हरियाणा का राष्ट्रीय थ्री ए साइड वॉलीबॉल में शानदार प्रदर्शन:छत्तीसगढ़ को हराकर जीता कांस्य, 8-8 टीमों ने लिया हिस्सा

हरियाणा का राष्ट्रीय थ्री ए साइड वॉलीबॉल में शानदार प्रदर्शन:छत्तीसगढ़ को हराकर जीता कांस्य, 8-8 टीमों ने लिया हिस्सा

तेलंगाना के पीजेआर स्टेडियम लिंगम पल्ली में थ्री ए साइड वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा राष्ट्रीय चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता 11 से 13 अप्रैल तक आयोजित की गई। जिसमें हरियाणा की टीम ने अपना शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का नाम रोशन किया। वहीं हरियाणा की टीम में रोहतक जिले के महम क्षेत्र के गांव फरमाणा की तीन महिला खिलाड़ी शामिल रही। गांव फरमाणा की तीन खिलाड़ी शामिल वहीं चैंपियनशिप में महिला और पुरुष वर्ग में आठ-आठ टीमों ने हिस्सा लिया। महिला वर्ग में महाराष्ट्र ने स्वर्ण पदक जीता। तेलंगाना को रजत पदक मिला। हरियाणा ने छत्तीसगढ़ को हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया। हरियाणा की टीम में फरमाणा गांव की तीन खिलाड़ी मुस्कान, भावना और रिशु शामिल थी। ग्रामीणों ने लड्डू बांटकर मनाई खुशी कोच रामनिवास के अनुसार इन बेटियों की सफलता से गांव में जश्न का माहौल है। ग्रामीणों ने लड्डू बांटकर खुशी मनाई। फरमाणा की युवा खिलाड़ी सरकारी स्कूल के मैदान में प्रतिदिन सुबह-शाम कड़ी मेहनत कर रही हैं। उनकी यह मेहनत अब सफलता में बदल रही है। तेलंगाना के पीजेआर स्टेडियम लिंगम पल्ली में थ्री ए साइड वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा राष्ट्रीय चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता 11 से 13 अप्रैल तक आयोजित की गई। जिसमें हरियाणा की टीम ने अपना शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का नाम रोशन किया। वहीं हरियाणा की टीम में रोहतक जिले के महम क्षेत्र के गांव फरमाणा की तीन महिला खिलाड़ी शामिल रही। गांव फरमाणा की तीन खिलाड़ी शामिल वहीं चैंपियनशिप में महिला और पुरुष वर्ग में आठ-आठ टीमों ने हिस्सा लिया। महिला वर्ग में महाराष्ट्र ने स्वर्ण पदक जीता। तेलंगाना को रजत पदक मिला। हरियाणा ने छत्तीसगढ़ को हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया। हरियाणा की टीम में फरमाणा गांव की तीन खिलाड़ी मुस्कान, भावना और रिशु शामिल थी। ग्रामीणों ने लड्डू बांटकर मनाई खुशी कोच रामनिवास के अनुसार इन बेटियों की सफलता से गांव में जश्न का माहौल है। ग्रामीणों ने लड्डू बांटकर खुशी मनाई। फरमाणा की युवा खिलाड़ी सरकारी स्कूल के मैदान में प्रतिदिन सुबह-शाम कड़ी मेहनत कर रही हैं। उनकी यह मेहनत अब सफलता में बदल रही है।   हरियाणा | दैनिक भास्कर