पानीपत में राजमिस्त्री ने किया सुसाइड:कमरे में लगाया फंदा, साथी बुलाने गए तो पता चला; दो बच्चों का पिता था

पानीपत में राजमिस्त्री ने किया सुसाइड:कमरे में लगाया फंदा, साथी बुलाने गए तो पता चला; दो बच्चों का पिता था

पानीपत में राजमिस्त्री ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। वह शराब पीने का आदी था। आशंका है कि नशे में ही उसने यह कदम उठाया है। उसके शव को सिविल अस्पताल भिजवाया गया। जहां पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए पोस्टमॉर्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। पत्नी-बच्चे बिहार के गांव में रहते हैं दामु साहनी ने बताया कि वह मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। पिछले कुछ महीनों से वह पानीपत के समालखा थाना क्षेत्र के गांव चुलकाना में रहता है। उसका छोटा भाई राजू साहनी(26) था। वह विवाहित था और दो बच्चों का पिता था। पत्नी-बच्चे बिहार के गांव में ही रहते हैं। वह यहां उसके पड़ोस में ही कमरे में किराए पर रहता था। वह शराब पीने का आदी था। पेशे से वह राजमिस्त्री है। गेट के नीचे से साथी श्रमिकों ने फंदे पर लटका देखा रविवार सुबह साथी मजदूर उससे काम पर जाने के लिए बुलाने आए। यहां पहुंचने के बाद श्रमिकों ने देखा कि उसके कमरे का दरवाजा बंद है। काफी देर आवाज लगाने के बाद भी भीतर से कोई जबाब नहीं मिली। इसके बाद गेट के नीचे से झांक कर देखा, तो वह लटका हुआ दिखाई दिया। अनहोनी की आशंका होने के चलते आवाज लगाकर उसके भाई व अन्य लोगों को मौके पर बुलाया। दरवाजा तोड़ कर भीतर घुसे, तो वह लोहे की एंगल पर फंदे से पर लटका दिखाई दिया। आनन-फानन में उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पानीपत में राजमिस्त्री ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। वह शराब पीने का आदी था। आशंका है कि नशे में ही उसने यह कदम उठाया है। उसके शव को सिविल अस्पताल भिजवाया गया। जहां पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए पोस्टमॉर्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। पत्नी-बच्चे बिहार के गांव में रहते हैं दामु साहनी ने बताया कि वह मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। पिछले कुछ महीनों से वह पानीपत के समालखा थाना क्षेत्र के गांव चुलकाना में रहता है। उसका छोटा भाई राजू साहनी(26) था। वह विवाहित था और दो बच्चों का पिता था। पत्नी-बच्चे बिहार के गांव में ही रहते हैं। वह यहां उसके पड़ोस में ही कमरे में किराए पर रहता था। वह शराब पीने का आदी था। पेशे से वह राजमिस्त्री है। गेट के नीचे से साथी श्रमिकों ने फंदे पर लटका देखा रविवार सुबह साथी मजदूर उससे काम पर जाने के लिए बुलाने आए। यहां पहुंचने के बाद श्रमिकों ने देखा कि उसके कमरे का दरवाजा बंद है। काफी देर आवाज लगाने के बाद भी भीतर से कोई जबाब नहीं मिली। इसके बाद गेट के नीचे से झांक कर देखा, तो वह लटका हुआ दिखाई दिया। अनहोनी की आशंका होने के चलते आवाज लगाकर उसके भाई व अन्य लोगों को मौके पर बुलाया। दरवाजा तोड़ कर भीतर घुसे, तो वह लोहे की एंगल पर फंदे से पर लटका दिखाई दिया। आनन-फानन में उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।   हरियाणा | दैनिक भास्कर