यूपी में गंगा एक्सप्रेस-वे पर आज उतरेंगे फाइटर प्लेन:देश में पहली बार नाइट लैंडिंग शो, राफेल-जगुआर से एयरफोर्स दिखाएगी ताकत

यूपी में गंगा एक्सप्रेस-वे पर आज उतरेंगे फाइटर प्लेन:देश में पहली बार नाइट लैंडिंग शो, राफेल-जगुआर से एयरफोर्स दिखाएगी ताकत

यूपी के शाहजहांपुर में भारतीय वायुसेना गंगा एक्सप्रेस-वे पर अपना दमखम दिखाएगी।3.5 किमी लंबी हवाई पट्टी पर मिराज, राफेल और जगुआर फाइटर प्लेन उतरेंगे। एयर शो में दिन और रात के फेज होंगे। इसमें लो फ्लाई-पास्ट, लैंडिंग और टेक-ऑफ की प्रैक्टिस की जाएगी। शुक्रवार सुबह 11:30 से 1 बजे तक फाइटर प्लेन एक्सप्रेस-वे पर लैंडिंग और टेक-ऑफ करेंगे। शाम 7 से 10 बजे तक लैंडिंग शो होगा। शनिवार को भी दिन में फाइटर प्लेन एयर शो करेंगे। हवा में कलाबाजियां दिखाएंगे। हालांकि, नाइट शो नहीं होगा। गंगा एक्सप्रेस-वे यूपी का चौथा ऐसा एक्सप्रेस-वे है, जिसमें हवाई पट्टी है। हालांकि, यह रात में लैंडिंग की क्षमता वाला देश का पहला एक्सप्रेस-वे है।अधिकारियों ने कहा—250 सीसीटीवी कैमरे लगाकर हाई लेवल सिक्योरिटी के इंतजाम किए गए हैं। राफेल, Su-30 MKI, मिराज-2000, मिग-29, जगुआर, C-130J सुपर हरक्यूलिस, AN-32 और MI-17 V5 हेलिकॉप्टर एयर शो में शामिल होंगे। गंगा एक्सप्रेस-वे 36,230 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जा रहा है। यह 594 किलोमीटर लंबा है, जो मेरठ से प्रयागराज तक बन रहा है। एयरशो से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए- यूपी के शाहजहांपुर में भारतीय वायुसेना गंगा एक्सप्रेस-वे पर अपना दमखम दिखाएगी।3.5 किमी लंबी हवाई पट्टी पर मिराज, राफेल और जगुआर फाइटर प्लेन उतरेंगे। एयर शो में दिन और रात के फेज होंगे। इसमें लो फ्लाई-पास्ट, लैंडिंग और टेक-ऑफ की प्रैक्टिस की जाएगी। शुक्रवार सुबह 11:30 से 1 बजे तक फाइटर प्लेन एक्सप्रेस-वे पर लैंडिंग और टेक-ऑफ करेंगे। शाम 7 से 10 बजे तक लैंडिंग शो होगा। शनिवार को भी दिन में फाइटर प्लेन एयर शो करेंगे। हवा में कलाबाजियां दिखाएंगे। हालांकि, नाइट शो नहीं होगा। गंगा एक्सप्रेस-वे यूपी का चौथा ऐसा एक्सप्रेस-वे है, जिसमें हवाई पट्टी है। हालांकि, यह रात में लैंडिंग की क्षमता वाला देश का पहला एक्सप्रेस-वे है।अधिकारियों ने कहा—250 सीसीटीवी कैमरे लगाकर हाई लेवल सिक्योरिटी के इंतजाम किए गए हैं। राफेल, Su-30 MKI, मिराज-2000, मिग-29, जगुआर, C-130J सुपर हरक्यूलिस, AN-32 और MI-17 V5 हेलिकॉप्टर एयर शो में शामिल होंगे। गंगा एक्सप्रेस-वे 36,230 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जा रहा है। यह 594 किलोमीटर लंबा है, जो मेरठ से प्रयागराज तक बन रहा है। एयरशो से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर