हिसार में युवक की हत्या:3 बार चाकू मार सिर में गोली मारी, एक घायल, पुरानी रंजिश के चलते हुई वारदात

हिसार में युवक की हत्या:3 बार चाकू मार सिर में गोली मारी, एक घायल, पुरानी रंजिश के चलते हुई वारदात

हिसार के पुरानी सब्जी मंडी पुल के पास देर रात एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मेहता नगर निवासी 18 वर्षीय आकाश उर्फ बच्ची के रूप में हुई है। हमलावरों ने आकाश पर 2 से 3 बार चाकू से वार किया। इसके बाद उसके सिर में गोली मार दी। इस घटना में इंदिरा कॉलोनी निवासी रमन भी घायल हुआ है। उसके पैर में गोली लगी है। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच में झगड़ा हुआ था, घटना के दौरान अन्य युवक भी मौके पर मौजूद थे मृतक आकाश मूल रूप से बिहार का रहने वाला था। वह अपनी मां शीला देवी के साथ मेहता नगर में किराए के मकान में रहता था। उसकी मां साफ-सफाई का काम करती हैं। आकाश के पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। पुलिस ने कहा- रंजिश में हुई हत्या पुलिस के अनुसार, मृतक और हमलावरों के बीच पुरानी रंजिश थी। इस मामले में कोर्ट में केस भी चल रहा था। घटना रात करीब 1:30 बजे की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल भेज दिया है। मृतक की मां के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मां ने बताया-बेटे का रमन के साथ था झगड़ा मृतक के मा शीला देवी ने बताया कि बुधवार की रात को बेटा आकाश अपने दोस्त के साथ बाइक पर घर से निकला था। बेटे आकाश का डबल फाटक के पास इंदिरा नगर का रहने वाला रमन के साथ झगड़ा चल रहा था। रमन व उसके साथी आकाश के साथ रंजिश रखते थे। देर रात तक आकाश घर नहीं आया, आज सुबह 4:00 सूचना मिली कि आकाश का शव सब्जी मंडी के पुल के पास पड़ा हुआ है। फिलहाल पुलिस ने मृतक की मां के बयान दर्ज कर लिए हैं। हिसार के पुरानी सब्जी मंडी पुल के पास देर रात एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मेहता नगर निवासी 18 वर्षीय आकाश उर्फ बच्ची के रूप में हुई है। हमलावरों ने आकाश पर 2 से 3 बार चाकू से वार किया। इसके बाद उसके सिर में गोली मार दी। इस घटना में इंदिरा कॉलोनी निवासी रमन भी घायल हुआ है। उसके पैर में गोली लगी है। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच में झगड़ा हुआ था, घटना के दौरान अन्य युवक भी मौके पर मौजूद थे मृतक आकाश मूल रूप से बिहार का रहने वाला था। वह अपनी मां शीला देवी के साथ मेहता नगर में किराए के मकान में रहता था। उसकी मां साफ-सफाई का काम करती हैं। आकाश के पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। पुलिस ने कहा- रंजिश में हुई हत्या पुलिस के अनुसार, मृतक और हमलावरों के बीच पुरानी रंजिश थी। इस मामले में कोर्ट में केस भी चल रहा था। घटना रात करीब 1:30 बजे की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल भेज दिया है। मृतक की मां के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मां ने बताया-बेटे का रमन के साथ था झगड़ा मृतक के मा शीला देवी ने बताया कि बुधवार की रात को बेटा आकाश अपने दोस्त के साथ बाइक पर घर से निकला था। बेटे आकाश का डबल फाटक के पास इंदिरा नगर का रहने वाला रमन के साथ झगड़ा चल रहा था। रमन व उसके साथी आकाश के साथ रंजिश रखते थे। देर रात तक आकाश घर नहीं आया, आज सुबह 4:00 सूचना मिली कि आकाश का शव सब्जी मंडी के पुल के पास पड़ा हुआ है। फिलहाल पुलिस ने मृतक की मां के बयान दर्ज कर लिए हैं।   हरियाणा | दैनिक भास्कर