रोहतक में मनीष ग्रोवर बोले-केजरीवाल छोटी सोच वाला:मान को फैसले लेने नहीं आते, पानी विवाद पर कहा- पंजाब के रास्ते बंद किए जाएं

रोहतक में भाजपा के पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने अरविंद केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा कि केजरीवाल छोटी सोच का आदमी है। जब दिल्ली में रहा तो हरियाणा में शोर मचाता रहा कि पानी नहीं मिलता। यमुना में जहर मिला दिया। जब दिल्ली की जनता ने उसे ठेंगा दिखा दिया तो अब बोरिया बिस्तरा लेकर पंजाब चला गया। मनीष ग्रोवर ने कहा कि पंजाब के सीएम भगवंत मान क्या निर्णय ले रहे हैं, उसे खुद नहीं पता। जो केजरीवाल कह देता है, वो मान लेता है। पंजाब हरियाणा का बड़ा भाई है, इस लिहाज से बड़े भाई को पानी नहीं रोकना चाहिए। पंजाब पानी रोक कर ताकत दिखाना चाहता है, जो सही नहीं है। अरविंद केजरीवाल प्रधानमंत्री बनने चला था, दिल्ली भी गई और अब पंजाब भी जाएगा। हरियाणा में पंजाब के रास्तों को करना चाहिए बंद
मनीष ग्रोवर ने कहा कि मेरी व्यक्तिगत राय है कि पंजाब से जो हरियाणा के अंदर रास्ते आते हैं, उन्हें बंद कर देना चाहिए। पंजाब को पता लग जाएगा कि कैसे एयरपोर्ट बंद हो जाते हैं। आप सरकार की छोटी मानसिकता वाली सोच को उसी के हिसाब से जवाब देना चाहिए। इसमें हरियाणा की सभी राजनीतिक पार्टियों को साथ देना चाहिए। भगवंत मान भारत की नहीं, पाक की बात कर रहा
मनीष ग्रोवर ने कहा कि पंजाब सीएम भगवंत मान की छोटी मानसिकता वाली सोच के कारण डैम पर पुलिस वालों को खड़ा कर दिया। भगवंत मान कह रहा है कि पाकिस्तान का पानी बंद कर दिया। पानी ले आओ, मैं दे दूंगा। क्या भगवंत पाकिस्तान में रहता है। भारत में रहता है तो भारत की बात करे। पानी रोकने के दम पर क्या 2027 चुनाव जीतना चाहता है। पानी को लेकर आप कर रही राजनीति
मनीष ग्रोवर ने कहा कि जिस प्रांत में हमारे शहीद भगत सिंह, राजगुरु, मदन लाल धींगड़ा जैसे स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी शहादत दी, उस प्रांत में आज आप सरकार पानी को लेकर राजनीति कर रही है। पंजाब की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी और 2027 में उनके हाथ से सत्ता चली जाएगी। पाक को मुंहतोड़ जवाब देगी सरकार
मनीष ग्रोवर ने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोच समझकर निर्णय लेंगे। वर्तमान की लड़ाई व पुरानी लड़ाइयों में काफी फर्क आ गया है। जब भी भारत में आतंकवादियों ने हमला किया, भारत के सैनिकों ने उसका मुंहतोड़ जवाब दिया है। घर में घुसकर पाक के आतंकवादियों को खत्म किया है। कांग्रेस राजनीति कर खोज रही अपना वोटबैंक
मनीष ग्रोवर ने कहा कि कांग्रेस के नेता कुछ भी बोल सकते है। सरकार की कार्रवाई पर सवाल उठाना पुरानी आदत है। कांग्रेस राजनीति करके केवल अपना वोटबैंक खोज रही है। चुनाव के दौरान ही अपनी बात रखे, लेकिन वर्तमान हालातों में पाकिस्तान के साथ न खड़े हो। रोहतक में भाजपा के पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने अरविंद केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा कि केजरीवाल छोटी सोच का आदमी है। जब दिल्ली में रहा तो हरियाणा में शोर मचाता रहा कि पानी नहीं मिलता। यमुना में जहर मिला दिया। जब दिल्ली की जनता ने उसे ठेंगा दिखा दिया तो अब बोरिया बिस्तरा लेकर पंजाब चला गया। मनीष ग्रोवर ने कहा कि पंजाब के सीएम भगवंत मान क्या निर्णय ले रहे हैं, उसे खुद नहीं पता। जो केजरीवाल कह देता है, वो मान लेता है। पंजाब हरियाणा का बड़ा भाई है, इस लिहाज से बड़े भाई को पानी नहीं रोकना चाहिए। पंजाब पानी रोक कर ताकत दिखाना चाहता है, जो सही नहीं है। अरविंद केजरीवाल प्रधानमंत्री बनने चला था, दिल्ली भी गई और अब पंजाब भी जाएगा। हरियाणा में पंजाब के रास्तों को करना चाहिए बंद
मनीष ग्रोवर ने कहा कि मेरी व्यक्तिगत राय है कि पंजाब से जो हरियाणा के अंदर रास्ते आते हैं, उन्हें बंद कर देना चाहिए। पंजाब को पता लग जाएगा कि कैसे एयरपोर्ट बंद हो जाते हैं। आप सरकार की छोटी मानसिकता वाली सोच को उसी के हिसाब से जवाब देना चाहिए। इसमें हरियाणा की सभी राजनीतिक पार्टियों को साथ देना चाहिए। भगवंत मान भारत की नहीं, पाक की बात कर रहा
मनीष ग्रोवर ने कहा कि पंजाब सीएम भगवंत मान की छोटी मानसिकता वाली सोच के कारण डैम पर पुलिस वालों को खड़ा कर दिया। भगवंत मान कह रहा है कि पाकिस्तान का पानी बंद कर दिया। पानी ले आओ, मैं दे दूंगा। क्या भगवंत पाकिस्तान में रहता है। भारत में रहता है तो भारत की बात करे। पानी रोकने के दम पर क्या 2027 चुनाव जीतना चाहता है। पानी को लेकर आप कर रही राजनीति
मनीष ग्रोवर ने कहा कि जिस प्रांत में हमारे शहीद भगत सिंह, राजगुरु, मदन लाल धींगड़ा जैसे स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी शहादत दी, उस प्रांत में आज आप सरकार पानी को लेकर राजनीति कर रही है। पंजाब की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी और 2027 में उनके हाथ से सत्ता चली जाएगी। पाक को मुंहतोड़ जवाब देगी सरकार
मनीष ग्रोवर ने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोच समझकर निर्णय लेंगे। वर्तमान की लड़ाई व पुरानी लड़ाइयों में काफी फर्क आ गया है। जब भी भारत में आतंकवादियों ने हमला किया, भारत के सैनिकों ने उसका मुंहतोड़ जवाब दिया है। घर में घुसकर पाक के आतंकवादियों को खत्म किया है। कांग्रेस राजनीति कर खोज रही अपना वोटबैंक
मनीष ग्रोवर ने कहा कि कांग्रेस के नेता कुछ भी बोल सकते है। सरकार की कार्रवाई पर सवाल उठाना पुरानी आदत है। कांग्रेस राजनीति करके केवल अपना वोटबैंक खोज रही है। चुनाव के दौरान ही अपनी बात रखे, लेकिन वर्तमान हालातों में पाकिस्तान के साथ न खड़े हो।   हरियाणा | दैनिक भास्कर