कांग्रेस जिलाध्यक्ष का एक बेटा सपा-दूसरा BJP में, कितना सच:गुजरात में एक मंच पर राहुल-सोनिया, कानपुर के नेता ने सुनाई कहानी

‘राहुल जी, सोनिया जी और खड़गे जी…मैं आपसे कहने आया हूं कि आप बीजेपी को हटाना चाहते हैं और कांग्रेस के अंदर जो बीजेपी के लोग हैं। उन्हें हटाना चाहते हैं। तो मैं पूछना चाहता हूं कि अगर कोई ऐसा शहर अध्यक्ष है, जिसका एक लड़का सपा में हो और दूसरा बीजेपी में हो। तो क्या वो शहर अध्यक्ष होने के लायक है? ये बातें गुजरात में आयोजित कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन में कानपुर से पार्टी के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी आलोक मिश्रा ने कहीं। उनके इस आरोप के बाद कानपुर के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता चर्चा में हैं। दैनिक भास्कर ने आलोक मिश्रा के इस बयान की सच्चाई जानी। क्या कांग्रेस जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता का एक बेटा सपा और दूसरा भाजपा में है? कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने क्या कहा? पढ़िए पूरी रिपोर्ट… कांग्रेस जिलाध्यक्ष की बात
आलोक ने मंच से झूठ कहा
पवन गुप्ता ने कहा- आलोक मिश्रा का बयान राजनैतिक हताशा और कुंठा के अलावा कुछ नहीं। मेरा कोई बेटा भाजपा में नहीं है। इतने बड़े मंच से आलोक मिश्रा को इतनी हल्की बात नहीं कहनी चाहिए। ये उनकी राजनैतिक सोच और कौशल है। मैं इस पर कुछ नहीं कह सकता। लेकिन निश्चित रूप से उन्होंने इतने बड़े मंच से झूठ कहा। पहली बात तो यह कि मेरा बड़ा बेटा सिद्धार्थ काशीवार समाजसेवी है। वह इसके अलावा मेरे साथ कांग्रेस पार्टी के लिए काम करता है। 4 साल से व्यापार प्रकोष्ठ का पदाधिकारी भी है। क्योंकि सिद्धार्थ वैश्य समाज का राष्ट्रीय अध्यक्ष भी है। इसलिए अलग-अलग राजनीतिक दलों के कार्यक्रमों में भी उसका आना-जाना होता है। राजनीतिक दल उसके पीछे भी लगे रहते हैं। क्योंकि वह वैश्य समाज का राष्ट्रीय अध्यक्ष है। लेकिन उसे बीजेपी की राजनीति करने वाला बताकर आलोक मिश्रा ने गलत आरोप लगाया है। मेरा दूसरा बेटा अभिमन्यु गुप्ता समाजवादी पार्टी का बड़ा नेता है। गोविंद नगर विधानसभा से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव भी लड़ चुका है। प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ में समाजवादी पार्टी का पदाधिकारी भी है। लेकिन पिछले 5-6 महीने से वह सपा की राजनीति में सक्रिय नहीं है। मैंने उससे बात की है। साथ ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष से भी खुद कह चुका हूं कि जल्दी अभिमन्यु को भी पार्टी में शामिल कराने की कोशिश करूंगा। इस बारे में अभिमन्यु और मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस के बीच भी बात हुई है। मेरे काम में दोनों बेटे मेरा साथ देते हैं। पिछले डेढ़ महीने से अभिमन्यु मेरे साथ काम कर रहा है। अभिमन्यु ने मुझसे कहा है कि आप जो आदेश करेंगे, वो होगा, लेकिन बच्चे बड़े हैं। यह उनका निर्णय होगा कि उन्हें क्या करना है। पार्टी में शामिल होने का फैसला अभिमन्यु खुद करेंगे। यह मैंने उन पर छोड़ रखा है। सोशल मीडिया पर अभिमन्यु सपा में एक्टिव
सोशल मीडिया में अभिमन्यु गुप्ता की कई तस्वीरें हैं। समाजवादी पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी होने के नाते उनकी सक्रियता काफी दिखाई देती है। वो सपा के कई कार्यक्रमों में शामिल होते हैं। समाजवादी पार्टी में अभिमन्यु की सक्रियता उनकी सपा मुखिया से नजदीकी को दर्शाता है। BJP प्रदेश मंत्री ने कहा- सिद्धार्थ कभी पार्टी सदस्य नहीं रहे
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश मंत्री अनस उस्मानी ने बताया- सिद्धार्थ काशीवार मेरे बहुत पुराने मित्र हैं। लेकिन वह भारतीय जनता पार्टी के कभी सदस्य नहीं रहे। क्योंकि मैं खुद प्रदेश स्तर का पदाधिकारी हूं। मेरी जानकारी में ऐसा कभी नहीं आया। क्योंकि सिद्धार्थ समाजसेवी हैं। इसलिए सभी दल के लोग उनके कार्यक्रम में आते-जाते हैं। सपा विधायक बोले- ऐसे बयान के लिए वो मंच ठीक नहीं
आर्यनगर विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक अमिताभ बाजपेई ने कहा- जिस मंच पर आलोक मिश्रा ने यह बयान दिया, वह जगह ठीक नहीं थी। अगर अपनी पार्टी की कोई बात रखनी थी, तो वह एक बंद लिफाफे में भी रख सकते थे। रही बात किसी के एक ही परिवार के लोगों का राजनीतिक दलों में अलग-अलग होना, कोई बड़ी बात नहीं है। ऐसा कई बार होता है, कि एक ही परिवार के अलग-अलग लोग अलग-अलग राजनैतिक दल में होते हैं। कौन समाजवादी पार्टी में सक्रिय है और कौन नहीं यह अपना एक अलग विषय है। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष बोले- लोग सवाल उठाते हैं
पवन गुप्ता से पहले कानपुर के जिला कांग्रेस अध्यक्ष रह चुके नौशाद आलम मंसूरी का कहना है कि लाजमी है की राजनीति में लोग यह सवाल उठाते हैं कि जब आप किसी राजनैतिक दल में बड़े पद पर हैं। आपके ही घर में कोई किसी अन्य राजनैतिक दल में है। तो सवाल उठाते हैं। लेकिन पवन गुप्ता तो खुद ही अपने छोटे बेटे अभिमन्यु को कांग्रेस पार्टी में शामिल कराने की कोशिश कर रहे हैं। इसको लेकर मेरी भी अभिमन्यु से बात हो चुकी है। पूर्व विधायक सोहेल ने कहा- 3 पार्टियों को चलाने वाले का विरोध जरूरी
सोहेल अख्तर बोले- तीन पार्टियों को चलाने वाले का विरोध जरूरी है। हमारा शहर अध्यक्ष आखिर ऐसा कैसे हो सकता है। अहमदाबाद में पूर्व लोकसभा उम्मीदवार ने राष्ट्रीय नेतृत्व के सामने जो कुछ भी कहा, उनके एक-एक शब्द सही हैं। उनकी एक-एक बात का मैं समर्थन करता हूं। पूर्व बार अध्यक्ष ने कहा- सिर्फ कानपुर की बात कहना शर्मनाक
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व बार अध्यक्ष नरेश त्रिपाठी ने कहा कि पवन गुप्ता जमीनी कांग्रेसी हैं। राष्ट्रीय मंच पर इतनी हल्की बात करना आलोक मिश्रा को शोभा नहीं देता है। पूरे देश के पार्टी नेताओं के सामने सिर्फ कानपुर की बात कहना शर्मनाक है। आने वाले दिनों में कांग्रेस को शहर में नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। पवन गुप्ता बोले- आलोक की शिकायत करूंगा
कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा- आलोक मिश्रा ने मुझ पर गलत आरोप लगाया है। जिस तरह से गुजरात में पार्टी अधिवेशन में इतने बड़े मंच पर उन्होंने इतनी हल्की बात की। इससे पार्टी और मेरी छवि को नुकसान पहुंचा है। मैं इसे लेकर पार्टी के बड़े नेताओं से आलोक मिश्रा की लिखित शिकायत करूंगा। उनकी अनुशासनहीनता पर कार्रवाई की मांग करूंगा। —————– ये जरूरी खबर भी पढ़ें… मोदी ने कमिश्नर से पूछा- गैंगरेप केस में क्या हुआ:वाराणसी एयरपोर्ट पर ही ली केस की जानकारी, कहा- दोषियों पर सख्त एक्शन हो पीएम नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह 10 बजकर 7 मिनट पर अपने 50वें दौरे पर वाराणसी पहुंचे। एयरपोर्ट पर उतरते ही पीएम ने पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल से छात्रा से गैंगरेप केस को लेकर सवाल-जवाब किए। उन्होंने कमिश्नर से वारदात की पूरी जानकारी ली। कहा- सभी दोषियों पर सख्त एक्शन हो। साथ ही, ऐसी घटना दोबारा न होने पाए। यह घटना 15 दिन पहले की है कमिश्नर ने पीएम मोदी को केस की पूरी स्टेटस रिपोर्ट बताई। उन्होंने कहा कि इस मामले में मुख्य आरोपी समेत 9 लोगों को जेल भेजा जा चुका है। तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी का कैफे सील कर दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर… ‘राहुल जी, सोनिया जी और खड़गे जी…मैं आपसे कहने आया हूं कि आप बीजेपी को हटाना चाहते हैं और कांग्रेस के अंदर जो बीजेपी के लोग हैं। उन्हें हटाना चाहते हैं। तो मैं पूछना चाहता हूं कि अगर कोई ऐसा शहर अध्यक्ष है, जिसका एक लड़का सपा में हो और दूसरा बीजेपी में हो। तो क्या वो शहर अध्यक्ष होने के लायक है? ये बातें गुजरात में आयोजित कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन में कानपुर से पार्टी के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी आलोक मिश्रा ने कहीं। उनके इस आरोप के बाद कानपुर के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता चर्चा में हैं। दैनिक भास्कर ने आलोक मिश्रा के इस बयान की सच्चाई जानी। क्या कांग्रेस जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता का एक बेटा सपा और दूसरा भाजपा में है? कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने क्या कहा? पढ़िए पूरी रिपोर्ट… कांग्रेस जिलाध्यक्ष की बात
आलोक ने मंच से झूठ कहा
पवन गुप्ता ने कहा- आलोक मिश्रा का बयान राजनैतिक हताशा और कुंठा के अलावा कुछ नहीं। मेरा कोई बेटा भाजपा में नहीं है। इतने बड़े मंच से आलोक मिश्रा को इतनी हल्की बात नहीं कहनी चाहिए। ये उनकी राजनैतिक सोच और कौशल है। मैं इस पर कुछ नहीं कह सकता। लेकिन निश्चित रूप से उन्होंने इतने बड़े मंच से झूठ कहा। पहली बात तो यह कि मेरा बड़ा बेटा सिद्धार्थ काशीवार समाजसेवी है। वह इसके अलावा मेरे साथ कांग्रेस पार्टी के लिए काम करता है। 4 साल से व्यापार प्रकोष्ठ का पदाधिकारी भी है। क्योंकि सिद्धार्थ वैश्य समाज का राष्ट्रीय अध्यक्ष भी है। इसलिए अलग-अलग राजनीतिक दलों के कार्यक्रमों में भी उसका आना-जाना होता है। राजनीतिक दल उसके पीछे भी लगे रहते हैं। क्योंकि वह वैश्य समाज का राष्ट्रीय अध्यक्ष है। लेकिन उसे बीजेपी की राजनीति करने वाला बताकर आलोक मिश्रा ने गलत आरोप लगाया है। मेरा दूसरा बेटा अभिमन्यु गुप्ता समाजवादी पार्टी का बड़ा नेता है। गोविंद नगर विधानसभा से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव भी लड़ चुका है। प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ में समाजवादी पार्टी का पदाधिकारी भी है। लेकिन पिछले 5-6 महीने से वह सपा की राजनीति में सक्रिय नहीं है। मैंने उससे बात की है। साथ ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष से भी खुद कह चुका हूं कि जल्दी अभिमन्यु को भी पार्टी में शामिल कराने की कोशिश करूंगा। इस बारे में अभिमन्यु और मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस के बीच भी बात हुई है। मेरे काम में दोनों बेटे मेरा साथ देते हैं। पिछले डेढ़ महीने से अभिमन्यु मेरे साथ काम कर रहा है। अभिमन्यु ने मुझसे कहा है कि आप जो आदेश करेंगे, वो होगा, लेकिन बच्चे बड़े हैं। यह उनका निर्णय होगा कि उन्हें क्या करना है। पार्टी में शामिल होने का फैसला अभिमन्यु खुद करेंगे। यह मैंने उन पर छोड़ रखा है। सोशल मीडिया पर अभिमन्यु सपा में एक्टिव
सोशल मीडिया में अभिमन्यु गुप्ता की कई तस्वीरें हैं। समाजवादी पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी होने के नाते उनकी सक्रियता काफी दिखाई देती है। वो सपा के कई कार्यक्रमों में शामिल होते हैं। समाजवादी पार्टी में अभिमन्यु की सक्रियता उनकी सपा मुखिया से नजदीकी को दर्शाता है। BJP प्रदेश मंत्री ने कहा- सिद्धार्थ कभी पार्टी सदस्य नहीं रहे
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश मंत्री अनस उस्मानी ने बताया- सिद्धार्थ काशीवार मेरे बहुत पुराने मित्र हैं। लेकिन वह भारतीय जनता पार्टी के कभी सदस्य नहीं रहे। क्योंकि मैं खुद प्रदेश स्तर का पदाधिकारी हूं। मेरी जानकारी में ऐसा कभी नहीं आया। क्योंकि सिद्धार्थ समाजसेवी हैं। इसलिए सभी दल के लोग उनके कार्यक्रम में आते-जाते हैं। सपा विधायक बोले- ऐसे बयान के लिए वो मंच ठीक नहीं
आर्यनगर विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक अमिताभ बाजपेई ने कहा- जिस मंच पर आलोक मिश्रा ने यह बयान दिया, वह जगह ठीक नहीं थी। अगर अपनी पार्टी की कोई बात रखनी थी, तो वह एक बंद लिफाफे में भी रख सकते थे। रही बात किसी के एक ही परिवार के लोगों का राजनीतिक दलों में अलग-अलग होना, कोई बड़ी बात नहीं है। ऐसा कई बार होता है, कि एक ही परिवार के अलग-अलग लोग अलग-अलग राजनैतिक दल में होते हैं। कौन समाजवादी पार्टी में सक्रिय है और कौन नहीं यह अपना एक अलग विषय है। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष बोले- लोग सवाल उठाते हैं
पवन गुप्ता से पहले कानपुर के जिला कांग्रेस अध्यक्ष रह चुके नौशाद आलम मंसूरी का कहना है कि लाजमी है की राजनीति में लोग यह सवाल उठाते हैं कि जब आप किसी राजनैतिक दल में बड़े पद पर हैं। आपके ही घर में कोई किसी अन्य राजनैतिक दल में है। तो सवाल उठाते हैं। लेकिन पवन गुप्ता तो खुद ही अपने छोटे बेटे अभिमन्यु को कांग्रेस पार्टी में शामिल कराने की कोशिश कर रहे हैं। इसको लेकर मेरी भी अभिमन्यु से बात हो चुकी है। पूर्व विधायक सोहेल ने कहा- 3 पार्टियों को चलाने वाले का विरोध जरूरी
सोहेल अख्तर बोले- तीन पार्टियों को चलाने वाले का विरोध जरूरी है। हमारा शहर अध्यक्ष आखिर ऐसा कैसे हो सकता है। अहमदाबाद में पूर्व लोकसभा उम्मीदवार ने राष्ट्रीय नेतृत्व के सामने जो कुछ भी कहा, उनके एक-एक शब्द सही हैं। उनकी एक-एक बात का मैं समर्थन करता हूं। पूर्व बार अध्यक्ष ने कहा- सिर्फ कानपुर की बात कहना शर्मनाक
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व बार अध्यक्ष नरेश त्रिपाठी ने कहा कि पवन गुप्ता जमीनी कांग्रेसी हैं। राष्ट्रीय मंच पर इतनी हल्की बात करना आलोक मिश्रा को शोभा नहीं देता है। पूरे देश के पार्टी नेताओं के सामने सिर्फ कानपुर की बात कहना शर्मनाक है। आने वाले दिनों में कांग्रेस को शहर में नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। पवन गुप्ता बोले- आलोक की शिकायत करूंगा
कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा- आलोक मिश्रा ने मुझ पर गलत आरोप लगाया है। जिस तरह से गुजरात में पार्टी अधिवेशन में इतने बड़े मंच पर उन्होंने इतनी हल्की बात की। इससे पार्टी और मेरी छवि को नुकसान पहुंचा है। मैं इसे लेकर पार्टी के बड़े नेताओं से आलोक मिश्रा की लिखित शिकायत करूंगा। उनकी अनुशासनहीनता पर कार्रवाई की मांग करूंगा। —————– ये जरूरी खबर भी पढ़ें… मोदी ने कमिश्नर से पूछा- गैंगरेप केस में क्या हुआ:वाराणसी एयरपोर्ट पर ही ली केस की जानकारी, कहा- दोषियों पर सख्त एक्शन हो पीएम नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह 10 बजकर 7 मिनट पर अपने 50वें दौरे पर वाराणसी पहुंचे। एयरपोर्ट पर उतरते ही पीएम ने पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल से छात्रा से गैंगरेप केस को लेकर सवाल-जवाब किए। उन्होंने कमिश्नर से वारदात की पूरी जानकारी ली। कहा- सभी दोषियों पर सख्त एक्शन हो। साथ ही, ऐसी घटना दोबारा न होने पाए। यह घटना 15 दिन पहले की है कमिश्नर ने पीएम मोदी को केस की पूरी स्टेटस रिपोर्ट बताई। उन्होंने कहा कि इस मामले में मुख्य आरोपी समेत 9 लोगों को जेल भेजा जा चुका है। तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी का कैफे सील कर दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर…   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर