जगराओं में जमीन विवाद में फायरिंग:मोगा के युवक को लगी गोली, हालत गंभीर; NRI के खेत में फसल काटने गया था

जगराओं में जमीन विवाद में फायरिंग:मोगा के युवक को लगी गोली, हालत गंभीर; NRI के खेत में फसल काटने गया था

लुधियाना जिले में जगराओं गांव तरफ कोटली में जमीनी विवाद के चलते गोली चल गई। गोली गुरप्रीत सिंह को लगी जो पेट के नीचे से आर-पार हो गई। घायल को पहले सरकारी अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे लुधियाना रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार गुरप्रीत सिंह मोगा के गांव दोलेवाला का रहने वाला है। घटना उस समय हुई जब एनआरआई मनदीप सिंह अपने साथियों के साथ गांव पहुंचा। वह 31 एकड़ जमीन पर खड़ी गेहूं की फसल काटने आया था। तभी किसी ने गोली चला दी। गोली गुरप्रीत सिंह को लगी, जो मनदीप सिंह के साथ आया था। दूसरे पक्ष ने चलाई गोली, घायल की हालत गंभीर घटना की जानकारी मिलते ही गिद्दड़विड़ी चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। जांच शुरू कर दी गई है। चौकी इंचार्ज सुखविंदर सिंह ने बताया कि घायल के बयान लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। चर्चा है कि गोली जमीन पर दावा करने वाले दूसरे पक्ष ने चलाई। घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है। जाली कागजों के आधार पर रजिस्ट्री विवाद की शुरुआत 2023 में हुई थी। पुलिस के अनुसार, एनआरआई मनदीप सिंह की जमीन कुछ लोगों ने लुधियाना के गगनदीप सिंह बराड़ को बेच दी थी। रजिस्ट्री और इंतकाल भी हो गया था। जब एनआरआई मनदीप सिंह को इसकी जानकारी मिली तो वह भारत आया। उसने जाली कागजों के आधार पर रजिस्ट्री करवाने वालों पर केस दर्ज करवाया। पुलिस ने दूसरे पक्ष को फसल काटने से रोका इसके बाद मनदीप सिंह और गगनदीप सिंह के बीच जमीन को लेकर विवाद शुरू हो गया। दोनों पक्ष जमीन पर अपना हक जताने लगे। 2025 में गगनदीप सिंह अपने साथियों के साथ गेहूं की फसल काटने गांव पहुंचा। एनआरआई ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गगनदीप सिंह को फसल काटने से रोका। उसके वाहनों को कब्जे में ले लिया। पुलिस पर धक्केशाही के आरोप इसके बाद गगनदीप सिंह ने लुधियाना में प्रेस वार्ता कर पुलिस पर धक्केशाही के आरोप लगाए। कहा कि बिना किसी आदेश के उन्हें ही उनकी रजिस्ट्री वाली जमीन पर फसल काटने से रोका गया। अब जब एनआरआई मनदीप सिंह अपने साथियों के साथ फसल काटने पहुंचा तो चर्चा है कि दूसरे गुट के लोगों ने फायरिंग कर दी। गोली गुरप्रीत सिंह को लगी, जो आर-पार हो गई। लुधियाना जिले में जगराओं गांव तरफ कोटली में जमीनी विवाद के चलते गोली चल गई। गोली गुरप्रीत सिंह को लगी जो पेट के नीचे से आर-पार हो गई। घायल को पहले सरकारी अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे लुधियाना रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार गुरप्रीत सिंह मोगा के गांव दोलेवाला का रहने वाला है। घटना उस समय हुई जब एनआरआई मनदीप सिंह अपने साथियों के साथ गांव पहुंचा। वह 31 एकड़ जमीन पर खड़ी गेहूं की फसल काटने आया था। तभी किसी ने गोली चला दी। गोली गुरप्रीत सिंह को लगी, जो मनदीप सिंह के साथ आया था। दूसरे पक्ष ने चलाई गोली, घायल की हालत गंभीर घटना की जानकारी मिलते ही गिद्दड़विड़ी चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। जांच शुरू कर दी गई है। चौकी इंचार्ज सुखविंदर सिंह ने बताया कि घायल के बयान लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। चर्चा है कि गोली जमीन पर दावा करने वाले दूसरे पक्ष ने चलाई। घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है। जाली कागजों के आधार पर रजिस्ट्री विवाद की शुरुआत 2023 में हुई थी। पुलिस के अनुसार, एनआरआई मनदीप सिंह की जमीन कुछ लोगों ने लुधियाना के गगनदीप सिंह बराड़ को बेच दी थी। रजिस्ट्री और इंतकाल भी हो गया था। जब एनआरआई मनदीप सिंह को इसकी जानकारी मिली तो वह भारत आया। उसने जाली कागजों के आधार पर रजिस्ट्री करवाने वालों पर केस दर्ज करवाया। पुलिस ने दूसरे पक्ष को फसल काटने से रोका इसके बाद मनदीप सिंह और गगनदीप सिंह के बीच जमीन को लेकर विवाद शुरू हो गया। दोनों पक्ष जमीन पर अपना हक जताने लगे। 2025 में गगनदीप सिंह अपने साथियों के साथ गेहूं की फसल काटने गांव पहुंचा। एनआरआई ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गगनदीप सिंह को फसल काटने से रोका। उसके वाहनों को कब्जे में ले लिया। पुलिस पर धक्केशाही के आरोप इसके बाद गगनदीप सिंह ने लुधियाना में प्रेस वार्ता कर पुलिस पर धक्केशाही के आरोप लगाए। कहा कि बिना किसी आदेश के उन्हें ही उनकी रजिस्ट्री वाली जमीन पर फसल काटने से रोका गया। अब जब एनआरआई मनदीप सिंह अपने साथियों के साथ फसल काटने पहुंचा तो चर्चा है कि दूसरे गुट के लोगों ने फायरिंग कर दी। गोली गुरप्रीत सिंह को लगी, जो आर-पार हो गई।   पंजाब | दैनिक भास्कर