फतेहाबाद के टोहाना में शुक्रवार को तेज आंधी और बिजली गिरने से भारी नुकसान हुआ है। दो अलग-अलग खेतों में आसमानी बिजली गिरने से गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। वहीं शहर के मॉडल टाउन में खड़ी गाड़ी पर पेड़ गिर गया। अचानक बिजली कड़की और खेत में आग लगी जानकारी के अनुसार जाखल गांव में किसान निक्का सिंह के खेत में बिजली गिरी। शाम के समय आसमान में काले बादल छाए थे। अचानक बिजली कड़की और खेत में आग लग गई। धुआं उठा देख किसान निक्का व आसपास के लोग में जमा हो गए। लोगों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया। फायर विभाग को सूचना दी गई। लेकिन इससे पहले ही लोगों ने आग पर काबू पा लिया। समय पर आग बुझा ली गई, नहीं तो आसपास की फसलें भी जल सकती थीं। एक एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख दूसरी घटना में गांव नागला में सरपंच हरपाल सिंह के खेत में भी बिजली गिरी। करीब एक एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। यह घटना उसी जगह से करीब 200 मीटर दूर हुई, जहां एक दिन पहले गुरुवार को एक महिला और उसकी बेटी पर बिजली गिरी थी। इस हादसे में महिला की मौत हो गई थी और बेटी घायल हुई थी। वहीं शहर के मॉडल टाउन में सतीश गर्ग के घर के बाहर खड़ी इनोवा कार पर पेड़ गिरने से कार को भारी नुकसान पहुंचा। कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। फतेहाबाद के टोहाना में शुक्रवार को तेज आंधी और बिजली गिरने से भारी नुकसान हुआ है। दो अलग-अलग खेतों में आसमानी बिजली गिरने से गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। वहीं शहर के मॉडल टाउन में खड़ी गाड़ी पर पेड़ गिर गया। अचानक बिजली कड़की और खेत में आग लगी जानकारी के अनुसार जाखल गांव में किसान निक्का सिंह के खेत में बिजली गिरी। शाम के समय आसमान में काले बादल छाए थे। अचानक बिजली कड़की और खेत में आग लग गई। धुआं उठा देख किसान निक्का व आसपास के लोग में जमा हो गए। लोगों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया। फायर विभाग को सूचना दी गई। लेकिन इससे पहले ही लोगों ने आग पर काबू पा लिया। समय पर आग बुझा ली गई, नहीं तो आसपास की फसलें भी जल सकती थीं। एक एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख दूसरी घटना में गांव नागला में सरपंच हरपाल सिंह के खेत में भी बिजली गिरी। करीब एक एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। यह घटना उसी जगह से करीब 200 मीटर दूर हुई, जहां एक दिन पहले गुरुवार को एक महिला और उसकी बेटी पर बिजली गिरी थी। इस हादसे में महिला की मौत हो गई थी और बेटी घायल हुई थी। वहीं शहर के मॉडल टाउन में सतीश गर्ग के घर के बाहर खड़ी इनोवा कार पर पेड़ गिरने से कार को भारी नुकसान पहुंचा। कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हरियाणा | दैनिक भास्कर
