जींद में कैश और गहने लेकर दुल्हन फरार:25 दिन पहले हुई थी शादी; घर में सोता रहा परिवार, नहीं लगी भनक

जींद में कैश और गहने लेकर दुल्हन फरार:25 दिन पहले हुई थी शादी; घर में सोता रहा परिवार, नहीं लगी भनक

हरियाणा के जींद में नई नवेली दुल्हन घर से नकदी, गहने लेकर रात को भाग गई। परिवार के सदस्य घर में सोते रहे और भनक भी नहीं लगी। युवक की 25 दिन पहले ही शादी हुई थी। पुलिस अब लूटेरी दुल्हन को तलाश कर रही है। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में मोहम्मद खेड़ा के एक व्यक्ति ने बताया कि 25 दिन पहले उसकी शादी हिसार जिले के हांसी की अंबेडकर कॉलोनी में निवासी युवती के साथ हुई थी। 10 अप्रैल की रात को 11 बजे के करीब वह और परिवार के सदस्य खाना खाने के बाद सो गए। सुबह 5 बजे खुली आंख तो सब खत्म पीड़ित ने कहा कि सुबह पांच बजे उसकी आंख खुली तो उसकी पत्नी उसे नहीं मिली। घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी खुली पड़ी थी। उसका मोबाइल टूटा हुआ था। अलमारी से 50 हजार रुपए कैश, सोने के दो बाले, सोने के दो ओम, दो मंगलसूत्र, चांदी की पैरों की दो जोड़ी चुटकी, चांदी की दो अंगूठी, दो हथफूल, चांदी की एक चेन समेत दूसरे गहने भी गायब मिले। घर में चोरी और पत्नी गायब होने पर उसके हाथ-पैर फूल गए। उसने आसपास, रिश्तेदारियों में पता किया लेकिन उसकी पत्नी का कहीं कुछ पता नहीं चल पाया है। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जींद जिले में पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें शादी के 15 से 20 दिन बाद ही दुल्हन घर से कैश, ज्वेलरी लेकर भाग गई थी। हरियाणा के जींद में नई नवेली दुल्हन घर से नकदी, गहने लेकर रात को भाग गई। परिवार के सदस्य घर में सोते रहे और भनक भी नहीं लगी। युवक की 25 दिन पहले ही शादी हुई थी। पुलिस अब लूटेरी दुल्हन को तलाश कर रही है। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में मोहम्मद खेड़ा के एक व्यक्ति ने बताया कि 25 दिन पहले उसकी शादी हिसार जिले के हांसी की अंबेडकर कॉलोनी में निवासी युवती के साथ हुई थी। 10 अप्रैल की रात को 11 बजे के करीब वह और परिवार के सदस्य खाना खाने के बाद सो गए। सुबह 5 बजे खुली आंख तो सब खत्म पीड़ित ने कहा कि सुबह पांच बजे उसकी आंख खुली तो उसकी पत्नी उसे नहीं मिली। घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी खुली पड़ी थी। उसका मोबाइल टूटा हुआ था। अलमारी से 50 हजार रुपए कैश, सोने के दो बाले, सोने के दो ओम, दो मंगलसूत्र, चांदी की पैरों की दो जोड़ी चुटकी, चांदी की दो अंगूठी, दो हथफूल, चांदी की एक चेन समेत दूसरे गहने भी गायब मिले। घर में चोरी और पत्नी गायब होने पर उसके हाथ-पैर फूल गए। उसने आसपास, रिश्तेदारियों में पता किया लेकिन उसकी पत्नी का कहीं कुछ पता नहीं चल पाया है। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जींद जिले में पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें शादी के 15 से 20 दिन बाद ही दुल्हन घर से कैश, ज्वेलरी लेकर भाग गई थी।   हरियाणा | दैनिक भास्कर