भिवानी की चारा मंडी के पास तोशाम बाईपास पर एक गोदाम में नकली सरसों मिली। जिस पर टीम ने छापेमारी करते हुए 1930 बैग बरामद किए हैं। रेड करके गोदाम को सील कर दिया। वहीं सैंपल को जांच के लिए लैब में भेज दिया है। भिवानी मार्केट कमेटी के सेक्रेटरी अनिल कुमार ने बताया कि नकली सरसों व सरसों में मिलावट होने का अंदेशा होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद प्रशासन की मदद लेते हुए कार्रवाई की है। जिसके बाद गोदाम को सीज किया था। जिसके बाद प्रशासन द्वारा ड्यूटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। वहीं वेयर हाउस, मार्केट कमेटी व कृषि विभाग के अधिकारियों को भी टीम में शामिल किया गया। टीम ने गोदाम को चेक किया है। चेकिंग के दौरान सरसों जैसा कोई पदार्थ मिलाया गया है। इसकी जांच लैब से होने के बाद ही चल पाएगी। 1930 बैग मिले
उन्होंने बताया कि यह अभी तक पता नहीं चल पाया कि यह गोदाम किसका है। किसी ने क्लेम नहीं किया है। आगे जो कार्रवाई होगी उसमें पता चलेगा। गोदाम मे 1930 बैग हैं, वहीं प्रत्येक में करीब 40-50 किलो वजन है। अभी यह भी पता नहीं चल पाया कि यह किस मंशा से रखी है, बेचने के लिए या मिलावट करने के लिए। अभी इसमें यह पता नहीं कि क्या मिलाया गया है, उसके बाद ही इससे होने वाले नुकसान के बारे में पता चल पाएगा। खाने के लायक है या नहीं। सभी सेंपल वेयर हाउस को सौंपे जाएंगे और वेयर हाउस की लैब में ही जांच होगी। कार्रवाई के फोटो… भिवानी की चारा मंडी के पास तोशाम बाईपास पर एक गोदाम में नकली सरसों मिली। जिस पर टीम ने छापेमारी करते हुए 1930 बैग बरामद किए हैं। रेड करके गोदाम को सील कर दिया। वहीं सैंपल को जांच के लिए लैब में भेज दिया है। भिवानी मार्केट कमेटी के सेक्रेटरी अनिल कुमार ने बताया कि नकली सरसों व सरसों में मिलावट होने का अंदेशा होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद प्रशासन की मदद लेते हुए कार्रवाई की है। जिसके बाद गोदाम को सीज किया था। जिसके बाद प्रशासन द्वारा ड्यूटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। वहीं वेयर हाउस, मार्केट कमेटी व कृषि विभाग के अधिकारियों को भी टीम में शामिल किया गया। टीम ने गोदाम को चेक किया है। चेकिंग के दौरान सरसों जैसा कोई पदार्थ मिलाया गया है। इसकी जांच लैब से होने के बाद ही चल पाएगी। 1930 बैग मिले
उन्होंने बताया कि यह अभी तक पता नहीं चल पाया कि यह गोदाम किसका है। किसी ने क्लेम नहीं किया है। आगे जो कार्रवाई होगी उसमें पता चलेगा। गोदाम मे 1930 बैग हैं, वहीं प्रत्येक में करीब 40-50 किलो वजन है। अभी यह भी पता नहीं चल पाया कि यह किस मंशा से रखी है, बेचने के लिए या मिलावट करने के लिए। अभी इसमें यह पता नहीं कि क्या मिलाया गया है, उसके बाद ही इससे होने वाले नुकसान के बारे में पता चल पाएगा। खाने के लायक है या नहीं। सभी सेंपल वेयर हाउस को सौंपे जाएंगे और वेयर हाउस की लैब में ही जांच होगी। कार्रवाई के फोटो… हरियाणा | दैनिक भास्कर
