मुजफ्फरनगर में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने महत्वपूर्ण घोषणा की है। उन्होंने कहा कि आज होने वाली महापंचायत में पगड़ी अपमान का मुद्दा उठाया जाएगा। टिकैत ने अपने आवास पर समर्थकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह किसानों के मान-सम्मान का मामला है। अगर महापंचायत में समाधान नहीं निकला तो वे अपनी पगड़ी उतार देंगे। भाकियू के जिलाध्यक्ष नवीन राठी ने प्रशासन को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि विरोध करने वालों की पहचान कर कार्रवाई की जाए। राठी ने कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो जिले में रेल और बस सेवाएं पूरी तरह से ठप कर दी जाएंगी। टिकैत ने कहा कि किसान अनुशासित हैं। उन्होंने संकेत दिया कि अगर वे चाहें तो स्थिति गंभीर हो सकती है। महापंचायत में राकेश टिकैत के विरोध और पगड़ी उछालने के मामले पर चर्चा होगी। यह किसान मजदूर सम्मान महापंचायत किसानों के हितों की रक्षा के लिए बुलाई गई है। जीआईसी के मैदान में होगी किसान महापंचायत
इस पूरे मामले को लेकर आज सुबह से ही जीआईसी के मैदान में किसानों ने महापंचायत की तैयारी शुरू कर दी है। दिन निकलते ही किसानों ने मैदान में डेरा डाल दिया है, हालांकि नरेश के द्वारा महापंचायत का समय 11:00 से 2:00 बजे तक का दिया गया है और इस महा पंचायत में काफी भीड़ आने की संभावना भी जताई जा रही है। माना जा रहा है कि आक्रोश यात्रा में कल राकेश टिकैत का विरोध होने के बाद जो घटना हुई है। उस पर भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने भी कहा है कि राकेश टिकैत का विरोध और जो पगड़ी उछाली गई है। वह बेहद ही निंदनीय घटना है, अगर मेरे पास राकेश या नरेश टिकैत का कॉल आता है, तो मैं उनके लिए जान देने को भी तैयार हूं और जो आज पंचायत रखी गई है उसमें जो निर्णय होंगे वह मान्य होंगे। मुजफ्फरनगर में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने महत्वपूर्ण घोषणा की है। उन्होंने कहा कि आज होने वाली महापंचायत में पगड़ी अपमान का मुद्दा उठाया जाएगा। टिकैत ने अपने आवास पर समर्थकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह किसानों के मान-सम्मान का मामला है। अगर महापंचायत में समाधान नहीं निकला तो वे अपनी पगड़ी उतार देंगे। भाकियू के जिलाध्यक्ष नवीन राठी ने प्रशासन को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि विरोध करने वालों की पहचान कर कार्रवाई की जाए। राठी ने कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो जिले में रेल और बस सेवाएं पूरी तरह से ठप कर दी जाएंगी। टिकैत ने कहा कि किसान अनुशासित हैं। उन्होंने संकेत दिया कि अगर वे चाहें तो स्थिति गंभीर हो सकती है। महापंचायत में राकेश टिकैत के विरोध और पगड़ी उछालने के मामले पर चर्चा होगी। यह किसान मजदूर सम्मान महापंचायत किसानों के हितों की रक्षा के लिए बुलाई गई है। जीआईसी के मैदान में होगी किसान महापंचायत
इस पूरे मामले को लेकर आज सुबह से ही जीआईसी के मैदान में किसानों ने महापंचायत की तैयारी शुरू कर दी है। दिन निकलते ही किसानों ने मैदान में डेरा डाल दिया है, हालांकि नरेश के द्वारा महापंचायत का समय 11:00 से 2:00 बजे तक का दिया गया है और इस महा पंचायत में काफी भीड़ आने की संभावना भी जताई जा रही है। माना जा रहा है कि आक्रोश यात्रा में कल राकेश टिकैत का विरोध होने के बाद जो घटना हुई है। उस पर भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने भी कहा है कि राकेश टिकैत का विरोध और जो पगड़ी उछाली गई है। वह बेहद ही निंदनीय घटना है, अगर मेरे पास राकेश या नरेश टिकैत का कॉल आता है, तो मैं उनके लिए जान देने को भी तैयार हूं और जो आज पंचायत रखी गई है उसमें जो निर्णय होंगे वह मान्य होंगे। उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
किसान नेता नरेश टिकैत की चेतावनी:मुजफ्फरनगर में आज महापंचायत, पगड़ी अपमान पर होगा फैसला; प्रशासन अलर्ट
