भिवानी में सांसद किरण चौधरी बोलीं- पानी पर सबका हक:भगवंत मान ओछी राजनीति कर रहे, पूछा- कहीं पाक से प्रेरित तो नहीं?

भिवानी में सांसद किरण चौधरी बोलीं- पानी पर सबका हक:भगवंत मान ओछी राजनीति कर रहे, पूछा- कहीं पाक से प्रेरित तो नहीं?

भाजपा की राज्यसभा सांसद किरण चौधरी ने पंजाब सरकार द्वारा पानी की सप्लाई बंद करने पर आप सरकार पर निशाना साधा और कहा कि पानी पर सबका हक है। उन्होंने कहा कि पंजाब के सीएम भगवंत मान पानी के मुद्दे पर घटिया राजनीति कर रहे हैं। पहलगाम हमले के बाद जहां पूरा देश एकजुट है और पाकिस्तान से आतंकी हमले का बदला लेने की सोच रहा है। ऐसे समय में भगवंत मान घटिया और ओछी राजनीति कर रहे हैं। प्रदेश भर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया बता दें कि हरियाणा के पूर्व सीएम एवं केंद्रीय मनोहर लाल के जन्मदिवस पर प्रदेश भर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया है। इसके तहत भिवानी के हांसी चौक स्थित रामकुंज मार्केट में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यातिथि के रूप में राज्यसभा सांसद किरण चौधरी ने मनोहर लाल की दीर्घ आयु की कामना की। चुनाव के लिए भ्रमित कर रही आप सरकार
किरण चौधरी ने कहा कि आप सरकार किसान हितैषी नहीं है। उन्होंने किसानों पर लाठीचार्ज किया, अब सामने इलेक्शन दिखाई दे रहा है, तो किसानों को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं। इसके साथ ही कहा कि विधान सभा सत्र तो दिखावे हैं, दिल्ली में उनको बाहर किया, आप की राजनीतिक धरती खिसक गई है। भगवंत मान सीमा पार (पाक) से प्रेरित तो नहीं हैं?
राज्यसभा सांसद किरण चौधरी ने कहा कि पहलगाम हमले में निर्दोष लोगों को मारा गया है। सारा देश एकत्रित होकर पाकिस्तान से बदला लेने की सोच रहा है और भगवंत मान पानी की राजनीति कर दो राज्यों को बांटने के चक्कर में है, उन्होंने कहा कि भाखड़ा के पानी पर हरियाणा, पंजाब, दिल्ली व राजस्थान सबका हक है। उन्होंने कहा कि वें समझती हैं कि भगवंत मान सीमा पार (पाक) से प्रेरित तो नहीं हैं? भाजपा की राज्यसभा सांसद किरण चौधरी ने पंजाब सरकार द्वारा पानी की सप्लाई बंद करने पर आप सरकार पर निशाना साधा और कहा कि पानी पर सबका हक है। उन्होंने कहा कि पंजाब के सीएम भगवंत मान पानी के मुद्दे पर घटिया राजनीति कर रहे हैं। पहलगाम हमले के बाद जहां पूरा देश एकजुट है और पाकिस्तान से आतंकी हमले का बदला लेने की सोच रहा है। ऐसे समय में भगवंत मान घटिया और ओछी राजनीति कर रहे हैं। प्रदेश भर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया बता दें कि हरियाणा के पूर्व सीएम एवं केंद्रीय मनोहर लाल के जन्मदिवस पर प्रदेश भर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया है। इसके तहत भिवानी के हांसी चौक स्थित रामकुंज मार्केट में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यातिथि के रूप में राज्यसभा सांसद किरण चौधरी ने मनोहर लाल की दीर्घ आयु की कामना की। चुनाव के लिए भ्रमित कर रही आप सरकार
किरण चौधरी ने कहा कि आप सरकार किसान हितैषी नहीं है। उन्होंने किसानों पर लाठीचार्ज किया, अब सामने इलेक्शन दिखाई दे रहा है, तो किसानों को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं। इसके साथ ही कहा कि विधान सभा सत्र तो दिखावे हैं, दिल्ली में उनको बाहर किया, आप की राजनीतिक धरती खिसक गई है। भगवंत मान सीमा पार (पाक) से प्रेरित तो नहीं हैं?
राज्यसभा सांसद किरण चौधरी ने कहा कि पहलगाम हमले में निर्दोष लोगों को मारा गया है। सारा देश एकत्रित होकर पाकिस्तान से बदला लेने की सोच रहा है और भगवंत मान पानी की राजनीति कर दो राज्यों को बांटने के चक्कर में है, उन्होंने कहा कि भाखड़ा के पानी पर हरियाणा, पंजाब, दिल्ली व राजस्थान सबका हक है। उन्होंने कहा कि वें समझती हैं कि भगवंत मान सीमा पार (पाक) से प्रेरित तो नहीं हैं?   हरियाणा | दैनिक भास्कर