मुस्कान डेढ़ महीने की प्रेग्नेंट:मेरठ जेल से 2 घंटे के लिए बाहर आई; हाई सिक्योरिटी में हुआ अल्ट्रासाउंड

मुस्कान डेढ़ महीने की प्रेग्नेंट:मेरठ जेल से 2 घंटे के लिए बाहर आई; हाई सिक्योरिटी में हुआ अल्ट्रासाउंड

मेरठ में सौरभ हत्याकांड की आरोपी मुस्कान 5-7 हफ्ते की प्रेग्नेंट है। शुक्रवार सुबह उसे कड़ी सुरक्षा के बीच लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज लाया गया। हाई सिक्योरिटी में मुस्कान का अल्ट्रासाउंड कराया गया। वह करीब 2 घंटे जेल से बाहर रही। वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा ने बताया- जिला जेल के महिला बैरक की दो कैदियों को चेकअप और कुछ टेस्ट के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। मुस्कान और संगीता दोनों का अल्ट्रासाउंड कराया गया। जिसमें मुस्कान डेढ़ महीने और संगीता 3 महीने की प्रेग्नेंट मिली हैं। 20 दिन बाद जेल से बाहर निकली मुस्कान
19 मार्च से मुस्कान जिला जेल में बंद है। आज 20 दिन बाद मुस्कान जेल से बाहर निकली। उसने जेल से बाहर का माहौल देखा। 2 अप्रैल को मुस्कान बैरक से बाहर जेल के वीसी रूम तक गई थी। जहां उसकी पेशी हुई थी। इस दौरान वो करीब 20 मिनट बैरक से बाहर थी। इसके बाद आज जेल से बाहर आई। कड़ी सुरक्षा के बीच मेडिकल कॉलेज लाया गया
जेल प्रशासन और पुलिस मुस्कान की सिक्योरिटी को लेकर अलर्ट है। इसलिए उसे कड़ी सुरक्षा के बीच बहुत ही खामोशी से चेकअप के लिए लाया है। डर था कहीं वकीलों की तरह आज डॉक्टर या जनता उस पर हमला न कर दे। मेडिकल कॉलेज में करीब 2 घंटे तक उसके तमाम चेकअप हुए। अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट तुरंत मिल गई। जबकि कुछ टेस्ट की रिपोर्ट आनी बाकी है। इस दौरान स्थानीय मेडिकल थाना पुलिस और लोकल पुलिस मौके पर तैनात रही। पूरी सिक्योरिटी के बीच मुस्कान का चेकअप कराया गया। जानिए जमानत के नियम
भारतीय कानून के अनुसार, गर्भवती महिलाओं को विशेष परिस्थितियों में जमानत दी जा सकती है। उदाहरण के लिए दिल्ली और बॉम्बे हाई कोर्ट ने ऐसे मामलों में मानवीय आधार पर जमानत दी है। कोर्ट ने ये माना है कि जेल में बच्चे को जन्म देना मां और बच्चे दोनों के लिए अच्छा नहीं रहेगा। 2 अप्रैल को साहिल को देख रो पड़ी मुस्कान
साहिल और मुस्कान ने 2 अप्रैल को एक दूसरे को देखा था। ये मुलाकात जेल के वीडियो कांफ्रेंसिंग रूम में हुई थी। जेल सूत्रों के मुताबिक, साहिल को देखते ही मुस्कान रो पड़ी थी। करीब 15 मिनट तक दोनों वीडियो कांफ्रेंसिंग रूम में रहे। मुस्कान और साहिल एक दूसरे से बात करना चाहते थे। हालांकि, जेल वॉर्डन ने दोनों को बातचीत नहीं करने दी। ऑनलाइन पेशी के दौरान जज ने पहले मुस्कान फिर साहिल का नाम पूछा। फिर कुछ सवाल किए। इसके बाद कोर्ट ने 14 दिन यानी 15 अप्रैल तक दोनों की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी। फिर मुस्कान को महिला बंदियों और साहिल को पुरुष बंदियों की बैरक में भेज दिया गया था। पुलिस ने दोनों को बराबर का दोषी माना
मेरठ पुलिस ने सौरभ हत्याकांड की चार्जशीट लगभग तैयार कर ली है। अधिकारियों के मुताबिक, चार्जशीट अगले सप्ताह कोर्ट में पेश कर दी जाएगी। केस डायरी में पुलिस ने लिखा- हत्या के पीछे की वजह तंत्र क्रिया नहीं थी। इसे साहिल और मुस्कान के लव अफेयर की वजह से अंजाम दिया गया। पुलिस को साक्ष्य मिले हैं कि मुस्कान पहले भी साहिल के साथ भाग चुकी है। ऐसे में सौरभ ने तय कर लिया था कि वह मुस्कान को तलाक दे देगा। तब दोनों के परिवारों ने ही पंचायत कराई थी। पुलिस ने केस डायरी में मुस्कान और साहिल को बराबर का दोषी माना है। पति की हत्या के बाद प्रेमी के साथ मनाया हनीमून
3 मार्च को मुस्कान ने पति सौरभ राजपूत की प्रेमी साहिल के साथ मिलकर अपने ही घर में हत्या कर दी थी। हत्या के बाद 4 मार्च को सौरभ की लाश को चार टुकड़ों में काटा। फिर शव के टुकड़े नीले ड्रम में रख ऊपर से सीमेंट का घोल डालकर सील कर दिया था। इसके बाद मुस्कान-साहिल 4 मार्च की शाम उत्तराखंड, हिमाचल घूमने चले गए। जहां से 17 मार्च को वापस लौटे थे। इस बीच पूरे समय दोनों साथ में रहे। शादी कर ली और हनीमून मनाया। यह बच्चा सौरभ, साहिल या फिर किसी तीसरे का है। इसके लिए डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। ————————- यह भी पढ़ें : मेरठ हत्याकांड-जेल में पेशी पर साहिल-मुस्कान करीब आना चाहते थे:वार्डन ने खींचा तो बोली- शादी की है, बात करने दीजिए मेरठ जेल में अलग-अलग बैरक में 14 दिन से बंद साहिल और मुस्कान का आखिरकार आमना-सामना हो गया। 2 अप्रैल को वर्चुअल पेशी के लिए उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम में लाया गया था। दोनों की वकील रेखा जैन कोर्ट रूम में केस की डिटेल रखने के लिए तैयार थीं। जज ने साहिल और मुस्कान के नाम पूछे। केस की डिटेलिंग कोर्ट के पटल पर रखी जाती, इससे पहले ही जज ने 15 अप्रैल की डेट दे दी। पढ़िए पूरी खबर… खबर को अपडेट किया जा रहा है… मेरठ में सौरभ हत्याकांड की आरोपी मुस्कान 5-7 हफ्ते की प्रेग्नेंट है। शुक्रवार सुबह उसे कड़ी सुरक्षा के बीच लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज लाया गया। हाई सिक्योरिटी में मुस्कान का अल्ट्रासाउंड कराया गया। वह करीब 2 घंटे जेल से बाहर रही। वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा ने बताया- जिला जेल के महिला बैरक की दो कैदियों को चेकअप और कुछ टेस्ट के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। मुस्कान और संगीता दोनों का अल्ट्रासाउंड कराया गया। जिसमें मुस्कान डेढ़ महीने और संगीता 3 महीने की प्रेग्नेंट मिली हैं। 20 दिन बाद जेल से बाहर निकली मुस्कान
19 मार्च से मुस्कान जिला जेल में बंद है। आज 20 दिन बाद मुस्कान जेल से बाहर निकली। उसने जेल से बाहर का माहौल देखा। 2 अप्रैल को मुस्कान बैरक से बाहर जेल के वीसी रूम तक गई थी। जहां उसकी पेशी हुई थी। इस दौरान वो करीब 20 मिनट बैरक से बाहर थी। इसके बाद आज जेल से बाहर आई। कड़ी सुरक्षा के बीच मेडिकल कॉलेज लाया गया
जेल प्रशासन और पुलिस मुस्कान की सिक्योरिटी को लेकर अलर्ट है। इसलिए उसे कड़ी सुरक्षा के बीच बहुत ही खामोशी से चेकअप के लिए लाया है। डर था कहीं वकीलों की तरह आज डॉक्टर या जनता उस पर हमला न कर दे। मेडिकल कॉलेज में करीब 2 घंटे तक उसके तमाम चेकअप हुए। अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट तुरंत मिल गई। जबकि कुछ टेस्ट की रिपोर्ट आनी बाकी है। इस दौरान स्थानीय मेडिकल थाना पुलिस और लोकल पुलिस मौके पर तैनात रही। पूरी सिक्योरिटी के बीच मुस्कान का चेकअप कराया गया। जानिए जमानत के नियम
