प्रयागराज में एनसीसी कैडेट की यमुना में डूबकर मौत हो गई। वह अपने कोच के साथ तैराकी सीख रहा रहा था। तभी गहरे पानी में जाने से वह डूबने लगा। जबतक छात्रों ने शोर मचाकर कोच को बुलाया वह डूब गया। फिर गोताखोरों को बुलाकर उसको निकाला गया। अस्पताल ले जाने पर डाक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। देखिए तीन तस्वीरें बीएसकी बायो के साथ एनसीसी कर रहा था छात्र प्रयागराज के झूंसी ब्रह्मपुरी कॉलोनी निवासी निरंजन यादव का मेरठ में एसएचओ हैं। उनका बेटा अमन यादव 20 तीन बहनों में एकलौता भाई था। अमन ईविंग क्रिश्चियन कॉलेज में बीएससी बायो का छात्र था। साथ में वह एनएनसी भी कर रहा था। कालेज में राकेश कुमार तैराकी के कोच हैं। उनसे अमन तैराकी का प्रशिक्षण भी ले रहा है। यमुना के गऊघाट में ले रहा था तैराकी का प्रशिक्षण बुधवार को भी अमन कई सारे बच्चों और कोच राकेश कुमार के साथ यमुना नदी में तैराकी सीखने के लिए गया था। गऊघाट स्थित यमुना नदी में तैराकी सीख रहा था। इसी दौरान वह अचानक पानी की गहराई में चला गया। अन्य छात्रों ने शोर मचाया लेकिन तब तक वह डूब गया। और गोताखोरों की मदद से अमन को बाहर निकाला गया। उसे तुरंत स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुट्ठीगंज थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। छात्रों ने लगाया कोच पर लापरवाही का आरोप छात्रों ने कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। छात्रों का आरोप है कि कोच उन लोगों से तैराकी सिखाने के लिए 1600 रूपए अतिरिक्त फीस लेते हैं जबकि एनसीसी छात्रों को उसी में फ्री में तैराकी सीखने का प्रावधान है। ————————— यह खबर भी पढ़िए लखनऊ में कांग्रेसियों ने बैरिकेडिंग तोड़ी, अमेठी में पुलिस से हाथापाई, वाराणसी में ADM से नोकझोंक; अखिलेश बोले-ED को खत्म कर देना चाहिए नेशनल हेराल्ड केस में राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ ED के चार्जशीट दाखिल करने के विरोध में यूपी में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए हैं। वाराणसी में कलेक्ट्रेट कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ता घुस गए और धरने पर बैठ गए। सूचना मिलने पर ADM सिटी आलोक सिंह मौके पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं को हटाने की कोशिश की गई, जिस पर कांग्रेसियों की ADM से नोकझोंक हो गई। पूरी खबर पढ़िए प्रयागराज में एनसीसी कैडेट की यमुना में डूबकर मौत हो गई। वह अपने कोच के साथ तैराकी सीख रहा रहा था। तभी गहरे पानी में जाने से वह डूबने लगा। जबतक छात्रों ने शोर मचाकर कोच को बुलाया वह डूब गया। फिर गोताखोरों को बुलाकर उसको निकाला गया। अस्पताल ले जाने पर डाक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। देखिए तीन तस्वीरें बीएसकी बायो के साथ एनसीसी कर रहा था छात्र प्रयागराज के झूंसी ब्रह्मपुरी कॉलोनी निवासी निरंजन यादव का मेरठ में एसएचओ हैं। उनका बेटा अमन यादव 20 तीन बहनों में एकलौता भाई था। अमन ईविंग क्रिश्चियन कॉलेज में बीएससी बायो का छात्र था। साथ में वह एनएनसी भी कर रहा था। कालेज में राकेश कुमार तैराकी के कोच हैं। उनसे अमन तैराकी का प्रशिक्षण भी ले रहा है। यमुना के गऊघाट में ले रहा था तैराकी का प्रशिक्षण बुधवार को भी अमन कई सारे बच्चों और कोच राकेश कुमार के साथ यमुना नदी में तैराकी सीखने के लिए गया था। गऊघाट स्थित यमुना नदी में तैराकी सीख रहा था। इसी दौरान वह अचानक पानी की गहराई में चला गया। अन्य छात्रों ने शोर मचाया लेकिन तब तक वह डूब गया। और गोताखोरों की मदद से अमन को बाहर निकाला गया। उसे तुरंत स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुट्ठीगंज थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। छात्रों ने लगाया कोच पर लापरवाही का आरोप छात्रों ने कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। छात्रों का आरोप है कि कोच उन लोगों से तैराकी सिखाने के लिए 1600 रूपए अतिरिक्त फीस लेते हैं जबकि एनसीसी छात्रों को उसी में फ्री में तैराकी सीखने का प्रावधान है। ————————— यह खबर भी पढ़िए लखनऊ में कांग्रेसियों ने बैरिकेडिंग तोड़ी, अमेठी में पुलिस से हाथापाई, वाराणसी में ADM से नोकझोंक; अखिलेश बोले-ED को खत्म कर देना चाहिए नेशनल हेराल्ड केस में राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ ED के चार्जशीट दाखिल करने के विरोध में यूपी में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए हैं। वाराणसी में कलेक्ट्रेट कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ता घुस गए और धरने पर बैठ गए। सूचना मिलने पर ADM सिटी आलोक सिंह मौके पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं को हटाने की कोशिश की गई, जिस पर कांग्रेसियों की ADM से नोकझोंक हो गई। पूरी खबर पढ़िए उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
एनसीसी कैडेट की यमुना में डूबकर मौत:बिना लाइफ जैकेट के तैराकी प्रशिक्षण के दौरान हुआ हादसा, पिता मेरठ में हैं एसएचओ
