लुधियाना में AAP विधायक की आतंकी पन्नू को चेतावनी:कुलवंत बोले- अंबेडकर को नमन करने बंदूक लेकर आया हूं; जो निरादर करने आएगा- स्ट्रेचर पर जाएगा

लुधियाना में AAP विधायक की आतंकी पन्नू को चेतावनी:कुलवंत बोले- अंबेडकर को नमन करने बंदूक लेकर आया हूं; जो निरादर करने आएगा- स्ट्रेचर पर जाएगा

लुधियाना में विधानसभा उप-चुनाव को लेकर नेताओं ने मुद्दे भुनाने शुरू कर दिए हैं। आतंकी पन्नू की बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाने को लेकर दी गई धमकी के बीच हलका आत्मनगर से आम आदमी पार्टी (AAP ) के MLA का वीडियो सामने आया है। इसमें MLA कुलवंत सिंह सिद्धू कह रहे हैं कि मैं डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के आगे नतमस्तक होने के लिए बंदूक लेकर आया हूं। बाबा साहेब का निरादर करने की धमकी देने वाले अगर यहां तक चलकर आएंगे तो स्ट्रेचर पर ही जाएंगे। शरारती तत्व माहौल कर रहे खराब
कुलवंत सिद्धू ने कहा कि आज बाबा साहेब भीमराव को नमन किया है। उनके दिखाए रास्ते पर चलने के लिए सभी को प्रेरित कर रहे हैं। कुछ शरारती लोग हैं जो माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। इन्हीं लोगों में से एक आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू भी है। पंजाबियों की छाती में बहुत जान है
उन्होंने कहा कि, वह आज पन्नू को चेतावनी देते हैं कि पंजाबियों की छाती में बहुत जान है। अपने मन में किसी तरह का वहम ना पाले। कुलवंत ने कहा कि मैं बाबा अंबेडकर का बेटा हूं। मैं आज इसीलिए बंदूक लेकर यहां आया हूं कि जिन शरारती लोगों ने धमकी दी है कि बाबा साहेब की प्रतिमा का निरादर करेंगे, वे आ जाएं। बाबा साहेब का आदर करने वाले सभी उनकी प्रतिमा की रक्षा के लिए पहरा दे रहे हैं। विदेश में बैठकर पंजाब का माहौल खराब कर रहा पन्नू : अविनाश राय भाजपा के सीनियर नेता और लुधियाना उप चुनाव के इंचार्ज अविनाश राय खन्ना ने कहा कि, विदेश में बैठकर आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहा है। वहीं आज पता चला है कि आम आदमी पार्टी के विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू बंदूक लेकर बाबा साहब अंबेडकर जी की प्रतिमा के पास उनकी रक्षा करने की बात कह रहे हैं। इससे यह साबित होता है कि आम आदमी पार्टी के विधायकों को पंजाब पुलिस पर भरोसा नहीं है। खन्ना ने कहा कि हथियार को अपनी रक्षा के लिए हम रख सकते हैं लेकिन उसे लहराना सरासर अपराध है। लुधियाना में विधानसभा उप-चुनाव को लेकर नेताओं ने मुद्दे भुनाने शुरू कर दिए हैं। आतंकी पन्नू की बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाने को लेकर दी गई धमकी के बीच हलका आत्मनगर से आम आदमी पार्टी (AAP ) के MLA का वीडियो सामने आया है। इसमें MLA कुलवंत सिंह सिद्धू कह रहे हैं कि मैं डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के आगे नतमस्तक होने के लिए बंदूक लेकर आया हूं। बाबा साहेब का निरादर करने की धमकी देने वाले अगर यहां तक चलकर आएंगे तो स्ट्रेचर पर ही जाएंगे। शरारती तत्व माहौल कर रहे खराब
कुलवंत सिद्धू ने कहा कि आज बाबा साहेब भीमराव को नमन किया है। उनके दिखाए रास्ते पर चलने के लिए सभी को प्रेरित कर रहे हैं। कुछ शरारती लोग हैं जो माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। इन्हीं लोगों में से एक आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू भी है। पंजाबियों की छाती में बहुत जान है
उन्होंने कहा कि, वह आज पन्नू को चेतावनी देते हैं कि पंजाबियों की छाती में बहुत जान है। अपने मन में किसी तरह का वहम ना पाले। कुलवंत ने कहा कि मैं बाबा अंबेडकर का बेटा हूं। मैं आज इसीलिए बंदूक लेकर यहां आया हूं कि जिन शरारती लोगों ने धमकी दी है कि बाबा साहेब की प्रतिमा का निरादर करेंगे, वे आ जाएं। बाबा साहेब का आदर करने वाले सभी उनकी प्रतिमा की रक्षा के लिए पहरा दे रहे हैं। विदेश में बैठकर पंजाब का माहौल खराब कर रहा पन्नू : अविनाश राय भाजपा के सीनियर नेता और लुधियाना उप चुनाव के इंचार्ज अविनाश राय खन्ना ने कहा कि, विदेश में बैठकर आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहा है। वहीं आज पता चला है कि आम आदमी पार्टी के विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू बंदूक लेकर बाबा साहब अंबेडकर जी की प्रतिमा के पास उनकी रक्षा करने की बात कह रहे हैं। इससे यह साबित होता है कि आम आदमी पार्टी के विधायकों को पंजाब पुलिस पर भरोसा नहीं है। खन्ना ने कहा कि हथियार को अपनी रक्षा के लिए हम रख सकते हैं लेकिन उसे लहराना सरासर अपराध है।   पंजाब | दैनिक भास्कर