पंजाब सरकार ने तय किया है कि ट्रांसपोर्ट विभाग में 25 अप्रैल तक सारी पेंडिंग अर्जियों का निपटारा किया जाएगा। इसके बाद जिस सर्विस के लिए जो समय तय किया गया है, उसी समय सीमा में उसे पूरा किया जाएगा। जो ऑफिसर तय समय में काम नहीं करेगा, उसकी जवाबदेही तय होगी। इसकी देखरेख उच्च अधिकारी और ट्रांसपोर्ट कमिश्नर करेंगे। वहीं, ट्रांसपोर्ट से जुड़ी सारी सेवाएं आपको घर पर मिलेंगी। इसके लिए 1076 फोन पर कॉल करनी होगी। वहीं, जहां सेवा केंद्र चल रहे हैं, वहां से भी यह काम करवाया जा सकता है। इसके अलावा सरकार जल्दी ही वॉट्सऐप चैटबोट सर्विस भी शुरू करने जा रही है। यह दावा पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने किया। वह चंडीगढ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। रिव्यू मीटिंग में खुली विभाग की पोल ट्रासंपोर्ट विभाग की आज एक हाई लेवल मीटिंग हुई थी। इसमें कई चौकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। फाइनेंस मिनिस्टर ने बताया कि राज्य में प्रत्येक सर्विस के लिए दिन तय किए गए हैं। लेकिन पता चला है कि उसके मुताबिक काम नहीं हाे रहा है। लाइसेंस बनाने की समय अवधि सात दिन है। लेकिन पता चला है क यहां पर सात हजार 722 एप्लीकेशन पेंडिंग हैं। इसी तरह लाइसेंस रिन्यू की 7084, व्हीकल के अन्य जुड़े कामों की 1634, चेंज ऑफ एड्रेस 2851 पेंडिंग एप्लीकेशन मिली है। मीटिंग में ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर भी मौजूद रहे। चीमा ने कहा कि हमारी कोशिश है कि लोगों को भी तरह की मुश्किल न उठानी पड़े। विजिलेंस रेड के बाद 16 FIR दर्ज की पंजाब सरकार इन दिनों ट्रांसपोर्ट विभाग की वर्किंग को लेकर एक्शन मोड है। सात अप्रैल को विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने पूरे पंजाब में चेकिंग की थी। इसके बाद पूरे राज्य में रिश्वतखोरी और अन्य खामियों में शामिल 24 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया था। इस दौरान कुल 16 FIR दर्ज की गईं और अधिकारियों ने एजेंटों से 40 हजार 900 रुपए नकद बरामद किए। इस डिपार्टमेंट को सुधारने के पीछे कोशिश लोगों से सीधे जुड़ने की है। दूसरा वाहन सभी खरीदते है, जिससे सरकार को आमदन भी होती है। पंजाब सरकार ने तय किया है कि ट्रांसपोर्ट विभाग में 25 अप्रैल तक सारी पेंडिंग अर्जियों का निपटारा किया जाएगा। इसके बाद जिस सर्विस के लिए जो समय तय किया गया है, उसी समय सीमा में उसे पूरा किया जाएगा। जो ऑफिसर तय समय में काम नहीं करेगा, उसकी जवाबदेही तय होगी। इसकी देखरेख उच्च अधिकारी और ट्रांसपोर्ट कमिश्नर करेंगे। वहीं, ट्रांसपोर्ट से जुड़ी सारी सेवाएं आपको घर पर मिलेंगी। इसके लिए 1076 फोन पर कॉल करनी होगी। वहीं, जहां सेवा केंद्र चल रहे हैं, वहां से भी यह काम करवाया जा सकता है। इसके अलावा सरकार जल्दी ही वॉट्सऐप चैटबोट सर्विस भी शुरू करने जा रही है। यह दावा पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने किया। वह चंडीगढ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। रिव्यू मीटिंग में खुली विभाग की पोल ट्रासंपोर्ट विभाग की आज एक हाई लेवल मीटिंग हुई थी। इसमें कई चौकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। फाइनेंस मिनिस्टर ने बताया कि राज्य में प्रत्येक सर्विस के लिए दिन तय किए गए हैं। लेकिन पता चला है कि उसके मुताबिक काम नहीं हाे रहा है। लाइसेंस बनाने की समय अवधि सात दिन है। लेकिन पता चला है क यहां पर सात हजार 722 एप्लीकेशन पेंडिंग हैं। इसी तरह लाइसेंस रिन्यू की 7084, व्हीकल के अन्य जुड़े कामों की 1634, चेंज ऑफ एड्रेस 2851 पेंडिंग एप्लीकेशन मिली है। मीटिंग में ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर भी मौजूद रहे। चीमा ने कहा कि हमारी कोशिश है कि लोगों को भी तरह की मुश्किल न उठानी पड़े। विजिलेंस रेड के बाद 16 FIR दर्ज की पंजाब सरकार इन दिनों ट्रांसपोर्ट विभाग की वर्किंग को लेकर एक्शन मोड है। सात अप्रैल को विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने पूरे पंजाब में चेकिंग की थी। इसके बाद पूरे राज्य में रिश्वतखोरी और अन्य खामियों में शामिल 24 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया था। इस दौरान कुल 16 FIR दर्ज की गईं और अधिकारियों ने एजेंटों से 40 हजार 900 रुपए नकद बरामद किए। इस डिपार्टमेंट को सुधारने के पीछे कोशिश लोगों से सीधे जुड़ने की है। दूसरा वाहन सभी खरीदते है, जिससे सरकार को आमदन भी होती है। पंजाब | दैनिक भास्कर
