप लाइन लाई जा रही है। इसलिए खेरकां गांव में यह लोहे का ओवरब्रिज बनाया गया है। इसके लिए सवा तीन करोड़ की लागत आएगी। पंजुआना जलघर से खेरकां होकर सिरसा आनी है लाइन इस पंजुआना जलघर से खेरकां पुल से होते हुए पाइप लाइन शहर में आएगी। इस पुल के बनने से खेरकां गांव व आसपास के लोगों को भी फायदा होगा। पुल के ऊपर से पाइप लाइन तो गुजरेगी। साथ ही आमजन को भी पुल से आवागमन में आसानी होगी। वर्ना उनको लगभग 1500 मीटर दूर डबवाली रोड से होकर आना पड़ता था। पुल स्पोर्ट के लिए लगती हैं प्लेटें
ओवरब्रिज स्पोर्ट के लिए यह स्पोर्टिंग प्लेटें लगाई जाती हैं, ताकि पुल जंप न लें। यह पिलर के दोनों साइड में लगती हैं। एक साइड की प्लेट का वजन करीब 250 किलो होता है। रोलिंग टायर भी इसके साथ लगते हैं। ठेकेदार बोले- यहां नहीं मिलती इतनी मोटी प्लेटें आदमपुर के कालीरावण निवासी ठेकेदार कर्ण सिंह ने बताया कि ओवरब्रिज का काम लगभग पूरा हो गया था। अब पुल का उद्घाटन होना था। रात को किसी ने स्पोर्टिंग प्लेटें और रोलिंग टायर चुरा लिए। यह प्लेटें यहां आसपास में मिलती नहीं है। ऐसे में सदर थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने कार्रवाई कर चोरों का पता लगाने का आश्वासन दिया है। चोरी में गिरोह की आशंका उन्हें शक है कि पहले चोरों ने रेकी की है। तभी इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। इसमें कई लोगों के या गिरोह के शामिल होने की आशंका है। उनकी ओर से पुलिस को पूरा सहयोग किया जाएगा। हरियाणा | दैनिक भास्कर