भारतीय कानून के अनुसार, गर्भवती महिलाओं को विशेष परिस्थितियों में जमानत दी जा सकती है। उदाहरण के लिए दिल्ली और बॉम्बे हाई कोर्ट ने ऐसे मामलों में मानवीय आधार पर जमानत दी है। कोर्ट ने ये माना है कि जेल में बच्चे को जन्म देना मां और बच्चे दोनों के लिए अच्छा नहीं रहेगा। 2 अप्रैल को साहिल को देख रो पड़ी मुस्कान
साहिल और मुस्कान ने 2 अप्रैल को एक दूसरे को देखा था। ये मुलाकात जेल के वीडियो कांफ्रेंसिंग रूम में हुई थी। जेल सूत्रों के मुताबिक, साहिल को देखते ही मुस्कान रो पड़ी थी। करीब 15 मिनट तक दोनों वीडियो कांफ्रेंसिंग रूम में रहे। मुस्कान और साहिल एक दूसरे से बात करना चाहते थे। हालांकि, जेल वॉर्डन ने दोनों को बातचीत नहीं करने दी। ऑनलाइन पेशी के दौरान जज ने पहले मुस्कान फिर साहिल का नाम पूछा। फिर कुछ सवाल किए। इसके बाद कोर्ट ने 14 दिन यानी 15 अप्रैल तक दोनों की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी। फिर मुस्कान को महिला बंदियों और साहिल को पुरुष बंदियों की बैरक में भेज दिया गया था। पुलिस ने दोनों को बराबर का दोषी माना
मेरठ पुलिस ने सौरभ हत्याकांड की चार्जशीट लगभग तैयार कर ली है। अधिकारियों के मुताबिक, चार्जशीट अगले सप्ताह कोर्ट में पेश कर दी जाएगी। केस डायरी में पुलिस ने लिखा- हत्या के पीछे की वजह तंत्र क्रिया नहीं थी। इसे साहिल और मुस्कान के लव अफेयर की वजह से अंजाम दिया गया। पुलिस को साक्ष्य मिले हैं कि मुस्कान पहले भी साहिल के साथ भाग चुकी है। ऐसे में सौरभ ने तय कर लिया था कि वह मुस्कान को तलाक दे देगा। तब दोनों के परिवारों ने ही पंचायत कराई थी। पुलिस ने केस डायरी में मुस्कान और साहिल को बराबर का दोषी माना है। पति की हत्या के बाद प्रेमी के साथ मनाया हनीमून
3 मार्च को मुस्कान ने पति सौरभ राजपूत की प्रेमी साहिल के साथ मिलकर अपने ही घर में हत्या कर दी थी। हत्या के बाद 4 मार्च को सौरभ की लाश को चार टुकड़ों में काटा। फिर शव के टुकड़े नीले ड्रम में रख ऊपर से सीमेंट का घोल डालकर सील कर दिया था। इसके बाद मुस्कान-साहिल 4 मार्च की शाम उत्तराखंड, हिमाचल घूमने चले गए। जहां से 17 मार्च को वापस लौटे थे। इस बीच पूरे समय दोनों साथ में रहे। शादी कर ली और हनीमून मनाया। यह बच्चा सौरभ, साहिल या फिर किसी तीसरे का है। इसके लिए डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। ————————- यह भी पढ़ें : मेरठ हत्याकांड-जेल में पेशी पर साहिल-मुस्कान करीब आना चाहते थे:वार्डन ने खींचा तो बोली- शादी की है, बात करने दीजिए मेरठ जेल में अलग-अलग बैरक में 14 दिन से बंद साहिल और मुस्कान का आखिरकार आमना-सामना हो गया। 2 अप्रैल को वर्चुअल पेशी के लिए उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम में लाया गया था। दोनों की वकील रेखा जैन कोर्ट रूम में केस की डिटेल रखने के लिए तैयार थीं। जज ने साहिल और मुस्कान के नाम पूछे। केस की डिटेलिंग कोर्ट के पटल पर रखी जाती, इससे पहले ही जज ने 15 अप्रैल की डेट दे दी। पढ़िए पूरी खबर… खबर को अपडेट किया जा रहा है…   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर