आज अमेठी आएंगे राहुल गांधी:लोकसभा चुनाव के बाद पहला दौरा, ओपन हार्ट सर्जरी ऑपरेशन थिएटर का करेंगे उद्घाटन

आज अमेठी आएंगे राहुल गांधी:लोकसभा चुनाव के बाद पहला दौरा, ओपन हार्ट सर्जरी ऑपरेशन थिएटर का करेंगे उद्घाटन

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 2 दिवसीय यूपी दौरे पर हैं। 29 अप्रैल को वे रायबरेली में रहे। आज, बुधवार को अमेठी जाएंगे। 2024 लोकसभा चुनाव के बाद राहुल का पहला अमेठी दौरा है। चुनाव में गांधी परिवार के करीबी केएल शर्मा ने चुनाव जीता था। अमेठी में राहुल गांधी सुबह 11:30 बजे HAP की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री का जायजा लेंगे। दोपहर 2:15 बजे संजय गांधी अस्पताल में ओपन हार्ट सर्जरी ऑपरेशन थिएटर का उद्घाटन करेंगे। वे इंदिरा गांधी नर्सिंग कॉलेज भी जाएंगे। यहां छात्राओं से बात करेंगे। शाम 4:15 बजे फुरसतगंज एयरपोर्ट से विमान से कानपुर के लिए रवाना होंगे। पहलगाम हमले में मारे गए कानपुर के शुभम द्विवेदी के हाथीपुर स्थित घर जाएंगे। परिजनों से मुलाकात कर शुभम को श्रद्धांजलि देंगे। वह करीब एक घंटे कानपुर में रुकेंगे। राहुल के रायबरेली दौरे की 3 तस्वीर देखिए… राहुल ने रायबरेली में कार्यकर्ताओं से मिले, अफसरों के साथ मीटिंग की
राहुल गांधी लखनऊ होते मंगलवार को रायबरेली पहुंचे। सरेनी विधानसभा में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कहा- आपका काम चुनाव लड़ने का है, आपका काम पार्टी को जिताने का है। अगर आप यह काम कर रहे हो, तो संगठन में हम आपको आगे बढ़ाएंगे। अगर नहीं कर पा रहे हो, तो या तो आप शादी के घोड़े हो या आप लंगड़े घोड़े हो। जो भी है, खड़े हो जाओ और एक साथ आ जाओ। इससे पहले राहुल ने विशाखा फैक्ट्री में इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन किया। फैक्ट्री जाते समय रास्ते में समर्थकों को देखकर राहुल ने अपनी कार रुकवा दी। कार से उतरे और समर्थकों से हाथ मिलाकर हालचाल पूछा। विशाखा फैक्ट्री से राहुल गांधी कलेक्ट्रेट ऑफिस पहुंचे। यहां उन्होंने दो घंटे तक अफसरों के साथ मीटिंग की। उनके बगल में योगी सरकार में मंत्री दिनेश सिंह बैठे थे। मीटिंग खत्म होने के बाद मंत्री ने कहा- राहुल का क्या भरोसा, कहीं रास्ते में रुककर जलेबी भी खा लें। हो सकता है, रास्ते में किसी मोची की दुकान में बैठ जाएं। ऐसा करने से उन्हें मीडिया में स्थान मिल जाता है। राहुल को खुद नहीं पता कि किस दिशा में चलना चाहिए। वे हम सबको दिशा देने वाले नहीं हैं। राहुल एक्सीडेंटल सांसद हैं। महिला हेल्पलाइन का नंबर उठा, राहुल बोले-थैंक यू…
दिशा की 5 नवंबर, 2024 को हुई पिछली बैठक में महिला हेल्पलाइन ने राहुल गांधी का नंबर नहीं उठाया था। राहुल गांधी ने मंगलवार को फिर नंबर- 181 डायल कराया। इस बार उनकी कॉल रिसीव हो गई। राहुल गांधी ने कॉल टेकर से कहा- थैंक यू सो मच। पहली बार बोलने में कांप रही हूं…सदन ठहाकों से गूंजा
दिशा की बैठक में मौजूद सलोन की ब्लॉक प्रमुख अंजू कुशवाहा ने एक महिला का दर्द बताया। कहा, पहली बार आप सबके सामने बोल रही हूं, इसलिए कांप रही हूं। अगली बार बोलूंगी तो नहीं कापूंगी, इस पर पूरे सदन में ठहाके गूंज उठे। पढ़ें पूरी खबर… राहुल और अमेठी की सियासत को जानिए… राहुल गांधी अमेठी से 3 बार सांसद रहे राहुल गांधी साल 2004 से लेकर 2019 तक अमेठी के सांसद रहे। अमेठी से ही राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव में अपनी हैट्रिक मारी थी। 2014 में राहुल के सामने स्मृति ईरानी पहली बार चुनाव लड़ने अमेठी आई थीं, लेकिन करीब एक लाख वोट से हार गईं। हार के बाद भी स्मृति ने अमेठी को नहीं छोड़ा। 2019 के लोकसभा चुनाव में इसका असर दिखा और स्मृति ईरानी गांधी परिवार के गढ़ रहे अमेठी में राहुल गांधी को हराकर पहली बार सांसद चुनी गई थीं। स्मृति ने राहुल गांधी को 55 हजार 120 वोटों से हराया था। हालांकि राहुल केरल की वायनाड सीट से जीत गए थे। इसके बाद स्मृति समेत भाजपा नेताओं ने राहुल को भगोड़ा तक कह दिया था। लेकिन, 5 साल बाद परिस्थितियां बदल गईं। 2024 लोकसभा चुनाव में स्मृति अमेठी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा से 1.67 लाख वोट से हार गईं। शर्मा को 5 लाख 39 हजार 228 वोट मिले, जबकि स्मृति को 3 लाख 72 हजार 32 वोट ही मिले। स्मृति ईरानी हर राउंड में शर्मा से पीछे रहीं। चुनाव जीतने के बाद किशोरी लाल शर्मा अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी में सक्रिय हो गए और लगातार अमेठी पहुंचते रहे। वहीं, स्मृति ईरानी चुनाव हारने के बाद वापस नहीं लौटीं। स्मृति ने अमेठी में मेदन मवई गांव में घुसते ही खेतों के बीच अपना घर बनवा रखा है। दीवार पर भगवान राम, हनुमान और सीता हरण की पेंटिंग बनी हैं। ये बड़ा सा घर अमेठी में काफी फेमस है। साल 2019 से 4 जून, 2024 तक अमेठी की राजनीति तय करने वाला ये घर अब सूना पड़ा है। —————– ये भी पढ़ें….. योगी बोले- अखिलेश कहते हैं, शुभम हमारी पार्टी का नहीं:यह कितनी शर्मनाक बात है, सपा वाले तो पाकिस्तानी प्रवक्ता बने हैं ‘जब अखिलेश यादव से पूछा गया कि पहलगाम हमले में मारे गए कानपुर के शुभम द्विवेदी के यहां क्यों नहीं गए? तब उन्होंने जवाब दिया कि वो हमारी पार्टी का नहीं था। ये बयान कितना दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक है। आतंकवाद के खिलाफ देश की लड़ाई प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 140 करोड़ भारतीयों को एक स्वर से लड़नी चाहिए। शुभम के घर पर सपा के लोग नहीं गए। इन लोगों ने कहा कि वह हमारी पार्टी का नहीं था। उनका एक सांसद भी घटिया बयान देता है।’ पढ़ें पूरी खबर… कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 2 दिवसीय यूपी दौरे पर हैं। 29 अप्रैल को वे रायबरेली में रहे। आज, बुधवार को अमेठी जाएंगे। 2024 लोकसभा चुनाव के बाद राहुल का पहला अमेठी दौरा है। चुनाव में गांधी परिवार के करीबी केएल शर्मा ने चुनाव जीता था। अमेठी में राहुल गांधी सुबह 11:30 बजे HAP की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री का जायजा लेंगे। दोपहर 2:15 बजे संजय गांधी अस्पताल में ओपन हार्ट सर्जरी ऑपरेशन थिएटर का उद्घाटन करेंगे। वे इंदिरा गांधी नर्सिंग कॉलेज भी जाएंगे। यहां छात्राओं से बात करेंगे। शाम 4:15 बजे फुरसतगंज एयरपोर्ट से विमान से कानपुर के लिए रवाना होंगे। पहलगाम हमले में मारे गए कानपुर के शुभम द्विवेदी के हाथीपुर स्थित घर जाएंगे। परिजनों से मुलाकात कर शुभम को श्रद्धांजलि देंगे। वह करीब एक घंटे कानपुर में रुकेंगे। राहुल के रायबरेली दौरे की 3 तस्वीर देखिए… राहुल ने रायबरेली में कार्यकर्ताओं से मिले, अफसरों के साथ मीटिंग की
राहुल गांधी लखनऊ होते मंगलवार को रायबरेली पहुंचे। सरेनी विधानसभा में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कहा- आपका काम चुनाव लड़ने का है, आपका काम पार्टी को जिताने का है। अगर आप यह काम कर रहे हो, तो संगठन में हम आपको आगे बढ़ाएंगे। अगर नहीं कर पा रहे हो, तो या तो आप शादी के घोड़े हो या आप लंगड़े घोड़े हो। जो भी है, खड़े हो जाओ और एक साथ आ जाओ। इससे पहले राहुल ने विशाखा फैक्ट्री में इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन किया। फैक्ट्री जाते समय रास्ते में समर्थकों को देखकर राहुल ने अपनी कार रुकवा दी। कार से उतरे और समर्थकों से हाथ मिलाकर हालचाल पूछा। विशाखा फैक्ट्री से राहुल गांधी कलेक्ट्रेट ऑफिस पहुंचे। यहां उन्होंने दो घंटे तक अफसरों के साथ मीटिंग की। उनके बगल में योगी सरकार में मंत्री दिनेश सिंह बैठे थे। मीटिंग खत्म होने के बाद मंत्री ने कहा- राहुल का क्या भरोसा, कहीं रास्ते में रुककर जलेबी भी खा लें। हो सकता है, रास्ते में किसी मोची की दुकान में बैठ जाएं। ऐसा करने से उन्हें मीडिया में स्थान मिल जाता है। राहुल को खुद नहीं पता कि किस दिशा में चलना चाहिए। वे हम सबको दिशा देने वाले नहीं हैं। राहुल एक्सीडेंटल सांसद हैं। महिला हेल्पलाइन का नंबर उठा, राहुल बोले-थैंक यू…
दिशा की 5 नवंबर, 2024 को हुई पिछली बैठक में महिला हेल्पलाइन ने राहुल गांधी का नंबर नहीं उठाया था। राहुल गांधी ने मंगलवार को फिर नंबर- 181 डायल कराया। इस बार उनकी कॉल रिसीव हो गई। राहुल गांधी ने कॉल टेकर से कहा- थैंक यू सो मच। पहली बार बोलने में कांप रही हूं…सदन ठहाकों से गूंजा
दिशा की बैठक में मौजूद सलोन की ब्लॉक प्रमुख अंजू कुशवाहा ने एक महिला का दर्द बताया। कहा, पहली बार आप सबके सामने बोल रही हूं, इसलिए कांप रही हूं। अगली बार बोलूंगी तो नहीं कापूंगी, इस पर पूरे सदन में ठहाके गूंज उठे। पढ़ें पूरी खबर… राहुल और अमेठी की सियासत को जानिए… राहुल गांधी अमेठी से 3 बार सांसद रहे राहुल गांधी साल 2004 से लेकर 2019 तक अमेठी के सांसद रहे। अमेठी से ही राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव में अपनी हैट्रिक मारी थी। 2014 में राहुल के सामने स्मृति ईरानी पहली बार चुनाव लड़ने अमेठी आई थीं, लेकिन करीब एक लाख वोट से हार गईं। हार के बाद भी स्मृति ने अमेठी को नहीं छोड़ा। 2019 के लोकसभा चुनाव में इसका असर दिखा और स्मृति ईरानी गांधी परिवार के गढ़ रहे अमेठी में राहुल गांधी को हराकर पहली बार सांसद चुनी गई थीं। स्मृति ने राहुल गांधी को 55 हजार 120 वोटों से हराया था। हालांकि राहुल केरल की वायनाड सीट से जीत गए थे। इसके बाद स्मृति समेत भाजपा नेताओं ने राहुल को भगोड़ा तक कह दिया था। लेकिन, 5 साल बाद परिस्थितियां बदल गईं। 2024 लोकसभा चुनाव में स्मृति अमेठी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा से 1.67 लाख वोट से हार गईं। शर्मा को 5 लाख 39 हजार 228 वोट मिले, जबकि स्मृति को 3 लाख 72 हजार 32 वोट ही मिले। स्मृति ईरानी हर राउंड में शर्मा से पीछे रहीं। चुनाव जीतने के बाद किशोरी लाल शर्मा अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी में सक्रिय हो गए और लगातार अमेठी पहुंचते रहे। वहीं, स्मृति ईरानी चुनाव हारने के बाद वापस नहीं लौटीं। स्मृति ने अमेठी में मेदन मवई गांव में घुसते ही खेतों के बीच अपना घर बनवा रखा है। दीवार पर भगवान राम, हनुमान और सीता हरण की पेंटिंग बनी हैं। ये बड़ा सा घर अमेठी में काफी फेमस है। साल 2019 से 4 जून, 2024 तक अमेठी की राजनीति तय करने वाला ये घर अब सूना पड़ा है। —————– ये भी पढ़ें….. योगी बोले- अखिलेश कहते हैं, शुभम हमारी पार्टी का नहीं:यह कितनी शर्मनाक बात है, सपा वाले तो पाकिस्तानी प्रवक्ता बने हैं ‘जब अखिलेश यादव से पूछा गया कि पहलगाम हमले में मारे गए कानपुर के शुभम द्विवेदी के यहां क्यों नहीं गए? तब उन्होंने जवाब दिया कि वो हमारी पार्टी का नहीं था। ये बयान कितना दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक है। आतंकवाद के खिलाफ देश की लड़ाई प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 140 करोड़ भारतीयों को एक स्वर से लड़नी चाहिए। शुभम के घर पर सपा के लोग नहीं गए। इन लोगों ने कहा कि वह हमारी पार्टी का नहीं था। उनका एक सांसद भी घटिया बयान देता है।’ पढ़ें पूरी खबर…   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर