देवबंद में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट:2 किमी तक सुनाई दी धमाके की आवाज, कई लोगों के दबे होने की सूचना

देवबंद में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट:2 किमी तक सुनाई दी धमाके की आवाज, कई लोगों के दबे होने की सूचना

सहारनपुर में देवबंद में एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना तेज था कि दो किमी दूर तक धमाके की आवाज सुनाई दी। घटना के वक्त फैक्ट्री में करीब 9 लोग काम कर रहे थे। बताया जा रहा है कि यह सभी मलबे के नीचे दब गए हैं। कुछ लोगों की मौत की भी आशंका है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटनास्थल के आसपास शरीर के अंग बिखरे नजर आए हैं। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है। आसपास के ग्रामीणों ने दैनिक भास्कर को बताया कि विस्फोट इतना तेज था कि जमीन हिल गई। ऐसा लगा जैसे भूकंप आ गया। घटनास्थल निहाल खेड़ी गांव है, जो जिला मुख्यालय से करीब 50 और देवबंद से करीब 8 किमी दूर है। 3 तस्वीरें देखिए इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है… सहारनपुर में देवबंद में एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना तेज था कि दो किमी दूर तक धमाके की आवाज सुनाई दी। घटना के वक्त फैक्ट्री में करीब 9 लोग काम कर रहे थे। बताया जा रहा है कि यह सभी मलबे के नीचे दब गए हैं। कुछ लोगों की मौत की भी आशंका है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटनास्थल के आसपास शरीर के अंग बिखरे नजर आए हैं। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है। आसपास के ग्रामीणों ने दैनिक भास्कर को बताया कि विस्फोट इतना तेज था कि जमीन हिल गई। ऐसा लगा जैसे भूकंप आ गया। घटनास्थल निहाल खेड़ी गांव है, जो जिला मुख्यालय से करीब 50 और देवबंद से करीब 8 किमी दूर है। 3 तस्वीरें देखिए इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है…   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर