फतेहाबाद में एकेडमी संचालक पर FIR:फर्जी प्रमाण पत्र तैयार करवा विदेश भेजा; इनमें कई आपराधिक पृष्ठभूमि के, खंगाला रिकॉर्ड

फतेहाबाद में एकेडमी संचालक पर FIR:फर्जी प्रमाण पत्र तैयार करवा विदेश भेजा; इनमें कई आपराधिक पृष्ठभूमि के, खंगाला रिकॉर्ड

फतेहाबाद जिले में एक एकेडमी संचालक के खिलाफ आपराधिक किस्म के लोगों के फर्जी शिक्षा प्रमाण पत्र तैयार करवा कर विदेश भिजवाने के आरोप लगे हैं। पुलिस ने रतिया क्षेत्र के गांव चिम्मो निवासी एकेडमी संचालक पर भारतीय न्याय संहिता की छह धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी से फर्जी कागजातों के बारे में पूछताछ भी की गई है। रतिया में चलाता है एकेडमी पुलिस को दी शिकायत में एएसआई अमर सिंह ने बताया कि वह ईएचसी लक्ष्मण दास, सिपाही विकास व ड्राइवर बलवंत के साथ गश्त पर था। इसी दौरान सूचना मिली कि गांव चिम्मो निवासी महेंद्र सिंह उर्फ मनेंद्र सिंह रतिया बस अड्डा के पीछे वाली गली में ग्लोबल एकेडमी पीटीई के नाम से एकेडमी चलाता है और बच्चों को विदेश भेजने का काम करता है। इसके साथ-साथ आपराधिक किस्म के लोगों के भी फर्जी शिक्षा प्रमाण-पत्र तैयार करके विदेश भिजवाता है। जिससे हमारे देश की प्रभुता व अखंडता को भी खतरा है। रत्ताखेड़ा के युवक के फर्जी प्रमाण पत्र बनवाए आरोप है कि गांव रत्ताखेड़ा निवासी शोभित भी विदेश भागना चाहता है। महेंद्र सिंह उर्फ मनेंद्र सिंह शोभित के फर्जी शिक्षा प्रमाण-पत्र तैयार करवा कर उसको विदेश भागने में सहयोग कर रहा है। सूचना पाकर वे उक्त एकेडमी पर पहुंचे तो वहां ताला लगा हुआ मिला। फिर महेंद्र सिंह उर्फ मनेंद्र के घर पर रेड की तो वह वहां हाजिर मिला। जिस पर उसको साथ लेकर महेंद्र सिंह उर्फ मनेंद्र के साथ ग्लोबल एकेडमी पहुंचकर फर्जी तैयार किए गए कागजातों के बारे में पता किया और पूछताछ की। हालांकि, इस दौरान महेंद्र सिंह उर्फ मनेंद्र कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका और सच्चाई को छुपाने का प्रयास कर रहा था। इन धाराओं के तहत केस दर्ज पुलिस को प्रथम दृष्टया भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 336(3), 338, 340(2),152, 61(2) के तहत अपराध होना पाया गया है। इसके बाद महेंद्र सिंह उर्फ मनेंद्र पर इन धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया। फिलहाल पुलिस की आगामी जांच जारी है। फतेहाबाद जिले में एक एकेडमी संचालक के खिलाफ आपराधिक किस्म के लोगों के फर्जी शिक्षा प्रमाण पत्र तैयार करवा कर विदेश भिजवाने के आरोप लगे हैं। पुलिस ने रतिया क्षेत्र के गांव चिम्मो निवासी एकेडमी संचालक पर भारतीय न्याय संहिता की छह धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी से फर्जी कागजातों के बारे में पूछताछ भी की गई है। रतिया में चलाता है एकेडमी पुलिस को दी शिकायत में एएसआई अमर सिंह ने बताया कि वह ईएचसी लक्ष्मण दास, सिपाही विकास व ड्राइवर बलवंत के साथ गश्त पर था। इसी दौरान सूचना मिली कि गांव चिम्मो निवासी महेंद्र सिंह उर्फ मनेंद्र सिंह रतिया बस अड्डा के पीछे वाली गली में ग्लोबल एकेडमी पीटीई के नाम से एकेडमी चलाता है और बच्चों को विदेश भेजने का काम करता है। इसके साथ-साथ आपराधिक किस्म के लोगों के भी फर्जी शिक्षा प्रमाण-पत्र तैयार करके विदेश भिजवाता है। जिससे हमारे देश की प्रभुता व अखंडता को भी खतरा है। रत्ताखेड़ा के युवक के फर्जी प्रमाण पत्र बनवाए आरोप है कि गांव रत्ताखेड़ा निवासी शोभित भी विदेश भागना चाहता है। महेंद्र सिंह उर्फ मनेंद्र सिंह शोभित के फर्जी शिक्षा प्रमाण-पत्र तैयार करवा कर उसको विदेश भागने में सहयोग कर रहा है। सूचना पाकर वे उक्त एकेडमी पर पहुंचे तो वहां ताला लगा हुआ मिला। फिर महेंद्र सिंह उर्फ मनेंद्र के घर पर रेड की तो वह वहां हाजिर मिला। जिस पर उसको साथ लेकर महेंद्र सिंह उर्फ मनेंद्र के साथ ग्लोबल एकेडमी पहुंचकर फर्जी तैयार किए गए कागजातों के बारे में पता किया और पूछताछ की। हालांकि, इस दौरान महेंद्र सिंह उर्फ मनेंद्र कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका और सच्चाई को छुपाने का प्रयास कर रहा था। इन धाराओं के तहत केस दर्ज पुलिस को प्रथम दृष्टया भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 336(3), 338, 340(2),152, 61(2) के तहत अपराध होना पाया गया है। इसके बाद महेंद्र सिंह उर्फ मनेंद्र पर इन धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया। फिलहाल पुलिस की आगामी जांच जारी है।   हरियाणा | दैनिक भास्कर