कैथल के मदनी मदरसा के संचालक मौलाना सईद उर रहमान ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा की है। इसके लिए उन्होंने मदरसे में मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ बैठक की और घटना को निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि इस्लाम के नाम पर पहलगाम में किया गया आतंकी हमला मानवता के खिलाफ है। वह आतंकियों की नापाक हरकतों के कारण शहीद हुए अपने हिंदू भाइयों और उनके परिवारों के लिए दुआ करते हैं। इस लड़ाई में हर सच्चा मुसलमान देश और अपने हिंदू भाइयों के साथ खड़ा है। यह हमला न केवल इंसानियत और देश की पहचान और भाईचारे के खिलाफ है, बल्कि इस्लाम के उसूलों के भी खिलाफ है। हमें पाकिस्तान में बैठे इन आतंकियों के आकाओं द्वारा हिंदुओं और मुसलमानों को आपस में लड़ाने की कोशिश को नाकाम करना होगा। पाकिस्तान को भी कड़ा जवाब देना होगा। भारत का सच्चा मुसलमान वह है जो देश के लिए जान देता है, जान लेने वाला नहीं, ये आतंकी देश और इस्लाम के माथे पर एक शर्मनाक दाग हैं। भारत सनातन धर्म संस्कृति की भूमि मौलाना ने कहा कि यह हमला धर्म के नाम पर अधर्मी और पापी लोगों द्वारा किया गया नापाक व कायराना काम है। भारत सनातन धर्म संस्कृति की भूमि है। अब समय आ गया है जब इन अधर्मी आतंकवादियों को उन्हीं की भाषा में जवाब देना होगा। उन्होंने सरकार से मांग की कि सारा हिंदुस्तान सरकार के साथ है। सरकार एक-एक खून की बूंद का बदला ले। दहशतगर्दों के खिलाफ कोई पुलिस केस करने की बजाय सीधा गोली मारने के आदेश दें। ऐसा न्याय होना चाहिए कि आने वाली नस्लें भी दहशतगर्दी की राह पर चलने से कांपे। कैथल के मदनी मदरसा के संचालक मौलाना सईद उर रहमान ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा की है। इसके लिए उन्होंने मदरसे में मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ बैठक की और घटना को निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि इस्लाम के नाम पर पहलगाम में किया गया आतंकी हमला मानवता के खिलाफ है। वह आतंकियों की नापाक हरकतों के कारण शहीद हुए अपने हिंदू भाइयों और उनके परिवारों के लिए दुआ करते हैं। इस लड़ाई में हर सच्चा मुसलमान देश और अपने हिंदू भाइयों के साथ खड़ा है। यह हमला न केवल इंसानियत और देश की पहचान और भाईचारे के खिलाफ है, बल्कि इस्लाम के उसूलों के भी खिलाफ है। हमें पाकिस्तान में बैठे इन आतंकियों के आकाओं द्वारा हिंदुओं और मुसलमानों को आपस में लड़ाने की कोशिश को नाकाम करना होगा। पाकिस्तान को भी कड़ा जवाब देना होगा। भारत का सच्चा मुसलमान वह है जो देश के लिए जान देता है, जान लेने वाला नहीं, ये आतंकी देश और इस्लाम के माथे पर एक शर्मनाक दाग हैं। भारत सनातन धर्म संस्कृति की भूमि मौलाना ने कहा कि यह हमला धर्म के नाम पर अधर्मी और पापी लोगों द्वारा किया गया नापाक व कायराना काम है। भारत सनातन धर्म संस्कृति की भूमि है। अब समय आ गया है जब इन अधर्मी आतंकवादियों को उन्हीं की भाषा में जवाब देना होगा। उन्होंने सरकार से मांग की कि सारा हिंदुस्तान सरकार के साथ है। सरकार एक-एक खून की बूंद का बदला ले। दहशतगर्दों के खिलाफ कोई पुलिस केस करने की बजाय सीधा गोली मारने के आदेश दें। ऐसा न्याय होना चाहिए कि आने वाली नस्लें भी दहशतगर्दी की राह पर चलने से कांपे। हरियाणा | दैनिक भास्कर
