हर्षा की पदयात्रा में बुजुर्ग महिला का डांस:अलीगढ़ में रिछारिया बोलीं- यात्रा में दिक्कतें आईं, लेकिन पीछे नहीं हटूंगी

हर्षा की पदयात्रा में बुजुर्ग महिला का डांस:अलीगढ़ में रिछारिया बोलीं- यात्रा में दिक्कतें आईं, लेकिन पीछे नहीं हटूंगी

हर्षा रिछारिया ने आज दूसरे दिन अलीगढ़ के साथिनी गांव से पदयात्रा शुरू की। पहले दिन वृंदावन से 40 किमी की दूरी तय कर वह साथिनी पहुंचीं। यहां खाटू श्याम मंदिर में रात रुकीं। मंगलवार सुबह खाटू श्याम का आशीर्वाद लिया। मोहकमपुर गांव में पदयात्रा पहुंची तो जय श्रीराम के जयकारे गूंज उठे। बुजुर्ग महिलाओं ने हर्षा को दुलारा, उन्हें आशीर्वाद दिया। जयकारे लगे तो 80 साल की महिला सर्वती झूम उठीं। हर्षा ने भास्कर से बातचीत में कहा- गांव के लोग बहुत अच्छे हैं। अच्छा खाना खिलाया। 40 किमी की पदयात्रा में थोड़ी दिक्कत तो हुई। धूप भी तेज हैं। कठिनाइयां हर चीज में आती हैं। संकल्प लिया है तो उसे पूरा करके ही दम लेंगे। युवाओं को सनातन के प्रति जागरूक करना है। हर्षा की पदयात्रा 20 अप्रैल को संभल पहुंचेगी। 21 अप्रैल को यात्रा का समापन कार्यक्रम होगा। हर्षा की पदयात्रा की पल-पल की अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए… हर्षा रिछारिया ने आज दूसरे दिन अलीगढ़ के साथिनी गांव से पदयात्रा शुरू की। पहले दिन वृंदावन से 40 किमी की दूरी तय कर वह साथिनी पहुंचीं। यहां खाटू श्याम मंदिर में रात रुकीं। मंगलवार सुबह खाटू श्याम का आशीर्वाद लिया। मोहकमपुर गांव में पदयात्रा पहुंची तो जय श्रीराम के जयकारे गूंज उठे। बुजुर्ग महिलाओं ने हर्षा को दुलारा, उन्हें आशीर्वाद दिया। जयकारे लगे तो 80 साल की महिला सर्वती झूम उठीं। हर्षा ने भास्कर से बातचीत में कहा- गांव के लोग बहुत अच्छे हैं। अच्छा खाना खिलाया। 40 किमी की पदयात्रा में थोड़ी दिक्कत तो हुई। धूप भी तेज हैं। कठिनाइयां हर चीज में आती हैं। संकल्प लिया है तो उसे पूरा करके ही दम लेंगे। युवाओं को सनातन के प्रति जागरूक करना है। हर्षा की पदयात्रा 20 अप्रैल को संभल पहुंचेगी। 21 अप्रैल को यात्रा का समापन कार्यक्रम होगा। हर्षा की पदयात्रा की पल-पल की अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर