किन्नौर में मुरंग पुल के पास कार पलटी:दो लोग घायल, कन्क्रीट खंभे से टकराई, घंटों तक यातायात रहा बाधित

किन्नौर में मुरंग पुल के पास कार पलटी:दो लोग घायल, कन्क्रीट खंभे से टकराई, घंटों तक यातायात रहा बाधित

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में सोमवार दोपहर 12 बजे ठंगी संपर्क रोड पर मुरंग पुल के पास सड़क हादसा हुआ। जिसमें कार सवार दो युवक घायल हो गए। ठंगी से जंगी की ओर जा रही कार नंबर पुल के कन्क्रीट खंभे से टकराकर पलट गई। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को हटवाकर बाधित यातायात को सुचारू करवाया। मामले की जांच शुरू कर दी है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजे हादसे में कार में सवार ठंगी गांव के दो लोग घायल हुए। घायलों की पहचान ताज्जुब राम और माया राम के रूप में हुई है। दोनों को सिर और छाती में चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सरकारी एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्किब्बा पहुंचाया गया। वहां दोनों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने जांच की शुरू पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद ठंगी संपर्क रोड पर कई घंटों तक यातायात बाधित रहा। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में सोमवार दोपहर 12 बजे ठंगी संपर्क रोड पर मुरंग पुल के पास सड़क हादसा हुआ। जिसमें कार सवार दो युवक घायल हो गए। ठंगी से जंगी की ओर जा रही कार नंबर पुल के कन्क्रीट खंभे से टकराकर पलट गई। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को हटवाकर बाधित यातायात को सुचारू करवाया। मामले की जांच शुरू कर दी है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजे हादसे में कार में सवार ठंगी गांव के दो लोग घायल हुए। घायलों की पहचान ताज्जुब राम और माया राम के रूप में हुई है। दोनों को सिर और छाती में चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सरकारी एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्किब्बा पहुंचाया गया। वहां दोनों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने जांच की शुरू पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद ठंगी संपर्क रोड पर कई घंटों तक यातायात बाधित रहा। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।   हिमाचल | दैनिक भास्कर