सिरसा में रानियां विधानसभा सीट से इनेलो विधायक अर्जुन चौटाला सिरसा के विधायक गोकुल सेतिया के बीजेपी की तारीफ करने के सवाल पर कहा कि गोकुल सेतिया का बयान कांग्रेस में कमियों की तरफ इशारा करता है। जिस संगठन में विधायकों और कार्यकर्ताओं की नहीं सुनी जाती हो, वह आगे कैसे बढ़ सकता है। अर्जुन चौटाला ने कहा कि कांग्रेस मुख्य विपक्षी दल की भूमिका निभाने में पूरी तरह से फेल हुई है, जो विधानसभा में भी साफ तौर पर दिखती है। कांग्रेस के मुख्य विपक्षी पार्टी होने के बावजूद इंडियन नेशनल लोकदल विधानसभा में मुख्य विपक्ष की भूमिका निभा रहा है। यह बात उन्होंने सोमवार को चंडीगढ़ मुख्यालय में आयोजित बैठक में कही। इनेलो निभा रही विपक्ष की सही भूमिका उन्होंने कहा कि सदन में प्रदेश के किसी भी जनहित के मुद्दे पर 37 विधायकों वाली कांग्रेस के मुकाबले इनेलो के 2 विधायक बीजेपी सरकार को मजबूती से घेरने का काम करते हैं। सही बात यह है कि कांग्रेस का संगठन अब टूट चुका है। कुछ लोगों ने कांग्रेस पार्टी पर कब्जा किया हुआ हैं, यह वे लोग हैं, जिनका राजनीतिक कार्यकाल खत्म हो चुका है। आईएसओ की बैठक में लिए कई अहम फैसले इस दौरान इनेलो की छात्र इकाई आईएसओ की अहम बैठक राष्ट्रीय प्रभारी एवं रानियां के विधायक अर्जुन चौटाला की अध्यक्षता में हुई। जिसमें कई निर्णय लिए गए। जैसे अगले 6 महीने के दौरान छात्र संगठन के सदस्यों की संख्या बढ़ाई जाएगी, आईएसओ छात्रों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगा। सभी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में ब्लड डोनेशन कैंप, नशा मुक्ति अभियान और सफाई अभियान चलाएंगे। संगठन मजबूत के लिए की चर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्जुन चौटाला ने बताया कि इनेलो की छात्र इकाई आईएसओ को हरियाणा और चंडीगढ़ की शिक्षण संस्थानों में मजबूत करने पर पदाधिकारियों के साथ चर्चा हुई। बैठक में आईएसओ के प्रदेशाध्यक्ष साहिलदीप कस्वां और चंडीगढ़ के अध्यक्ष आर्यन बेनीवाल, पुनीत, राहुल, गुरजीत नैन और मनोज गुर्जर भी मौजूद रहे। पीयू में आईएसओ का दूसरे नंबर पर रहा वोट प्रतिशत अर्जुन चौटाला ने कहा कि आईएसओ अभी नया संगठन है और बावजूद इसके पिछली बार के छात्र संघ चुनावों में पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) में आईएसओ का वोट प्रतिशत दूसरे नंबर पर रहा था। छात्र संगठन अबकी बार चंडीगढ़ में सभी कॉलेजों और यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव लड़ेगा और जीतेगा। सिरसा में रानियां विधानसभा सीट से इनेलो विधायक अर्जुन चौटाला सिरसा के विधायक गोकुल सेतिया के बीजेपी की तारीफ करने के सवाल पर कहा कि गोकुल सेतिया का बयान कांग्रेस में कमियों की तरफ इशारा करता है। जिस संगठन में विधायकों और कार्यकर्ताओं की नहीं सुनी जाती हो, वह आगे कैसे बढ़ सकता है। अर्जुन चौटाला ने कहा कि कांग्रेस मुख्य विपक्षी दल की भूमिका निभाने में पूरी तरह से फेल हुई है, जो विधानसभा में भी साफ तौर पर दिखती है। कांग्रेस के मुख्य विपक्षी पार्टी होने के बावजूद इंडियन नेशनल लोकदल विधानसभा में मुख्य विपक्ष की भूमिका निभा रहा है। यह बात उन्होंने सोमवार को चंडीगढ़ मुख्यालय में आयोजित बैठक में कही। इनेलो निभा रही विपक्ष की सही भूमिका उन्होंने कहा कि सदन में प्रदेश के किसी भी जनहित के मुद्दे पर 37 विधायकों वाली कांग्रेस के मुकाबले इनेलो के 2 विधायक बीजेपी सरकार को मजबूती से घेरने का काम करते हैं। सही बात यह है कि कांग्रेस का संगठन अब टूट चुका है। कुछ लोगों ने कांग्रेस पार्टी पर कब्जा किया हुआ हैं, यह वे लोग हैं, जिनका राजनीतिक कार्यकाल खत्म हो चुका है। आईएसओ की बैठक में लिए कई अहम फैसले इस दौरान इनेलो की छात्र इकाई आईएसओ की अहम बैठक राष्ट्रीय प्रभारी एवं रानियां के विधायक अर्जुन चौटाला की अध्यक्षता में हुई। जिसमें कई निर्णय लिए गए। जैसे अगले 6 महीने के दौरान छात्र संगठन के सदस्यों की संख्या बढ़ाई जाएगी, आईएसओ छात्रों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगा। सभी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में ब्लड डोनेशन कैंप, नशा मुक्ति अभियान और सफाई अभियान चलाएंगे। संगठन मजबूत के लिए की चर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्जुन चौटाला ने बताया कि इनेलो की छात्र इकाई आईएसओ को हरियाणा और चंडीगढ़ की शिक्षण संस्थानों में मजबूत करने पर पदाधिकारियों के साथ चर्चा हुई। बैठक में आईएसओ के प्रदेशाध्यक्ष साहिलदीप कस्वां और चंडीगढ़ के अध्यक्ष आर्यन बेनीवाल, पुनीत, राहुल, गुरजीत नैन और मनोज गुर्जर भी मौजूद रहे। पीयू में आईएसओ का दूसरे नंबर पर रहा वोट प्रतिशत अर्जुन चौटाला ने कहा कि आईएसओ अभी नया संगठन है और बावजूद इसके पिछली बार के छात्र संघ चुनावों में पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) में आईएसओ का वोट प्रतिशत दूसरे नंबर पर रहा था। छात्र संगठन अबकी बार चंडीगढ़ में सभी कॉलेजों और यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव लड़ेगा और जीतेगा। हरियाणा | दैनिक भास्कर
